अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं: सरकार ने नए मामले में शुरू की जांच

मुंबई  अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले से ही ईडी, सीबीआई और सेबी की जांचों का सामना कर रहे समूह पर अब कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने भी शिकंजा कस दिया है। मंत्रालय ने समूह की कई प्रमुख कंपनियों में कथित फंड के दुरुपयोग और कंपनी कानून के गंभीर उल्लंघनों की जांच गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) को सौंप दी है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंत्रालय की शुरुआती जांच में बड़े पैमाने…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. मुरुगन ने की सौजन्य भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय सूचना – प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की उपलब्धियों से केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरूगन को अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आरंभ होने वाले आकाशवाणी केंद्र के संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री से चर्चा की। भेंट के दौरान दूरदर्शन समाचार द्वारा भोपाल में दिसंबर में आयोजित किए जा रहे डी.डी. कॉन्क्लेव के संबंध में भी चर्चा हुई। 

Read More

पुलिस कर्मियों के लिए कल्याण की नई मिसाल

कठिन समय में सुरक्षा और सम्मान की गारंटी पुलिस मुख्यालय और भारतीय स्टेट बैंक की संयुक्त पहल भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा द्वारा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के आर्थिक कल्याण के उद्देश्य से लागू की गई पुलिस वेतन पैकेज योजना का लाभ अब प्रदेश के अनेक परिवारों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में धार जिले की स्व. रूपचंद पाटिल की नामिनी श्रीमती सजन बाई को 1 करोड़ रुपये की आकस्मिक मृत्यु लाभ राशि प्रदान की गई है। धार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मयंक…

Read More

काशी में देव दीपावली की दिव्य रौनक: CM योगी ने जलाया पहला दीप, घाटों पर सजे 25 लाख दीप

काशी   प्रसिद्ध देव दीपावली उत्सव का काशी में आज भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नामो घाट पर पहला दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गंगा तट पर जगमगाते दीपों की मनमोहक छटा देखने हजारों श्रद्धालु और पर्यटक जुटे। पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाज़ी ने माहौल को आलोकित कर दिया। गंगा तट पर सजी लाखों दीयों की रोशनी ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। देव दीपावली के अवसर पर अस्सी…

Read More

धूमधाम से संपन्न हुआ राज उत्सव का समापन

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पूरे जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, जिसका आज अंतिम दिन रहा। आज के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर-सोनहत की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह उपस्थित रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। जिला प्रशासन की ओर…

Read More

विश्व विजेता बनी भारतीय टीम की पीएम मोदी से मुलाकात, दक्षिण अफ्रीका को हराया फाइनल में

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची है। यहां पीएम मोदी उनको जीत की बधाई देंगे और उनसे बातचीत करेंगे। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में रविवार को टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। दिल्ली पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत दिल्ली पहुंचने पर होटल में महिला टीम का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत हुआ…

Read More

लेशी सिंह के समर्थन में नीतीश का दमदार प्रचार, संतोष कुशवाहा पर साधा निशाना

पटना  बिहार की सियासत में अब टक्कर दिलचस्प हो गई है। एक तरफ जेडीयू की वरिष्ठ मंत्री लेशी सिंह के लिए प्रचार करने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धमदाहा (पूर्णिया) के मैदान में उतरे, तो दूसरी तरफ उनके पुराने साथी और अब विरोधी बने संतोष कुशवाहा आरजेडी के टिकट पर उसी सीट से चुनावी मैदान में हैं। सीमांचल की ये जंग अब सिर्फ सीट की नहीं, सियासी प्रतिष्ठा की भी हो गई है। धमदाहा में बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठाकुरबाड़ी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा…

Read More

कोरिया जिले में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

खनिज विभाग ने तीन मिनी ट्रक जब्त किए, शासन के निर्देश पर लगातार चल रहा अभियान कोरिया शासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मिनी ट्रक वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई तहसील सोनहत और बैकुंठपुर क्षेत्र में की गई, जहां गश्त के दौरान ये वाहन अवैध रूप से गौण खनिज रेत का परिवहन करते पाए गए। जब्ती के बाद इन वाहनों को चरचा थाना में अभिरक्षा में रखा गया है…

Read More

बर्फीली वादियों में चमका बद्रीनाथ धाम, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बद्रीनाथ  उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम में अचानक से मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार सुबह से लगातार तेज बर्फबारी हो रही है और चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी होने की वजह से तापमान काफी गिर गया है, लेकिन श्रद्धालुओं की भक्ति में कमी नहीं है, बर्फबारी के बीच भी भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटक भी बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग…

Read More

श्रद्धा और सौंदर्य का संगम – सिरौली मेला की गाथा

दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर से जुड़ी शताब्दी पुरानी कथा, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ता जनसमूह एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का सिरौली ग्राम हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, संस्कृति और सौंदर्य का अद्भुत संगम बन जाता है। यहां स्थित दक्षिणामुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि एक ऐसा स्थान भी है जहां इतिहास, किवदंती और लोकविश्वास एक सूत्र में गुंथे हैं। तीन दिवसीय सिरौली मेला का आरंभ होते ही पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण व्याप्त हो जाता है। जंगल की गोद से निकली…

Read More

पाकिस्तान में युवाओं पर बेरोजगारी की मार: हर तीसरा युवा नौकरी से दूर, महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में पहली बार डिजिटल जनगणना हुई और इसी आधार पर पता चल पाया कि यहां बेरोजगारी दर चरम पर है। 7.8 फीसदी युवाओं के पास नौकरी नहीं है यानि 24 करोड़ 15 लाख की आबादी वाले देश के करीब 1 करोड़ 87 लाख युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। पाकिस्तान ऑब्जर्वर नाम के अखबार ने देश की इस दुखती नब्ज को टटोला है। ये रिपोर्ट बेबस पाकिस्तानियों और बेपरवाह हुक्मरानों की पोल खोलती है। सिस्टम को लचर बताते हुए कहती है कि ये बेरोजगारी दर उन पाकिस्तानियों…

Read More

CM योगी का बड़ा बयान: RJD-कांग्रेस हिंदुओं को नकार रही, जनता इन्हें जवाब दे

गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में अपराध, जातीय संघर्ष, माओवाद, नक्सलवाद था। यूपी-बिहार के नाम पर देश-दुनिया में सम्मान नहीं मिलता था। बिहार में लालू प्रसाद यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार, 30 हजार से अधिक अपहरण हुए। व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, संभ्रांत व्यक्ति सुरक्षित नहीं थे। बिहार के 30-40 फीसदी लोगों की आबादी गोरखपुर व वाराणसी में है, क्योंकि उस समय जंगलराज था, लेकिन नीतीश बाबू के नेतृत्व में 20 वर्ष में सुशासन की सुदृढ़ नींव रखी गई। उत्तर प्रदेश में…

Read More

जनशक्ति, संस्कृति और विकास का संगम: रजत जयंती राज्योत्सव का भव्य समापन

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2047 तक पूर्ण विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराया एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का रजत जयंती समापन अद्भुत उत्साह, सांस्कृतिक भव्यता और जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन स्थल में लोककला, परंपरा, विकास और गौरव का जीवंत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। इनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जनपद अध्यक्ष, नगर निकाय प्रमुख एवं जिले के…

Read More

महादेव ऐप कांड: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को दिए सख्त आदेश — बोला, आरोपी को हर हाल में ढूंढो!

नई दिल्ली महादेव बेटिंग ऐप घोटाले में फरार चल रहे सह-संस्थापक रवि उप्पल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सख्त निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे आरोपी कानून और जांच एजेंसियों के साथ खेल नहीं सकते। कोर्ट ने उप्पल की याचिका खारिज करते हुए टिप्पणी की, यह चौंकाने वाला मामला है, अदालत को अब कुछ करना ही होगा। उसे ढूंढ निकालो। दुबई से भी फरार हुआ आरोपी रवि उप्पल, जो लंबे समय से दुबई में रह रहा था, भारतीय एजेंसियों के प्रत्यर्पण प्रयासों के बीच…

Read More

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान शॉन विलियम्स पर नशे का साया, टीम से बाहर

हरारे जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान सीन विलियम्स अब कभी अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की तरफ से नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने खुलासा किया है कि नशे की लत के कारण उन्होंने कुछ मैच नहीं खेले थे। जिम्बाब्वे क्रिकेट के अनुसार विलियम्स को राष्ट्रीय टीम से हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया है। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने इस बात की जांच की कि सितंबर में टी-20 विश्व कप क्वालीफाइंग प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर विलियम्स ने अचानक टीम से नाम वापस क्यों ले लिया था। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बयान में…

Read More