रायपुर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर राजधानी रायपुर से नवा रायपुर अटल नगर, अभनपुर होते हुए अब मेमू ट्रेनें 18 सितंबर से राजिम तक चलेंगी. रेलवे ने राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है. वहीं, रेलवे द्वारा मेमू ट्रेन सेवा की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है. रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन सेवा का वाणिज्यिक ठहराव मंदिरहसौद, सीबीडी, केन्द्री, अभनपुर, मानिकचौरी व राजिम में होगा. रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने शनिवार को राजिम स्टेशन पर…
Read MoreDay: September 15, 2025
दुनिया का पहला पोर्टेबल बिजलीघर: लैपटॉप, मोबाइल और हीटर भी कहीं भी चार्ज होंगे!
नई दिल्ली चीन ने तकनीक के मामले में खूब तरक्की कर ली है। जहां एक तरह AI और रोबोटिक्स के क्षेत्र में चीन नए-नए इनोवेशन कर रहा है, वहीं रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली चीजें भी बनाई जा रही हैं। चीन ने दुनिया का पहला सोडियम आयन पोर्टेबल पावर स्टेशन लॉन्च किया है। इसे 'पायनियर ना' (Pioneer Na) नाम दिया गया है। इसकी खासियत है कि यह यह पावर स्टेशन ठंडे मौसम में भी शानदार काम करता है। इसे बर्लिन में आयोजित इनोवेशन फॉर ऑल (IFA) कॉन्फ्रेंस में…
Read Moreग्वालियर की सड़कों की बदहाली पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, युद्धस्तर पर शुरू हुई मरम्मत और मॉनिटरिंग
ग्वालियर ग्वालियर की सड़कों से लेकर जलजमाव को लेकर भोपाल तक बदहाली की रिपोर्ट पहुंचने के बाद अब सड़कों की पेच रिपेयरिंग का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। शनिवार को कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की ओर से मॉनीटरिंग शुरू की गई और अधिकारियेां को जिम्मे बांट दिए गए। ग्वालियर की बदहाली को लेकर हाल में ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री ने सीएम के सामने स्थिति रखी थी और कहा था कि ग्वालियर में हालात ठीक नहीं है। इसके बाद भी मैदानी स्तर पर काम नहीं दिख…
Read MoreMP: झूठी दुष्कर्म शिकायत पर महिला पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने अधिकारियों को दिए आदेश
जबलपुर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता के विरुद्ध दो वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की एफआईआर को झूठा पाया। कोर्ट ने पाया कि शिकायतकर्ता महिला पहले भी ब्लैकमेल की नीयत से इस तरह की कई झूठी रिपोर्ट दूसरों के विरुद्ध दर्ज करा चुकी है। कोर्ट ने अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज एफआईआर निरस्त कर दी। साथ ही रीवा एसपी को निर्देश दिए कि फर्जी शिकायत करने वाली महिला के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा 22(1) व बीएनएस की धाराओं 240 व 248 के तहत…
Read Moreबद्रीनाथ मंदिर परिसर में भिक्षावृत्ति पर रोक, प्रशासन ने जारी किया आदेश
चमोली उत्तराखंड के बद्रीनाथ मन्दिर परिसर में भिक्षा वृत्ति पर रोक लगाई गई है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी और शासन की ओर से कार्य पालक नियुक्त विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ मन्दिर एवं मन्दिर परिसर बाह्य सिंहद्वार परिसर, मंदिर मार्ग, दर्शन पंक्ति, अलकनंदा घाट, तप्तकुंड क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर में कतिपय साधु भेषधारी तीर्थयात्रियों से दान-दक्षिणा ले रहे हैं तथा भिक्षा मांग रहे है जिससे मन्दिर समिति की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने मंदिर परिसर में भिक्षा वृत्ति पर तत्काल रोक…
Read MoreTODAY CM SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक लेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम…
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे अनुपम नगर स्थित दूरदर्शन केन्द्र, शंकर नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात 12:45 बजे मुख्यमंत्री दूरदर्शन केन्द्र से रवाना होकर 01:15 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 03:00 बजे राज्य सैनिक…
Read Moreजबलपुर पुलिस का अलर्ट: गरबा उत्सव में उत्पात पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
जबलपुर नवरात्र व दशहरा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई। जिलेभर से आए अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धार्मिक पर्वों के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई न होने पाए। गरबा आयोजकों की बैठक लेकर स्पष्ट कर दें कि खुले स्थान में आयोजन न करें। पर्वों के दौरान कुछ विघ्न संतोषी तत्व सक्रिय हो जाते हैं। जो अशांति व आपराधिक घटनाओं का कारण बन सकते हैं। लिहाजा ऐसे तत्वों…
Read Moreकृषि आधारित उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए लगाएं बहुउद्देशीय कृषि मेले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषि आधारित उद्योगों के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा आपसी तालमेल से बहुउद्देशीय कृषि मेले आयोजित किए जाएं। इन मेलों में किसानों को उनकी फसल सहित अन्य सहायक उत्पादों के लाभयुक्त विक्रय एवं मार्केटिंग की जानकारियां भी दी जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार जिले के भैंसोला गांव में निर्मित हो रहे पीएम मित्रा पार्क से प्रदेश के कपास और रेशम उत्पादक किसानों की जीवन रेखा बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मित्रा पार्क से…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को फोर्ट विलियम में करेंगे ऐतिहासिक दौरा, संयुक्त कमांडर सम्मेलन में लेंगे भाग
कोलकाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद फोर्ट विलियम (अब विजय दुर्ग) का दौरा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे. वह 15 से 17 सितंबर तक फोर्ट विलियम में आयोजित होने वाले एक हाई-प्रोफाइल त्रि-सेवा संयुक्त कमांडर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव मौजूद रहेंगे. इस सम्मेलन के मद्देनजर कोलकाता को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. प्रधानमंत्री मोदी रविवार रात कोलकाता पहुंचेंगे…
Read Moreउज्जैन सिंहस्थ 2028: रोज़ाना एक लाख भक्त करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन
भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 2028 सिंहस्थ महाकुंभ के लिए तैयारियों को गति देते हुए उज्जैन और खंडवा जिलों का सुरक्षा ऑडिट करवाया है। इसमें सामने आया है कि उस दौरान उज्जैन में प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल का दर्शन कराया जा सकेगा। इससे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने पर प्रशासन उनके ठहरने की व्यवस्था करेगा और अगले दिन दर्शन कराया जाएगा। सुरक्षा ऑडिट के माध्यम से दोनों जिलों की स्थानीय पुलिस ने यह पता लगाया कि भीड़ की दृष्टि से कौन-कौन से स्थान संवेदनशील हैं? सुरक्षा के…
Read More
