सागर के 4 थानों की अनियमितता उजागर करने वाले याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पुलिस कार्रवाई पर लगी रोक

जबलपुर  हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ के समक्ष शुक्रवार को सागर जिले के चार थानों की अनियमितता उजागर करने वाले याचिकाकर्ताओं के मामले की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से आशंका जताई गई कि पुलिस दुर्भावनावश झूठे प्रकरण पंजीबद्ध कर सकती है। बताया गया कि स्टिंग ऑपरेशन के बाद से उनके कॉल रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। इनको जारी किया गया नोटिश मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव विधि विभाग, प्रमुख सचिव गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक, आईजी, पुलिस अधीक्षक…

Read More

मेस्सी मैच की टिकटों पर बवाल! आसमान छूती कीमतों पर राज्यपाल बोस सख्त, रिपोर्ट तलब

कोलकाता  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शनिवार को कोलकाता में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। लोक भवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कई फुटबॉल प्रेमियों ने राज्यपाल से शिकायत की थी कि टिकटों की कीमतें बहुत अधिक होने के कारण उन्हें कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक देखने का मौका नहीं मिल सका। इन्हीं शिकायतों के बाद…

Read More

मध्य प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों को मिलेगा बढ़ा वेतन, CM मोहन यादव ने 2 साल की उपलब्धियां साझा की

भोपाल  ''जिस प्रकार से समय बदला है और समय के साथ उर्जा के क्षेत्र में सबसे सस्ती बिजली मध्य प्रदेश दे रहा है. बिजली में ऐसे-ऐसे नए प्रयोग हुए हैं कि लोग भैंचक्के होकर देख रहे हैं कि ये मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है. हमारा सबसे लोएस्ट रेट बिजली में गया.'' यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही है. शुक्रवार को राज्य सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम मोहन यादव ने राजधानी के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सरकार की उपलब्धियां…

Read More

मध्यप्रदेश में सर्दी का कहर: पचमढ़ी के बराबर ठंड, इंदौर-भोपाल में पारा 7° से नीचे

भोपाल  मध्य प्रदेश इस समय कड़क ठंड की चपेट में है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान लगातार गिर रहा है और सर्दी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंदौर में बीती रात न्यूनतम तापमान 5.2°C दर्ज हुआ, जो पिछले दस साल की सबसे ठंडी रात थी। खास बात यह है कि इंदौर का तापमान इस बार पचमढ़ी के बराबर ठंडा रहा। राजधानी भोपाल में भी पारा 7°C से नीचे गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी और जेट स्ट्रीम की सक्रियता इस…

Read More

600 परिवारों पर बेदखली का खतरा, SC में वक्फ बोर्ड की याचिका; हाईकोर्ट के आदेश पर लगी रोक

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने  केरल के एर्नाकुलम जिले की मुनंबम भूमि को वक्फ संपत्ति न मानने संबंधी केरल हाईकोर्ट की टिप्पणी पर अंतरिम रोक लगा दी। न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने इस मामले में अगली सुनवाई तक भूमि की यथास्थिति बनाए रखने का भी आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी, 2026 को होगी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट किया कि केरल सरकार द्वारा गठित जस्टिस सी.एन. रामचंद्रन नायर जांच आयोग के कामकाज पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और…

Read More

सॉल्ट लेक स्टेडियम में हंगामा: सिर्फ 10 मिनट दिखे लियोनेल मेसी, भड़के फैंस ने मचाया तांडव

नई दिल्ली  लियोनेल मेसी के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ का आगाज अच्छा नहीं रहा। वह कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मात्र 10 मिनट के लिए पहुंचे, जिससे फैंस काफी निराश हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार कार्यक्रम 45 मिनट का होना था। फैंस को अच्छे से अपने फेवरेट फुटबॉलर को देखने तक का मौका नहीं मिला, जब मेसी स्टेडियम से निकले तो फैंस ने वहां तांडव शुरू कर दिया। गुस्साए फैंस ने कुर्सियां समेत वहां मौजूद सभी सामानों के साथ तोड़-फोड़ शुरू कर दी। फैंस ने मेसी के इस टूर के…

Read More

आर माधवन बोले- ‘धुरंधर’ के नेगेटिव रिव्यूज ने याद दिलाई आमिर की ‘रंग दे बसंती’

मुंबई  जबसे थिएटर्स में आदित्य धर की 'धुरंधर' लगी है, तबसे इसे लेकर कई लोग खफा दिखे हैं. वो फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यूज लिख रहे हैं और उसे 'प्रोपेगेंडा फिल्म' का टैग दे रहे हैं. अब अपनी फिल्म को मिल रही नफरत पर आर माधवन ने बात की है. उन्होंने कहा है कि जो कुछ वो अभी 'धुरंधर' के साथ देख रहे हैं, वो सब एक्टर 'रंग दे बसंती' में भी देख चुके हैं. 'धुरंधर' को मिल रही नफरत पर क्या बोले माधवन? आर माधवन साल 2006 में आई…

Read More

रूस-तुर्की मीटिंग में शहबाज शरीफ का अनचाहा प्रवेश, पुतिन ने किया नजरअंदाज और 40 मिनट इंतजार कराया

अश्गाबात तुर्कमेनिस्तान में एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान की डिप्लोमेसी का मजाक बना है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने का कार्यक्रम था. लेकिन पुतिन उनसे मिलने नहीं आए, बल्कि 40 मिनट तक इंतजार कराया. दरअसल पुतिन तब तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात कर रहे थे. पुतिन का इंतजार करते-करते आखिर शहबाज से रहा नहीं गया और आखिरकार तय प्रोटोकॉल तोड़ते हुए वह पुतिन-एर्दोगन की मीटिंग में घुस गए. इस दौरान पुतिन और एर्दोगन बातचीत कर ही रहे थे. किस…

Read More

ट्रंप के सीजफायर दावे के बावजूद कंबोडिया बॉर्डर पर बमबारी, थाईलैंड ने कहा- हमारा एक्शन सबकुछ बयान कर रहा है

न्यूयॉर्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर कराने के दावे के बावजूद दोनों देशों के बीच सीमा पर लड़ाई थमती नहीं दिख रही है. कंबोडिया ने दावा किया है कि शनिवार सुबह भी थाई सेनाएं विवादित सीमा पर हमले कर रही हैं, जबकि थाईलैंड ने उलटे कंबोडिया पर अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. फिलहाल, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवादित सीमा पर सैन्य टकराव नहीं रुक रहा. यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा…

Read More

यूपी को आज मिल जाएगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष, पंकज चौधरी के नाम पर लग सकता है मुहर

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में बीजेपी को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. आज प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन होना है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है और अगर उनके अलावा किसी और उम्मीदवार का नामांकन नहीं होता है तो आज ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक पंकज चौधरी का चुनाव लगभग तय माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि आज दोपहर 2 बजे तक उनके नाम का…

Read More

UP: उन्नाव में ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 4 की मौत और 4 गंभीर रूप से घायल

 उन्नाव उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां ट्रक-ऑटो की टक्कर हो गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. हादसे की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसा अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव…

Read More

PM मोदी और नेताओं ने 2001 के संसद हमले में शहीद सुरक्षाकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे नेता शनिवार को 2001 के पार्लियामेंट हमले की बरसी पर उस हमले में जान देने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किए.इसके साथ ही देशभर में अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले सुरक्षाकर्मियों की याद में श्रद्धांजलि सभाएं की गईं और उनको याद किया गया.इससे पहले दिन में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद हमले में अपनी जान देने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा. एक पोस्ट में, CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "'लोकतंत्र…

Read More

ईरान में फिर अरेस्ट हुई नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी, वकील की शोक सभा में जाने पर खामेनेई शासन की नाराजगी

तेहरान  ईरान में मानवाधिकारों को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता गहराती दिख रही है. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को शुक्रवार को ईरानी सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर हिंसक तरीके से हिरासत में ले लिया. यह घटना उस समय हुई, जब वह दिवंगत मानवाधिकार वकील खोसरो अलीकोर्दी की स्मृति सभा में शामिल होने के लिए मशहद पहुंची थीं. 53 वर्षीय नरगिस मोहम्मदी हाल ही में मेडिकल ग्राउंड पर जेल से बाहर थीं और माना जा रहा था कि उन्हें दोबारा जेल…

Read More

तमिलनाडु ISIS मॉड्यूल पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

चेन्नई   राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु ISIS रेडिकलाइजेशन और भर्ती मामले में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों और एक रजिस्टर्ड सोसायटी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. यह मामला 2023 से चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें कई युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए भड़काने और उकसाने के आरोप सामने आए हैं. चार्जशीट में शामिल सोसायटी का नाम कोवई अरेबिक एजुकेशनल एसोसिएशन (KAEA) है. NIA ने IPC और UAPA की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की है. KAEA सोसायटी पर NIA की नजर…

Read More

11 छक्के, 9 चौके और 125 रन… कौन हैं सल‍िल अरोड़ा, जिन्होंने SMAT में मचाई धूम

पुणे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के सलिल अरोड़ा (Salil Arora) ने 45 गेंदों में नाबाद 125 रनों की जोरदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके जमाए. उनके शतक की बदौलत पंजाब ने झारखंड के खिलाफ पुणे में मौजूद डीवाई पाट‍िल एकेडमी, अम्बी में  न‍िर्धार‍ित 20 ओवरों में  235/6 रनों का स्कोर खड़ा किया.  हालांकि खास बात यह रही कि इस स्कोर को झारखंड ने चेज भी कर दिया, पर सल‍िल अरोड़ा IPL के म‍िनी ऑक्शन से पहले फोकस में आ गए हैं.  7 नवंबर…

Read More