रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि 5 साल तक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भयभीत करके रखा था. ऐसे लोग सवाल उठाए तो अच्छा नहीं है. नशे-नक्सलवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई हुई है. घटना हो रही है, उस पर त्वरित कार्रवाई हो रही है. अपराधी कितना भी बड़ा बख्शा नहीं जा रहा है. भोपाल रवाना होने से पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि शहरी आवास भारत सरकार…
Read MoreDay: December 20, 2025
पाकिस्तान में राजनीतिक तूफ़ान: इमरान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा
रावलपिंडी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17-17 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब जेल में इमरान के साथ कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान को एक बड़े भ्रष्टाचार मामले में अदालत ने 17 साल की सजा सुनाई है। इसी मामले में उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी 17 साल के कारावास…
Read Moreराजधानी एक्सप्रेस हादसा: 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
जमुनामुख असम के जमुनामुख के सानरोजा इलाके में एक भयानक रेल हादसा शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे हुआ, जिसने न केवल लोगों को हिला कर रख दिया बल्कि वन्यजीवन के लिए भी गंभीर संकट पैदा कर दिया। खबर है कि सैरांग से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अचानक हाथियों के एक झुंड से टकरा गई। हादसे का विवरण घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में 8 हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई,…
Read Moreनववर्ष की भीड़ को खिचड़ी मेला प्रबंध का रिहर्सल मानें अधिकारी सीएम योगी
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला, गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों तथा जिले में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। खिचड़ी मेले की तैयारियों को लगभग पूर्ण जानकर उन्होंने संतोष जताया। साथ ही कहा कि नववर्ष के पहले दिन उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ प्रशासन के लिए खिचड़ी मेला के प्रबंध के रिहर्सल के रूप में होगी। इस…
Read Moreबांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर सख्त रुख, मुहम्मद यूनुस के निर्देश पर 7 आरोपी गिरफ्तार
बांग्लादेश बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। यूनुस ने कहा कि रैपिड एक्शन बटालियन ने मैमनसिंह के बालुका में 27 साल के सनातन हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या के मामले में संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यूनुस ने कहा, "रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने मैमनसिंह के बालुका में 27 साल के सनातन हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या…
Read Moreबंगाल रैली से पहले मौसम बना बाधा, पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया
ताहिरपुर पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर ताहिरपुर में उतर नहीं पाया। अधिकारियों के मुताबिक कम दृष्यता की वजह से विमान लैंड नहीं कर पाया और उसे वापस कोलकाता लौटना पड़ा। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के सड़क मार्ग के जरिए रैली स्थल पर पहुंचने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपैड के ऊपर कुछ समय तक घूमा और फिर कोलकाता हवाई अड्डे लौट आया। अंतिम खबर मिलने तक प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर मौसम की स्थिति पर आगे की जानकारी का…
Read Moreटी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की बड़ी परीक्षा: इस टीम से होगा अगला मुकाबला, जानिए पूरी डेट-टाइमिंग
नई दिल्ली साउथ अफ्रीका से 3-1 से टी20 सीरीज जीतकर भारत ने 2025 का अंत किया। यह साल टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में काफी शानदार रहा। इस साल टीम इंडिया एक भी सीरीज नहीं हारी। इस विनिंग स्ट्रीक के साथ भारत अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी कदम रखना चाहेगा। हालांकि इससे पहले उनके सामने न्यूजीलैंड की मुश्किल चुनौती होगी। यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को आजमाने, कॉम्बिनेशन सेट करने का सूर्या ब्रिगेड के पास आखिरी मौका होगा। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस…
Read Moreदो साल तक भरण-पोषण न मिले तो मुस्लिम महिला को तलाक का हक़, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम कानून के तहत दिए गए एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि पति लगातार दो वर्ष तक पत्नी को भरण-पोषण नहीं देता है, तो पत्नी को तलाक लेने का कानूनी अधिकार है। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट द्वारा पारित तलाक की डिक्री को सही ठहराते हुए पति की याचिका खारिज कर दी। हालांकि, पत्नी द्वारा लगाए गए क्रूरता के आरोप को कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। यह मामला झारखंड के बोकारो जिले की एक मुस्लिम महिला से जुड़ा है, जिसका निकाह छत्तीसगढ़ निवासी…
Read Moreविदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री
कड़ाके की ठंड में भी सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, 250 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम ने गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय। ऐसे एजेंटों से पीड़ितों का पूरा पैसा भी वापस कराया जाय। उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर फ्राॅड करने वालों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड…
Read Moreलेखपाल भर्ती विज्ञापन में आरक्षण विसंगतियों का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, राजस्व परिषद को चेतावनी
सभी विभागों को मुख्यमंत्री को दो टूक चेतावनी, भर्तियों में लंबवत और क्षैतिज हर तरह के आरक्षण प्रावधानों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो: मुख्यमंत्री लखनऊ राजस्व लेखपाल भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व परिषद को कड़ी चेतावनी दी है और साफ निर्देश दिए हैं कि आरक्षण प्रावधानों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के स्पष्ट हस्तक्षेप के बाद राजस्व परिषद अब श्रेणीवार रिक्तियों के आंकड़ों की दोबारा समीक्षा कर रहा है और संशोधित…
Read Moreरीवा-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 5 घंटे बाद गैस कटर से निकाली गई ड्राइवर की जान
रीवा रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे-30 पर गढ़ बाईपास के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का चालक, जिसकी पहचान दिनेश रावत (39 वर्ष) के रूप में हुई है, ट्रक के केबिन और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। कोहरे के कारण हादसा जानकारी के अनुसार एक ट्रक बीती शाम करीब 6 बजे खराब हो गया था, जिसे…
Read Moreएसआईआर में शत प्रतिशत योगदान दें भाजपा कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। एसआई आर में लगने वाली आपकी मेहनत लोकतंत्र के लिए है इसलिए घर-घर संपर्क करें। एक-एक नाम जुड़वाने का काम करें। मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य करें। सीएम योगी शुक्रवार दोपहर बाद योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे।…
Read Moreसीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में आयुष्मान भारत योजना ने पकड़ी रफ्तार
अब तक 12, 283 करोड़ रुपये से अधिक के इलाज के क्लेम सेटल 9 करोड़ लक्षित लाभार्थियों में से 5,42,13,534 आयुष्मान कार्ड हुए जारी लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आम नागरिकों तक तेज़ी से पहुँच रही है। सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करने पर है कि कोई भी पात्र गरीब परिवार स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत 9 करोड़ लक्षित लाभार्थियों में से 5,42,13,534 आयुष्मान कार्ड हुए जारी हो चुका है। करोड़ों…
Read Moreथाने में महिला वकील को बंधक बनाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी और केंद्र सरकार से मांगा जवाब
नोएडा नोएडा के एक थाने में महिला वकील को कथित रूप से कई घंटे तक बंधक बनाकर यौन शोषण करने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि घटना वाले दिन पुलिस स्टेशन में लगे कैमरों की फुटेज किसी भी स्थिति में न हटाई जाए और उसे सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखा जाए। महिला वकील ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि…
Read Moreभोपाल मेट्रो की आज से शुरुआत, किराया से लेकर टाइम टेबल तक जानिए पूरी डिटेल
भोपाल यात्रीगण कृपया ध्यान दें … राजधानी को आठ साल बाद आज मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 5.10 सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद शाम 5.15 बजे वह मेट्रो में बैठकर एम्स मेट्रो स्टेशन तक जाएंगे। जहां स्वागत कार्यक्रम में वह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। हालांकि इसके पहले शाम 4 बजे मिंटो हॉल में भोपाल मेट्रो का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम 4.45 बजे लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के…
Read More
