मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा दिए निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण की कार्यवाही की जाए। कानून व्यवस्था की जिले में अच्छी एवं आदर्श स्थिति रहे, यह कलेक्टर एसपी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार की रात्रि मुख्यमंत्री निवास प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, एस पी से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रमुख निर्देश • अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता हो। • पुलिस की…
Read MoreDay: November 28, 2025
इन राशि वालों के लिए चेतावनी: काला धागा न बांधें, वरना जीवन में बढ़ेंगी मुश्किलें!
ज्योतिष शास्त्र में काला रंग बहुत प्रभावशाली माना गया है. काले रंग में बहुत उर्जा होती है. काला रंग आज के समय में फैशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, लेकिन धार्मिक लिहाज से भी काला रंग बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. अक्सर लोगों के हाथ या पैर में काला धागा बंधा नजर आता है. लोग काला धागा नजर दोष, बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षित रहने के लिए हाथ या पैर में बांधते हैं. मान्यता है कि काला रंग इंंसान की आभा मजबूत करता है. नकारात्मक प्रभावों को…
Read More‘स्वयं सिद्धि चैटबॉट’ से सुदृढ़ हो रहा घर पर शैक्षिक अभ्यास
प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की अभिनव पहल भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में 'स्वयं सिद्धि चैटबॉट’ के रूप में महत्वपूर्ण नवाचार प्रस्तुत किया है। मोबाईल आधारित इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थी विद्यालय में पढ़ने के साथ-साथ घर पर भी नियमित अभ्यास कर सकें और सीखने की निरंतरता को किसी भी परिस्थिति में बाधा न बनने दे। बच्चों का घर पर सीखने की आदत को मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रभावी…
Read Moreभाषा और संस्कृति एक-दूसरे के हैं पूरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हिन्दी लोकभाषा हमारे माथे की है बिन्दी साहित्य का एक ही रंग- राग और आनंद हमने सदैव अधिसत्ता नहीं, प्रभुसत्ता की भावना रखी नमस्कार अब बन गया है वैश्विक शब्द भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाषा और संस्कृति एक-दूसरे की सहज पूरक हैं। संस्कृति, भाषा को वह कथा-बीज देती है, जिनसे लोक-साहित्य से लेकर वैश्विक साहित्य जन्म लेता है और भाषा, संस्कृति को वह अभिव्यक्ति देती है, जिससे परंपराएं पीढ़ियों तक सुरक्षित यात्रा कर पाती हैं। भाषा और संस्कृति दोनों एक-दूसरे की संरक्षक भी हैं। साहित्य…
Read Moreस्टार प्लस ने रिलीज किया ‘शहज़ादी… है तू दिल की…’का नया प्रोमो
मुंबई, स्टार प्लस के आने वाले शो शहज़ादी है तू दिल की के नए प्रोमो में इस बार दिल-धड़काने वाला एक्शन पूरी तरह छा गया है। सीरीज़ का यह पड़ाव भी खास है, क्योंकि मशहूर तेलुगु टीवी स्टार अशिका पाड़ुकोण अपने हिंदी टेलीविज़न डेब्यू के साथ दीपा के किरदार में नज़र आने वाली हैं। साउथ में अपनी दमदार एक्टिंग और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली अशिका, अब पूरे देश का दिल जीतने को तैयार हैं, एक ऐसे किरदार के साथ जो मज़बूती, मां का अपनापन और…
Read Moreआमजन के प्रति सहानुभूति कथनी करनी में दिखें-राज्यपाल मंगुभाई पटेल
राज्यपाल ने प्रशिक्षु आई.पी.एस. से कहा जनसेवा की वास्तविक कसौटीजनविश्वास राज्यपाल से मिले 77 आर.आर बैच के अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आमजन के साथ सहानुभूति और समानाभूति लोक सेवा का आधार है। यह कथनी और करनी में साफतौर पर दिखना चाहिए। अधिकारी जनहित, राष्ट्रहित के कार्यों का नेतृत्व व्यक्तिगत आचरण और व्यवहार से करें। जनसेवा की वास्तविक कसौटी जन विश्वास पर खरा उतरना है। राज्यपाल श्री पटेल राजभवन में आए 77 वें आर आर बैच के भारतीय पुलिस सेवा…
Read Moreधान किसानों की समृद्धि में सहायक बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार
59 दिन में 1.39 लाख से अधिक किसानों से 8.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद धान बिक्री के लिए 5.44 लाख से अधिक किसान हुए पंजीकृत, प्रदेश में 4225 क्रय केंद्र स्थापित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से चल रही धान खरीद “समृद्ध किसान, सशक्त उत्तर प्रदेश” की परिकल्पना को हकीकत में बदल रही योगी सरकार लखनऊ, योगी सरकार “समृद्ध किसान, सशक्त उत्तर प्रदेश” की परिकल्पना को हकीकत में बदल कर प्रदेश के धान किसानों की समृद्धि में…
Read Moreभारत बना श्रीलंका का संबल: चक्रवात दित्वा के बीच भेजी मदद, प्रधानमंत्री ने कही अहम बात
नई दिल्ली चक्रवाती तूफान 'दित्वा' का कहर झेल रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तुरंत राहत सामग्री और ज़रूरी मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) मदद भेजी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे स्थिति बदलेगी, भारत और मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने शुक्रवार को 'चक्रवात दित्वा' से हुई भारी तबाही और कई लोगों की जान जाने के बाद श्रीलंका के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई। सोशल…
Read Moreजंगल-पहाड़ों के रास्तों से मतदाताओं तक पहुंच रही टीम, नारायणपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण ने पकड़ी रफ्तार
रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को नारायणपुर जिले में गति मिल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ जंगलों-पहाड़ों के बीच बसे दुर्गम इलाकों तक पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य को निरंतर अंजाम दे रहे हैं। लक्ष्य है—कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। जिले में वर्तमान में कुल 92,637 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 77.25 प्रतिशत गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन अब तक पूरा किया जा चुका है।…
Read Moreअमर सिंह केस में बड़ी राहत: आज़म ख़ान को कोर्ट से मिली बरी
रामपुर समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह के परिवार पर अमर्यादित बयान देने के आरोप में फंसे समाजवादी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। उधर, कोर्ट का निर्णय सुनते ही आजम खान ने अदालत का शुक्रिया अदा किया। मालूम हो कि आजम खान ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू के दौरान राज्यसभा सदस्य रहे अमर सिंह की बेटियों को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इस मामले में अमर सिंह ने नोएडा से लखनऊ तक रैली निकाली और डीजीपी के…
Read Moreलॉरेंस बिश्नोई गैंग को करारा झटका: ₹25,000 इनामी प्रदीप गुर्जर गुड़गांव से दबोचा गया
जयपुर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स राजस्थान की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सक्रिय सदस्य और हार्डकोर बदमाश प्रदीप गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रदीप पुत्र दाता राम निवासी रावतों की ढाणी वार्ड नंबर 15 कोटपूतली का रहने वाला है। उसे गुड़गांवा की एक पॉश सोसायटी से गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि हार्डकोर बदमाश प्रदीप गुर्जर कुख्यात 6161 गैंग का सरगना है। यह गैंग मुख्य रूप से हाईवे पर स्थित होटल संचालकों को…
Read MoreCJI सूर्यकांत के आदेश से महाराष्ट्र में नई उलझन: जीतकर भी हार सकते हैं चुनाव?
नई दिल्ली ओबीसी आरक्षण विवाद में फंसे महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है और चुनाव का रास्ता सशर्त साफ कर दिया है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार (28 नवंबर) को महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को उन स्थानीय निकायों में 50% से ज़्यादा आरक्षण को नोटिफाई करने से रोक दिया है, जहाँ अभी चुनाव की अधिसूचना होनी बाकी है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने कहा कि जिन नगर परिषदों और नगर पंचायतों में पहले से 50 फीसदी से अधिक आरक्षण अधिसूचित हो चुका है, वहां चुनाव…
Read Moreहवाला कांड में बड़ा खुलासा: पूजा पांडे और जीजा के बीच 53 कॉल ने खोली नई परतें
सिवनी तीन करोड़ रुपये की हवाला राशि हड़पे जाने के मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। एसआईटी की पूछताछ में जबलपुर निवासी वीरेंद्र दीक्षित ने कहा कि एसडीओपी पूजा पांडे जब भी गश्त में या रात में कार्रवाई करने बाहर जाती थी, तो उसे मोबाइल पर बताती थी। डकैती की रात दोनों में 53 बार बात हुई थी। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित वीरेंद्र दीक्षित ने अपने मोबाइल का वाट्सएप चैट और डेटा डिलीट कर दिया था। पुलिस को जब्त कराए…
Read Moreकॉमनवेल्थ गेम्स से बढ़ेगा युवाओं का जोश: लवलीना बोर्गोहैन का बड़ा बयान
गांधीनगर भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करने जा रहा है। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने इसे लेकर खुशी जताई है। उनका मानना है कि इससे खिलाड़ियों को अधिक मौके मिलते हैं। वे इससे प्रेरित होते हैं। गांधीनगर में स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 2030 में आयोजित होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में देश में स्पोर्ट्स कल्चर काफी डेवलप हुआ है। भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन से देश को…
Read Moreसख्ती बेअसर! इस साल पराली जलाने के मामले बढ़े, कई जिले टॉप लिस्ट में
लखनऊ सरकार की लगातार कोशिशों और सख्ती के बाद भी उत्तर प्रदेश में फसल अवशेष जलाने (स्टबल बर्निंग) के मामले कम होने के बजाय बढ़ते दिख रहे हैं। 15 सितंबर से 26 नवंबर के बीच प्रदेश में 6284 घटनाएं दर्ज हुई हैं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 1000 अधिक हैं। इससे साफ है कि जागरूकता अभियान, जुर्माना और सैटेलाइट निगरानी जैसी पहलें इच्छित परिणाम नहीं दे पा रही हैं। महाराजगंज सबसे ज्यादा प्रभावित फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में महाराजगंज इस बार भी सबसे आगे है, जहां 661 मामले…
Read More
