मुंबई गणेशोत्सव को देखते हुए, मुंबई के लाखों लोगों को रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। मुंबई मेट्रो के बाद अब मध्य रेलवे ने भी रात में अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस कदम से गणपति विसर्जन के दौरान देर रात तक सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। सेंट्रल लाइन पर चलेंगी ये ट्रेनें मध्य रेलवे 4, 5 और 6 सितंबर की रात को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कल्याण-ठाणे के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें मुख्य मार्ग पर सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।…
Read MoreDay: August 30, 2025
कृषि मंत्री बोले- वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ होगा देश का कृषि क्षेत्र
शिमला कृषि एवं पशुपालन मंत्री मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि कृषि को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दे रही है। कृषि रोड मैप एवं रबी एक्शन प्लान से किसानों को लाभकारी खेती की नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि देश कृषि प्रधान है और इसका 14 प्रतिशत योगदान जीडीपी में है। कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान केंद्रों के खुलने से वैज्ञानिकों के शोध ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रो. चंद्र कुमार आज यहां विकसित कृषि संकल्प अभियान (विकेएसए) के तहत भारतीय…
Read Moreरूस का रातभर हमला: 537 ड्रोन और 45 मिसाइलों से हिला यूक्रेन, 1 की मौत, 24 घायल
रूस रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। इसमें 537 ड्रोन और 45 मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेनी वायुसेना ने दावा किया कि उसने 510 ड्रोन और 38 मिसाइलें मार गिराईं लेकिन फिर भी कई जगह तबाही हुई। इस हमले में 1 व्यक्ति की मौत और 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। किन जगहों पर हमला हुआ? ज़ापोरिज़्झिया : निजी मकान, कैफ़े और औद्योगिक केंद्र तबाह। ड्नीप्रो और पावलोहराद (Dnipropetrovsk क्षेत्र) : लगातार धमाके, लोगों को शरणस्थलों…
Read MoreCM बोले – 2023 से ज्यादा इस बार हुआ नुकसान, हालात गंभीर
शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला चम्बा के भरमौर, मणिमहेश और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ कांगड़ा जिले में पौंग बांध से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ प्रभावित फतेहपुर और इंदौरा के मंड क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से भरमौर के लिए रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं सका। चम्बा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा समय पर उठाए गए एहतियाती कदमों के कारण जन जीवन…
Read Moreइंदौर: राजवाड़ा बाजार अब रात 10 बजे तक खुला रहेगा, सराफा व्यापारियों को मिला साथ
इंदौर राजवाड़ा क्षेत्र के बाजार में अब देर रात तक चहल-पहल रहेगी। सराफा व्यापारियों के साथ आते हुए क्षेत्र के अन्य बाजारों ने भी रात 10 बजे तक दुकानें खुली रखने की घोषणा कर दी है। एक सितंबर से इस पर अमल होगा। राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा के बाद अपने सदस्य व्यापारियों के लिए सूचना जारी कर दी है। व्यापारी एसोसिएशनों द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में त्योहार और क्षेत्र के व्यापार को बढ़ाने को निर्णय का कारण बताया गया है। हालांकि असल कारण फुटपाथ…
Read Moreभारत ने तोड़ी ट्रंप टैरिफ की दीवार, यूक्रेन का सबसे बड़ा डीजल सप्लायर बना
कीव भारत जुलाई 2025 में यूक्रेन का सबसे बड़ा डीजल आपूर्तिकर्ता बन गया है, जो देश के कुल डीजल आयात का 15.5% हिस्सा प्रदान कर रहा है। यह उपलब्धि वैश्विक ऊर्जा व्यापार में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है, विशेष रूप से उस समय जब भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका से 50% के भारी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन के तेल बाजार विश्लेषण फर्म नाफ्टोरिनोक के हालिया आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में भारत से यूक्रेन को प्रतिदिन औसतन 2,700 टन डीजल की सप्लाई की…
Read MoreCM विष्णुदेव साय देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने : इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा बोले – “जनता का विश्वास, विकास का प्रमाण – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रचा इतिहास”
उर्वशी मिश्रा, रायपुर/दुर्ग रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए देशभर के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश-दुनिया में बसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए भी गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को…
Read Moreकॉमेडियन का दर्दनाक बचपन: पिता की मारपीट से मां की आत्महत्या ने तोड़ दिया था मन
मुंबई आज हम आपको एक ऐसे कॉमेडियन के बारे में बता रहे हैं जिसका बचपन काफी दर्दनाक रहा है। 13 साल की उम्र में इस कॉमेडियन के सिर से उसकी मां का साया उठ गया था। ये कॉमेडियन बिग बॉस का विनर भी रह चुका है। क्या आप पहचान पाए इस विनर का नाम? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। ये कॉमेडियन कोई और नहीं मुनव्वर फारूकी हैं। मुनव्वर फारूकी ने एक पुराने रियलिटी शो में बताया था कि उनकी मां ने एसिड पी लिया और उनकी मृत्यु…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज प्रताड़ना केस में सास हुई बरी
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर दहेज के लिए बहू के साथ क्रूरता करने के 24 साल पुराने केस में ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा दोषी करार दी गई एक सास को बरी कर दिया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ससुराल वालों द्वारा बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित की बातें हवा से भी अधिक तेज फैलती हैं। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ शुक्रवार को एक याचिका पर यह फैसला सुनाया, जिसमें महिला की…
Read Moreस्टार की मौत के 70 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, बच्चों को मिला 244 करोड़ का विरासत
लॉस एंजिल्स शायद ही दुनिया में कभी ऐसा पॉप स्टार होगा, जिसके मरने पर पूरी दुनिया ने आंसू बहाए और इसकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लकी टिकट निकाले गए थे। इसकी अंतिम यात्रा को स्ट्रीम किया गया, तो उसे दुनियाभर के 300 करोड़ लोगों ने देखा था। यही नहीं, मरने के 70 दिन बाद इसे दफनाया गया था और वह भी रहस्यमय तरीके से। और तो और इस पॉप स्टार ने मरने के बाद कई रिकॉर्ड बनाए थे। इसके नाम पर एक-दो नहीं, बल्कि 39 गिनीज वर्ल्ड…
Read Moreकैबिनेट में 14 मंत्रियों का मामला: विस अध्यक्ष रमन सिंह बोले- अदालत का फैसला ही मान्य होगा
बिलासपुर साय कैबिनेट में 14 मंत्रियों पर हाईकोर्ट में कांग्रेस की ओर से दायर याचिका के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस पर न्यायालय का फैसला अंतिम रहेगा. हरियाणा में 5–6 साल से यह चल रहा है. 13.5 मतलब 13 भी हो सकता है, और 14 भी. बिलासपुर में स्वर्गीय काशीनाथ गोरे के स्मारिका विमोचन में शामिल होने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उन्हें न्यायालय पर भरोसा होना…
Read Moreकैंटीन में बीफ बैन का फरमान, विरोध में कर्मचारियों ने की बीफ पार्टी
तिरुवनंतपुरम केरल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कोच्चि के एक बैंक में मैनेजर ने कैंटीन में बीफ पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके विरोध में बैंक कर्मचारियों ने बीफ पार्टी का आयोजन कर डाला। जानकारी के मुताबिक बैंक के रीजनल मैनेजर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनकी हाल ही में केरल के कोच्चि स्थित बैंक की शाखा में नियुक्ति हुई है। बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) के सदस्यों ने अधिकारियों के कथित मानसिक उत्पीड़न को लेकर मैनेजर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की…
Read Moreराजनाथ सिंह का बड़ा बयान: टैरिफ विवाद पर कहा- राजनीति में न स्थायी दोस्त, न दुश्मन
नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि डिफेंस सेक्टर में भारत के लिए आत्मनिर्भर होना बेहद आवश्यक है और इसके लिए देश किसी विदेशी आपूर्ति पर निर्भर नहीं रह सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय आयात पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं है। उन्होंने कहा, 'कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता, केवल हित स्थायी होते हैं। वैश्विक स्तर पर अभी व्यापार के लिए युद्ध जैसी स्थिति है।' उन्होंने…
Read Moreअजब-गजब MP में 3500 करोड़ का टूरिज्म निवेश, बढ़ेगा सैलानियों का आकर्षण
ग्वालियर मध्यप्रदेश का टूरिज्म अब और फलेगा-फूलेगा। खासकर ग्वालियर पर्यटन के नक्शे पर अपनी अलग ही पहचान बनाएगा। आने वाले दिनों में ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में पर्यटन की बेहतर व्यवस्था होगी। जो लोग यहां घूमने आएंगे उन्हें रहने की 5-7 स्टार सुविधा मिलेगी। दरअसल, उद्योगपतियों-निवेशकों को मध्यप्रदेश निवेश के लिए आकर्षित कर रहा है। इसी कड़ी में निवेशकों ने ग्वालियर-चंबल-सागर संभाग में बड़े निवेश की इच्छा जताई है। निवेशक इस क्षेत्र में 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर सकते हैं। उद्योगपतियों ने निवेश की यह इच्छा 30…
Read Moreअनियंत्रित टैंकर पलटा, आग और धमाके से मचा हाहाकार
बलौदाबाजार जिले के सेमरिया गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा टैंकर आग की लपटों में घिर गया और जोरदार ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। बता दें कि हादसे में टैंकर चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन…
Read More
