ग्वालियर पुलिस ने 1.82 करोड़ के 736 मोबाइल वापस कर लोगों की मुस्कान लौटाई

ग्वालियर  साल के आखिरी महीने में ग्वालियर पुलिस ने 736 ऐसे लोगों को ऐसा तोहफा दिया, जो हमेशा इस वर्ष की याद दिलाएगा। इन लोगों के गुम हुए मोबाइल पुलिस ने खोज निकाले। इसमें नई तकनीक ने भी पुलिस का साथ दिया, जिससे इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल मिल सके। जिनके मोबाइल गुम हुए थे, उन्होंने तो वापस मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन जब यह मोबाइल दोबारा इनके हाथ में पहुंचा तो मायूस चेहरों पर मुस्कान लौट आई। किसी ने किस्तों पर मोबाइल खरीदा था तो किसी…

Read More

₹500 गुलदस्ता 20 सेकंड के लिए, इतना पैसा 2 KG सेब लेने में लगेगा” — धर्मेंद्र प्रधान का तीखा सुझाव

 भोपाल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने शिक्षा की जन-आंदोलन की बात करते हुए मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चों के पोषण को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया और मंच पर मौजूद बीजेपी विधायकों को सख्त नसीहत भी दी.  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोषण का अभियान चलाया है, लेकिन यह केवल सरकारी मिशन नहीं हो सकता. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे गुलदस्ते पर खर्च होने वाले 500 या…

Read More

सीमावर्ती इलाके में बड़ी कार्रवाई: 1370 क्विंटल अवैध धान और 28 वाहन जब्त

गरियाबंद छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्रों में धान तस्करी पर लगातार चल रही कार्रवाई है. सीमा का आड़ लेकर धान को एक राज्य से दूसरे राज्य में खपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लगभग एक महीने में पुलिस की मुस्तैद कार्रवाई ने तस्करों की कमर तोड़ दी है. मगररोडा जांच नाका से महज 500 मीटर दूर पर स्थित ओडिसा चंदाहांडी थाना क्षेत्र के जामलीपारा में ट्रक से धान लाकर डंप किया गया, जिसे पिकअप के जरिए देवभोग इलाके में लाने की तैयारी थी. देवभोग पुलिस ने पुख्ता सूचना पर मौके पर…

Read More

इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार: कहा- सरकार कार्रवाई कर रही, दखल की जरूरत नहीं

नई दिल्ली इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अभी सरकार कदम उठा रही है। हम फिलहाल मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। सीजेआई ने कहा कि हम समझते हैं कि लाखों लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार मामले को देख रही है। उन्हें ही इसे संभालने दें। दरअसल पिछले 7 दिन से देशभर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की फ्लाइट लगातार कैंसिल हो रही है। इससे लाखों यात्रियों को काफी परेशानी…

Read More

इंदौर में 10 साल का ठंडा रिकॉर्ड टूटा, पारा 5.7 डिग्री गिरा; पचमढ़ी सबसे ठंडा

भोपाल  मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। ठंड और कोहरे के चलते कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। भोपाल में लगातार तीसरे दिन शीतलहर चली, जबकि इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज हुआ। भोपाल में 7°C पारा, लगातार तीसरे दिन शीतलहर राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होने से ठंड और तेज महसूस हो रही है। इंदौर…

Read More

IndiGo शेयर में खुलते ही 5% की बड़ी गिरावट, बाजार में हड़कंप

नई दिल्ली देश के कई हवाई अड्डों पर IndiGo की उड़ानें सामान्य नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण देरी और कैंसिलेशन का सिलसिला जारी है. लगातार सातवें दिन बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स रद्द होने का सिलसिला जारी रहा जिसकी वजह से प्रमुख हवाई अड्डों पर IndiGo के यात्री परेशान दिखे. भारत में एयर ट्रैवल के इतिहास में ऐसे संकट का इतना बड़ा स्तर पहले कभी नहीं देखा गया. सोमवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर लगभग 300 इंडिगो उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 134 फ्लाइट (75 डिपार्चर और…

Read More

शाकिब अल हसन का बड़ा यू-टर्न, रिटायरमेंट को किया टाल, फेयरवेल सीरीज में तीनों फॉर्मेट में खेलेंगे

ढाका     बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. शाकिब ने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल अक्टूबर में भारत के खिलाफ कानपुर में खेला, जो एक टेस्ट मैच था. भारत दौरे की समाप्ति के बाद शाकिब ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन उन्होंने वनडे इंटरनेशनल खेलते रहने की इच्छा जताई थी. इसी बीच शाकिब अल हसन विवादों एवं कानूनी मुद्दों में फंस गए थे, जिसके बाद वो बांग्लादेश के लिए…

Read More

बिना बीप कोई भी फोन कॉल रिकॉर्ड करें

  बेस्ट कॉल रिकार्डर एक पूरी तरह से कस्टमाइज किया जा सकने वाला एस60 सिंबयिन सॉफ़्टवेयर है, इसके द्वारा आपके मोबाइल फोन पर आने वाली और की जाने वाली सभी कॉलें रिकॉर्ड की जा सकती हैं भले ही वह नम्बर आपकी फोन लिस्ट में हो या फिर न हों। यह कॉल रिकार्डिंग साफ्ट्वेयर बहुत ही सरल है। इसके सेटिंग विकल्प बेहद आसानी से समझ में आने वाले हैं। इसमें उपलब्ध महत्वपूर्ण गुण हैं… -इसमें कॉल रिकॉर्ड करते समय बीप की आवाज बंद कर सकते हैं -इसमें स्वतः ही कॉल रिकॉर्ड…

Read More

ट्रंप के प्रयासों के बावजूद सीजफायर विफल, थाईलैंड ने कंबोडिया में एयर स्ट्राइक की

बैंकाक  थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर युद्ध भड़क गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुए सीजफायर के बावजूद थाईलैंड ने एक बार फिर से कंबोडिया की सीमा पर एयर स्ट्राइक किया है. थाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विंथाई सुवारी ने सोमवार को कहा कि थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ अपनी विवादित सीमा पर हवाई हमले किए हैं. इससे पहले दोनों देशों ने एक दूसरे पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.  थाई सेना ने कम्बोडिया बॉर्डर पर F-16 को तैनात कर दिया है…

Read More

जेडी वेंस के बयान पर भड़की अमेरिकी जनता, US उपराष्ट्रपति को भेजने को कहा पत्नी और बच्चों के लिए टिकट

वाशिंगटन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने बयानों से एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार फिर से उनकी पत्नी भी निशाने पर हैं. जेडी वेंस ने माइग्रेशन को अमेरिकी ड्रीम की चोरी कह दिया. उन्होंने दावा किया कि बड़े पैमाने पर हो रही आव्रजन प्रक्रिया (इमिग्रेशन प्रोसेस) ने अमेरिकी लोगों के काम करने के मौके छीन लिए हैं. इस पर सोशल जनता भड़क गई. उन पर पाखंड और दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगने लगा. वेंस को जेनोफोबिया का शिकार होने का भी आरोप मढ़ा जाने लगा. उनकी…

Read More

राजस्थान पुलिस अकादमी में महिला आरक्षी बैच 98 और 99 का दीक्षांत समारोह, 317 कांस्टेबलों ने ली शपथ

जयपुर  राजस्थान पुलिस अकादमी में महिला आरक्षी बैच 98 और 99 का भव्य दीक्षांत परेड समारोह आज शानदार माहौल में शुरू हुआ। कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परेड ग्राउंड में जोश, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में कुल 317 महिला कांस्टेबल वतन की सेवा की शपथ ले रही हैं, जिनमें 76 दूरसंचार (टेलीकॉम) कांस्टेबल 241 जनरल ड्यूटी महिला कांस्टेबल आज से आधिकारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल हो रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी के परेड…

Read More

CC मेंबर रामधेर समेत 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन राज्यों का नेटवर्क ध्वस्त

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता दर्ज करते हुए CPI (माओवादी) के शीर्ष नेता और केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. यह सरेंडर आज सुबह गांव कुम्ही, थाना बकर कट्टा में किया गया, जहां सभी कैडरों ने हथियार नीचे रखकर पुलिस के सामने खुद को समर्पित किया. इस कदम को सुरक्षा एजेंसियां नक्सली ढांचे पर निर्णायक प्रहार मान रही हैं, क्योंकि यह पूरा समूह MMC— महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़— स्पेशल जोनल कमेटी का सक्रिय हिस्सा था,…

Read More

मुख्यमंत्री, विजयवर्गीय खजुराहो दौरे पर, दो दिन तक करेंगे मंत्रियों के विभागों का रिव्यू

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार और मंगलवार को खजुराहो में अपने मंत्रिमंडल के साथ रहेंगे। वे यहां कैबिनेट बैठक करेंगे और महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के काम की समीक्षा करेंगे। सोमवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा से शुरुआत होगी। इसके बाद औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, राजस्व, शहरी विकास एवं आवास, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण और खनिज संसाधन विभागों की समीक्षा की जाएगी। कैबिनेट की अहम बैठक भी होगी मंगलवार को खजुराहो में…

Read More

एमपी में इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी रफ्तार, 235 करोड़ से बनेंगे 7 नए फ्लाईओवर

ग्वालियर  मध्यप्रदेश में नेशनल हाइवे पर मौजूद 7 जानलेवा ब्लैक स्पॉट अब जल्द ही खत्म हो जाएंगे। इन दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को समाप्त करने के लिए 235 करोड़ रुपए की लागत से सात फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्वालियर और शिवपुरी जिले में ये सात फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं जिनमें से दो का निर्माण कार्य वर्तमान में तेजी से जारी है, जबकि बाकी के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या प्रगति पर है। फ्लाईओवर बनने के बाद आसान और सुरक्षित होगा सफर इन 7 फ्लाईओवर…

Read More

रायपुर : बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त

रायपुर : बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त रायपुर बलरामपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से धान लाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरे ट्रक को पकड़ा गया। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक नंबर सीजी…

Read More