यूपीआईटीएस 2025: पुरानी योजनाओं की दिखेंगी उपलब्धियां, नई स्कीमें भी होंगी लॉन्च

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2025 में प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन करने जा रही है। इस बार इस मेगा इवेंट का फोकस न सिर्फ पुरानी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने पर होगा, बल्कि साथ ही सरकार की ओर से कई नई स्कीम्स और नीतियों को भी यहां पर लॉन्च किया जा सकता है, ताकि निवेशकों को आकर्षित करने के साथ ही प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पेश किया जा सके। नई योजनाओं पर…

Read More

उत्तरप्रदेश में 1 से 30 सितंबर तक चलेगा ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ विशेष अभियान

उत्तरप्रदेश में 1 से 30 सितंबर तक चलेगा 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' विशेष अभियान योगी सरकार की आमजन से अपील- पहले हेलमेट, ईंधन बाद में पेट्रोल पंप पर की जाएगी निगरानी, योगी सरकार के अनेक विभाग रखेंगे अभियान पर नजर जिलाधिकारी के नेतृत्व व जिला सड़क सुरक्षा अभियान के समन्वय से चलेगा अभियान सुरक्षा का संकल्प है 'नो हेलमेट, नो फ्यूल': परिवहन आयुक्त लखनऊ  योगी सरकार के 25 अगस्त के निर्देशों के अनुरूप पूरे प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल' विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित…

Read More

RSS पर हुआ विरोध, फिर भी हमने इसे अपना समझकर सहा: मोहन भागवत

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 साल पूरे होने के मौके पर देश भर में आयोजन करने वाला है। इसकी शुरुआत मंगलवार 26 अगस्त को दिल्ली से हुई है। यह इस कड़ी में पहला आयोजन है, जिसके तहत समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों और विदेशी प्रतिनिधियों से संघ प्रमुख मोहन भागवत संवाद करने वाला है। इसके पहले दिन मोहन भागवत ने आरएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसकी शुरुआत से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुछ दशक पहले…

Read More

शाजापुर में होटल का शौचालय गिरा, नीचे खड़ी स्कूटी चकनाचूर

शाजापुर  मध्य प्रदेश के शाजापुर में बुधवार सुबह एक होटल की पहली मंजिल पर बना शौचालय अचानक गिर गया. इससे नीचे खड़ी एक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई मौजूद नहीं था. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है. नईसड़क स्थित महाराजा होटल पीली मिट्टी से बना है और काफी जर्जर स्थिति में है. स्थानीय निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि तीन साल पहले होटल की…

Read More

बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है योगी सरकार, पीड़ितों की हर जरूरत का रखा जा रहा पूरा ध्यान

बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है योगी सरकार, पीड़ितों की हर जरूरत का रखा जा रहा पूरा ध्यान  बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, मंगलवार को ढाई लाख से अधिक लोगों को सहायता प्रदान की गई  प्रदेश में बारिश से वर्तमान में प्रभावित हैं 22 जिले, बाढ़ से मंगलवार को कोई भी मकान नहीं हुआ क्षतिग्रस्त  बाढ़ प्रभावित इलाकों में 6,458 खाद्यान्न पैकेट और 7,143 लंच पैकेट किये गये वितरित लखनऊ  एक बार फिर पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़…

Read More

CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, 1 सितम्बर से शुरू होगा यूपी का बड़ा अभियान

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। लोग भवन में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर करारा हमला किया। उधर, योगी सरकार के 25 अगस्त के निर्देशों के अनुरूप पूरे प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल' विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जाएगा। यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) के समन्वय से चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पूरे प्रदेश में…

Read More

रायगढ़ में सजेगा सांस्कृतिक संगम: 10 दिन तक चलेगा चक्रधर समारोह

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में आज से 10 दिनों तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का आगाज होने जा रहा है। चक्रधर समारोह का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। समारोह में पहले दिन केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तोखन साहू शिरकत करेंगे। रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण आज शाम से आरंभ हो रहा है। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के…

Read More

टैरिफ पर ट्रंप ने 4 बार फोन किया, पीएम मोदी ने नहीं उठाया – रिपोर्ट

नई दिल्ली भारत और अमेरिका के रिश्ते क्या बीते कुछ दशकों में सबसे निचले स्तर पर हैं? ऐसे कयास तेज हैं क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के ट्रेड टैरिफ का भारत ने भी सख्ती से जवाब दिया है। खबर है कि इस मामले पर बात करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को 4 बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव ही नहीं किया। माना जा रहा है कि भारत सरकार अब इस मामले में अमेरिका के दबाव में आने की बजाय सख्ती से ही जवाब देने की नीति पर…

Read More

उदयपुर में 55 साल की महिला ने 17वें बच्चे को जन्म दिया, पति बोले- घर नहीं है

उदयपुर  बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए सालों पहले सरकार ने 'हम दो, हमारे दो' का नारा दिया था. आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य महकमा हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है और बड़े-बड़े दावे करता है. लेकिन राजस्थान में उदयपुर के आदिवासी अंचल झाड़ोल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो इन दावों की पोल खोल रहा है. 55 की उम्र में 17वें बच्चे को दिया जन्म दरअसल, यहां आदिवासी बाहुल्य झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई,…

Read More

आज और कल बैंक रहेंगे बंद, लेन-देन पर पड़ सकता है असर – RBI ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली आज 27 अगस्त को देशभर के कई राज्यों और शहरों में बैंक के दरवाजे ग्राहकों के लिए बंद हैं. वजह है गणेश चतुर्थी का पर्व, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप आज किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने का विचार कर रहे थे, तो सावधान रहिए, हो सकता है आपके शहर में बैंक बंद हो. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने न सिर्फ 27 अगस्त बल्कि 28 अगस्त को भी छुट्टी घोषित की है.…

Read More

इंदौर में गणेश चतुर्थी-पर्युषण पर मांस बिक्री पर पूर्ण पाबंदी, सख्त कार्रवाई

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हिंदू और जैन समुदाय के प्रमुख त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. आने वाले त्योहारों के दौरान पूरे शहर में मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. मेयर ने जारी किए निर्देश इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि गणेश चतुर्थी (27 अगस्त), डोल ग्यारस (3 सितंबर), अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) और जैन धर्म का पर्युषण पर्व आने वाले दिनों में मनाया जाएगा. इन सभी अवसरों पर पूरे…

Read More

माता-पिता का आरोप: ChatGPT ने बच्चे को सिखाया सुसाइड का तरीका, कोर्ट में खोली पूरी कहानी

कैलिफोर्निया ChatGPT ने बच्चे को दिया सुसाइड वाला ट्यूशन, मां-बाप ने कोर्ट में बताई पूरी बात अलर्ट: इस खबर में आत्महत्या का जिक्र है। अगर आपको या किसी और को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता की आवश्यकता है, तो हेल्पलाइन नंबर (1-860-266-2345) या (022-27546669) पर संपर्क करें। टेक्नोलॉजी के लाभ और हानि दोनों हैं, यही कारण है कि विज्ञान को दोधारी तलवार कहा जाता है। सही उपयोग से इसके फायदे अनगिनत हैं, लेकिन गलत दिशा में यह जानलेवा हो सकती है। आज विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, लेकिन…

Read More

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: कांगेर नाले में बह गई कार, चार लोगों की मौत

जगदलपुर/सुकमा सड़क हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के दरभा थाना क्षेत्र के कांगेर घाटी में मंगलवार को एक वाहन बारिश तेज होने से बाढ़ की बहाव में बह गया। इस वजह से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो कार में सवार होकर तीरथगढ़ घूमने के लिये जा रहे थे। इसी दौरान वो काल के गाल में समा गये। घटना से परिजनों में शोक की लहर है। सभी…

Read More

रायपुर :24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता 28 अगस्त से

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी संघ के तत्वावधान में  24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 अगस्त से होगा माना स्थित चौथी बटालियन के शूटिंग रेंज में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता लगातार पिछले 23 वर्षों से सफलतापूर्वक जिंदल समूह के सौजन्य से आयोजित की जा रही है।   इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से महिला एवं पुरुष निशानेबाज, जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में निम्नलिखित वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे  10 मीटर राइफल एवं पिस्टल शूटिंग  25 मीटर पिस्टल शूटिंग 50 मीटर राइफल एवं…

Read More

बीकानेर-जोधपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद से बर्खास्त, राज्यपाल ने दिए आदेश

जयपुर बीकानेर-जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। डॉ कुमार पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप साबित हुआ है। जांच में निधि का दुरुपयोग और अवैधानिक नियुक्तियां उजागर हुई हैं। डॉ. अरुण कुमार के विरुद्ध काफी समय से शिकायतें आ रही थीं। इसके बाद उनकी जांच के लिए संभागीय आयुक्त, जोधपुर को निर्देशित किया गया था। संभागीय आयुक्त, जोधपुर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में डॉ. अरुण कुमार द्वारा के विरूद्ध  अधिनियम के प्रावधानों…

Read More