नई दिल्ली रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर खूब चर्चा में है, जो पीएम मोदी के राजनीतिक सफर से जुड़ी एक अहम स्मृति को सामने लाती है। दरअसल, यह तस्वीर साल 2001 की है, जब पीएम मोदी पहली बार मॉस्को गए थे। उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और वह भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए…
Read MoreDay: December 4, 2025
जबलपुर में गुंडागर्दी: दबंगों ने क्लासरूम से छात्र को घसीटा, बेरहमी से पीटा
जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बुधवार को गणित विभाग में संचालित कक्षा में कुछ युवक घुसे और एक छात्र को घसीटकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने विभाग के गमले और दरवाजों को भी तोड़ दिया। घटना के बाद से छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है और मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। छात्र ने क्या कहा विश्वविद्यालय के गणित विभाग को दी शिकायत में छात्र नितेश कुमार मरकाम ने बताया कि वह विश्वविद्यालय में बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर का छात्र है।…
Read Moreपहली ही गेंद ने दे दिया संकेत, विराट करेंगे कमाल—गावस्कर का बड़ा बयान
रायपुर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शुरू से ही लग रहा था कि विराट कोहली शतक लगाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दिग्गज बल्लेबाज ने छक्का लगाकर अपना खाता खोला और पिछले मैच के अपने आत्मविश्वास को बनाए रखा। कोहली ने बुधवार को रायपुर में 93 गेंदों पर 102 रन बनाए, जो 50 ओवर के प्रारूप में उनका 53वां शतक और सभी प्रारूप में मिलाकर 84वां शतक है। हालांकि भारत यह मैच चार विकेट से…
Read Moreप्रदेश में जल-पर्यटन का केंद्र बनेगी शिकारा सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में जल-पर्यटन का केंद्र बनेगी शिकारा सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में ही पर्यटकों को मिलेगा कश्मीर की डल झील जैसा लुत्फ प्रदेश के जल-पर्यटन को राष्ट्रीय पटल पर मिलेगी एक नई पहचान पर्यटकों को प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताने का मिलेगा मौका मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया बड़े तालाब के बोट क्लब पर 20 नवीन शिकारा नाव सेवा का शुभारंभ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में…
Read Moreअपेक्स बैंक ने मुख्यमंत्री को सौंपा 4.27 करोड़ का लाभांश, सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में हुआ हस्तांतरण
भोपाल मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को सहकारिता विभाग की समीक्षा के उपरांत प्रदेश के सहकारिता तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपेक्स बैंक के लाभांश रु. 4.27 करोड़ का चेक भेंट किया । इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव सहकारिता डी.पी.आहूजा, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थायें मनोज पुष्प, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Read Moreभोपाल मेट्रो को मिली हरी झंडी, पीएम मोदी के OK के बाद एक हफ्ते तक मुफ्त यात्रा का लाभ
भोपाल राजधानी भोपाल के रहवासियों के लिए अच्छी खबर है. कमिश्नर इन मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने भोपाल में मेट्रो के संचालन के लिए हरी झंडी दे दी है. यानि अब एम्स साकेत नगर से सुभाष नगर डिपो तक मेट्रो के संचालन की तैयांरियां पूरी हो चुकी हैं. पहले भोपाल मेट्रो के संचालन के लिए 13 दिसंबर 2025 की तारीख तय की गई थी. लेकिन मध्य प्रदेश मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि 6.22 किलोमीटर का कारिडोर मेट्रो के संचालन के लिए तैयार है, लेकिन इसका संचालन राज्य सरकार…
Read Moreअजमेर-रांची-अजमेर के मध्य चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई
जबलपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु संचालित अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में 04-04 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी, बरगवां एवं सिंगरौली स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जा रही है। इस रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत् रहेगा। बड़ी हुई अवधि में स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी निम्न है। गाड़ी संख्या 09619/09620, अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा…
Read Moreप्रीमियर लीग: आर्सेनल ने पांच अंक की बढ़त हासिल की
लंदन आर्सेनल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में पांच अंक की बढ़त हासिल कर ली है जबकि लिवरपूल का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। आर्सेनल ने जहां ब्रेंटफोर्ड पर 2-0 की जीत के साथ प्रीमियर लीग खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए, वहीं लिवरपूल ने एनफील्ड में अंतिम क्षणों में आत्मघाती गोल की मदद से संदरलैंड के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। मौजूदा चैंपियन लिवरपूल की टीम अब आठवें स्थान पर है। उसके कोच आर्ने स्लॉट आलोचकों के निशाने पर हैं और स्टार…
Read Moreयूपी में बड़ी कार्रवाई: 4 पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड व PRD जवानों पर भी गिरेगी गाज
बरेली यूपी के बरेली शहर में नो इंट्री में घुसे ट्रक के मामले में ट्रेफिक ड्यूटी में लगे चार पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है। वहीं दो होमगार्ड, दो पीआरडी जवानों के खिलाफ कार्रावाई को विभागीय अधिकारियों को लिखा गया है। बता दें कि बरेली में बुधवार सुबह नो एंट्री में ट्रक घुसने से स्कूटी सवार दंपती को टक्कर लगी थी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए है। जानिए कैसे हुई घटना पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक…
Read MoreCM उमर की बड़ी घोषणा: मेरिट कोटा बढ़ाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
श्रीनगर कैबिनेट द्वारा EWS और RBA कैटेगरी में कोटा कम करके ओपन मेरिट कोटा 10 परसेंट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी देने के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि फाइल पर साइन करके उसे अप्रूवल के लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर के पास भेज दिया गया है और सरकार को उम्मीद है कि वह जल्द ही फॉर्मल ऑर्डर जारी कर देगी। श्रीनगर में रिपोर्टर्स से बात करते हुए, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि फाइल पर कल साइन करके उसे वेटिंग के लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर के पास भेज दिया…
Read Moreएमबाप्पे के दो गोल से रियाल मैड्रिड की आसान जीत
मैड्रिड काइलियन एमबाप्पे के दो गोल और एक अन्य गोल में मदद करने की बदौलत रियाल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को 3-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में पिछले तीन मैच से जीत हासिल नहीं कर पाने का सिलसिला खत्म किया। एडुआर्डो कैमाविंगा ने भी मैड्रिड के लिए गोल किया, जिससे उसकी टीम ने शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से अंतर कम कर दिया है। बार्सिलोना अब अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से केवल एक अंक आगे है। उसने मंगलवार को एटलेटिको मैड्रिड को 3-1 से हराया था। एमबाप्पे ने…
Read Moreराजस्थान में कोल्ड वेव का असर: शेखावाटी में यलो अलर्ट, फतेहपुर में पारा 3°C
जयपुर राजस्थान में गुरुवार से कड़ाके की सर्दी का दौर तेज होने जा रहा है। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हिमालय पर आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों में सर्दी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। शेखावाटी क्षेत्र में सुबह और शाम कपकपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 4, 5 और 6 दिसंबर के लिए…
Read MoreIND vs SA: मैच जिताकर भी विनम्र रहे एडेन मार्करम, बोली ऐसी बात जिसने सबका दिल जीत लिया
रायपुर दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले एडेन मार्करम ने कहा कि रन बनाना तभी मायने रखता है जब टीम जीतती है। वह पहले वनडे में मामूली अंतर से मिली हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। मार्करम ने रायपुर में 110 रन की शानदार पारी खेली, जिससे दक्षिण अफ्रीका 359 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा। भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे 17 रन से जीता था। मार्करम…
Read Moreफिच ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY26 में 7.4% रहने की उम्मीद
मुंबई साख निर्धारित करने वाली एजेंसी फिच रेटिंग्स ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि अनुमान को 6.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया। मुख्य रूप से उपभोक्ता खर्च में वृद्धि और जीएसटी सुधारों के साथ बेहतर धारणा के कारण वृद्धि अनुमान को बढ़ाया गया है। गुरुवार को फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है. इससे पहले यह अनुमान 6.9 प्रतिशत था. फिच ने अपने आर्थिक विश्लेषण…
Read Moreएक वकील, एक इंसान… और एक मिशन: स्वराज कौशल की अनोखी पहचान — पीएम मोदी
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के निधन पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वराज कौशल ने एक वकील के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारत के सबसे कम उम्र के गवर्नर बने और अपने कार्यकाल के दौरान मिजोरम के लोगों पर उन्होंने गहरी छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''स्वराज कौशल के गुजर जाने से दुख हुआ। उन्होंने एक वकील…
Read More
