योगी आदित्यनाथ सरकार ने आगरा के जयप्रकाश सर्वोदय विद्यालय (स्वच्छकार) को दी नई पहचान

गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माध्यम बना सर्वोदय विद्यालय शिक्षा के साथ खेल में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा विद्यालय क्रिकेट, योगा, पावर लिफ्टिंग जैसे खेलों में प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे विद्यार्थी योगी सरकार की नीतियों से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मिल रहा बेहतर भविष्य आगरा योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण की अपनी नीतियों को शिक्षा और खेल के माध्यम से जमीन पर उतार रही है। इसी कड़ी…

Read More

अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट को मिली बम धमकी, दोनों परिसर खाली—सर्च ऑपरेशन जारी

अजमेर अजमेर में गुरुवार दोपहर अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसमें लिखा गया कि अजमेर कुडनकुलम परमाणु संयंत्र, कलेक्टर कार्यालय और दरगाह गरीब नवाज में 4 RDX IED लगाए गए हैं। पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा। सुरक्षा इंतजाम और सर्च ऑपरेशन धमकी मिलने के बाद कलेक्ट्रेट और दरगाह परिसर को खाली करवा दिया गया। पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चार थानों की पुलिस,…

Read More

देश की सुरक्षा के लिए नौसेना का समर्पण वंदनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौसेना दिवस पर कहा है कि हर भारतवासी के लिऐ यह गर्व का अवसर है। समुद्र की विस्तारित सीमाओं तक देश की सुरक्षा के लिए समर्पित नौसेना का समर्पण वंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रसेवा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले नौसेना के जवानों के चरणों में नमन किया।  

Read More

भोपाल के तीन स्‍थानों पर आठवाँ ह्रदय दृश्‍यम 5 से 7 दिसम्‍बर, 2025 तक- राज्य मंत्री लोधी

राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के सुविख्‍यात कलाकारों की होंगी संगीत सभाएं रविन्द्र भवन में 5, 6 दिसंबर को जगदीशपुर में और भारत भवन में 7 दिसंबर को आर्ट एण्‍ड क्राफ्ट एवं व्‍यंजन मेला भी होगा जगदीशपुर के चमन महल में भी होंगी प्रस्‍तुतियाँ ऐतिहासिक पृष्‍ठभूमि पर सुरीले राग की अनुगूँज ह्रदय को करेगी झंकृत भोपाल  संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि संगीत समागम ‘ह्रदय दृश्‍यम’ के आठवें संस्‍करण का आयोजन 5 से 7 दिसम्‍बर, 2025 तक भोपाल…

Read More

दिल्ली पहुंचे पुतिन, और खुला बड़ा मौका—रूसी मार्केट में भारत की पकड़ होगी और मजबूत

नई दिल्ली  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उन्हें रिसीव करने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। इस बीच रूस के आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव ने कहा कि रूस अपने बाजार में भारतीय वस्तुओं की आपूर्ति बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संबंधों के संदर्भ में रूस व्यापार आदान-प्रदान बढ़ाने में रुचि रखता है। हम रूसी बाजार में भारतीय उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने और व्यापार संतुलन बनाने में रुचि रखते हैं, क्योंकि वर्तमान में रूसी सामान भारतीय बाजार में बहुत…

Read More

नव्य,भव्य और दिव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार सालो में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 26 करोड़ के पार

विश्व धार्मिक पर्यटन के मानचित्र  पर काशी के विकास मॉडल का नक्शा तेजी से उभर रहा डबल इंजन की सरकार द्वारा धाम का विस्तार,सुविधा, सुगमता और सुरक्षा के साथ मूल-भूत सुविधाओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी,फ्लाईओवर का जाल ,पार्किंग, पर्यटक के लिए अन्य कई सुविधाएं 13 दिसंबर 2021 को लोकार्पित विश्वनाथ धाम ने सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन का लिखा नया अध्याय 13 दिसंबर 2025 को श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के हो जाएंगे 4  साल वाराणसी, उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर विराजमान श्री काशी विश्वनाथ…

Read More

सुगम खाद्य आपूर्ति और सशक्त उपभोक्ता ही खाद्य विभाग की प्रतिबद्धता: गोविंद सिंह राजपूत

भोपाल भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पिछले दो वर्षों में 'खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता न्याय' के मूल मंत्र को चरितार्थ करने का अथक प्रयास किया है। हमारी यात्रा केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं रही है, बल्कि हमने ऐसी व्यवस्थाओं का निर्माण किया है जो पारदर्शिता, दक्षता और जन-सरोकार पर आधारित हैं। हमने प्रदेश के करोड़ों परिवारों को न केवल सस्ती दरों…

Read More

पुतिन क्यों नहीं रखते स्मार्टफोन? सुरक्षा कारणों पर अब उठा पर्दा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। पुतिन की पर्सनल लाइफ को लेकर अब लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुतिन गैजेट्स की दुनिया से बहुत ज्यादा कटे हुए हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने पास फोन भी नहीं रखते हैं। आज के डिजिटल वर्ल्ड में दुनिया के इतने बड़े नेता के पास फोन का नहीं होना चौंकाता है। जबकि दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर्सनल फोन यूज करते हैं, उनके पास आईफोन है।…

Read More

भांजी सिमर भाटिया के डेब्यू पर इमोशनल हुए अक्षय कुमार, बोले— ‘गोद में उठाने से आज तक…’

मुंबई अक्षय कुमार के घर से फिल्मों में कदम रखने के लिए उनकी अगली जेनरेशन तैयार नजर आ रही है। उनकी भांजी सिमर भाटिया बड़े पर्दे पर जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म 'इक्कीस'से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब अक्षय ने अपनी भांजी के लिए सोशल मीडिया परएक लंब-चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है। अक्षय ने अपनी भांजी का इंडस्ट्री में वेलकम करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में सिमर के सिनेमा में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत पर गर्व…

Read More

हाथ मिलाया, गले लगाया: मोदी ने गर्मजोशी से किया पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना

नई दिल्ली रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी बहु प्रतीक्षित भारत यात्रा पर नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर देर शाम पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनकी अगवानी की। रेड कार्पेट पर आगे बढ़कर पीएम मोदी ने गले लगाकर अपमे मित्र का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर वहां से प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए। इससे पहले कुछ कलाकारों ने राष्ट्रपति पुतिन का गीत गाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर पुतिन आए…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर बड़ा कदम: CM मोहन यादव ने तीन चीतों को जंगल में किया रिलीज

श्योपुर अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कूनो नेशनल पार्क में बाड़े से तीन चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया। इनमें दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता वीरा और उसके दो शावक शामिल हैं। वीरा ने फरवरी 2025 में दो शावकों को जन्म दिया था, जो अब करीब नौ माह के हो चुके हैं। तीनों अब खुले जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण करेंगे। खुले जंगल में पहले 16 चीते थे, वीरा और उसके दो शावकों के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 19 हो गई…

Read More

किसानों को आर्थिक सहायता नहीं—MP विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में जारी शीतकालीन सत्र में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान किसानों को आर्थिक सहायता न मिलने के विषय पर हुआ हंगामा। कांग्रेस के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की घोषणा का भी पालन नहीं होने का विषय उठाया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया पलटवार कहा हमारी सरकार किसान हिपैषी है। कांग्रेस सरकार में 50000 रुपये जनहानि पर दिए जाते थे हम चार लाख रुपया दे रहे हैं। पशु हानि पर ढ़ाई लाख और प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये के स्थान पर 16000 रुपए दिए जा रहे हैं। कांग्रेस…

Read More

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान समर्थित जासूसी गैंग का भंडाफोड़, दो एजेंट दबोचे

गांधीनगर  गुजरात एंटी-टेररिज़्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़े जासूसी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान को गोपनीय सैन्य जानकारी पहुंचाने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तार आरोपी एके सिंह, भारतीय सेना में सूबेदार पद पर कार्यरत था और गोवा में रह रहा था। दूसरी आरोपी रश्मणी पाल दमन की रहने वाली है। एटीएस के मुताबिक दोनों पाकिस्तानी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे और उन्हें संवेदनशील रक्षा जानकारियां भेज रहे थे। इससे पहले 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश, गुजरात और तेलंगाना एटीएस की संयुक्त…

Read More

अर्जुन एरिगेसी ने विश्वनाथन आनंद को हराकर जीता यरूशलम मास्टर्स 2025 खिताब

नई दिल्ली भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को फाइनल में हराते हुए यरूशलम मास्टर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। रैपिड चरण के शुरुआती दो गेम ड्रॉ रहने के बाद एरिगेसी ने पहले ब्लिट्ज गेम में सफेद मोहरों से निर्णायक जीत दर्ज की। दूसरे ब्लिट्ज गेम में भी वे बेहतर स्थिति में थे, लेकिन सुरक्षित ड्रॉ स्वीकार कर खिताब अपने नाम किया।  22 वर्षीय एरिगेसी को इस खिताबी जीत के साथ 55,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। फाइनल में पहुंचने के लिए एरिगेसी…

Read More

बीएलओ की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सभी राज्यों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश

नई दिल्ली  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को गहरी चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने साफ कहा कि बीएलओ पर बढ़ते काम के बोझ को कम करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है और इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती तुरंत की जानी चाहिए। तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी टीवीके द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी तब आई जब कोर्ट को बताया गया कि देशभर में अब तक 35-40 बीएलओ की मौत अत्यधिक काम…

Read More