रायपुर कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमंत कथा 25 से 29 दिसंबर तक भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास आयोजित की जाएगी. इस कथा में लगभग 100 समाजों के स्वागत द्वार लगाए जाएंगे, जिन पर समाज के प्रमुखों की तस्वीरें और सामाजिक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा. पांच दिवसीय कथा का आयोजन सेवा समर्पण समिति, दुर्ग के तत्वावधान में होगा. कथा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय और वाहन पार्किंग की व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा, सुरक्षा के लिए…
Read MoreDay: December 21, 2025
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा नक्सल डंप बरामद, पहाड़ी इलाके में छिपा था IED और हथियारों का जखीरा
गरियाबंद छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का अंत दहलीज के करीब है. छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर जवानों ने विशेष अभियान चलाकर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है. गरियाबंद जिले के दडईपानी के पहाड़ी क्षेत्र में सीआरपीएफ, ई-30, एसटीएफ, 207 कोबरा और 16 बटा. सीएएफ की संयुक्त टीम को अभियान के दौरान करते नक्सली डंप मिला. जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने यहां कई सामन छुपा रखे थे. जिसमें आईईडी बनाने के सामाग्री, भरमार बन्दूक समेत कई विस्फोटक सामान बरामद किया गया. दरअसल, थाना मैनपुर अंतर्गत पहाडियों में स्थित…
Read Moreखेलो एमपी यूथ गेम्स–2025: देश में पहली बार खेल विभाग एवं सभी खेल संघ मिलकर करेंगे आयोजन
पहली बार पारंपरिक खेलों और क्रिकेट को किया गया शामिल यूथ गेम्स के प्रतिभागियों को राज्य टीम में मिलेगी प्राथमिकता भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को “खेलो एमपी यूथ गेम्स–2025- मध्यप्रदेश का ओलंपिक” के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि यह देश में पहली बार ऐसा होगा, जिसमें खेल विभाग के साथ सभी मान्यता प्राप्त खेल संघ मिलकर समन्वित रूप से प्रतियोगिताओं का संचालन करेंगे। मंत्री श्री सारंग ने जानकारी दी कि खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025-…
Read Moreयोगी सरकार जल्द लांच करेगी आयुष एप, घर बैठे मिलेंगी आयुष सुविधाएं
स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी पारदर्शिता, सीनियर सिटीजन को मिलेगी काफी राहत लखनऊ योगी सरकार आयुष चिकित्सा पद्धतियां विश्व पटल पर पहचान दिलाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आयुष विभाग अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। दरअसल, आयुष विभाग आईआईटी कानपुर के सहयोग से एक अत्याधुनिक आयुष एप विकसित करेगा। इससे मरीजों को ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा मिलेगी। साथ ही एप पर आयुष विभाग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई…
Read Moreमवेशियों से भरा कंटेनर पलटा, 50 से ज्यादा गायों की दर्दनाक मौत, गांव में फूटा आक्रोश
जगदलपुर कोटपाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुमर गांव के पास मवेशियों से भरा एक कंटेनर हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना में कंटेनर में मौजूद 50 से अधिक गायों की मौके पर ही मौत हो गई. कंटेनर के जरिए देर रात कोटपाड़ क्षेत्र से घुमर मार्ग होते हुए मवेशियों को अवैध तरीके से आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मवेशी के होने से कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कंटेनर सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना भीषण था…
Read Moreउज्जैन में ट्रांसमिशन लाइनों के लिए बड़ा खतरा बना चीनी मांझा
एमपी ट्रांसको चलाएगा “जागरूकता अभियान" भोपाल उज्जैन शहर और आसपास के क्षेत्रों में चीनी मांझा एक्सट्रा हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। पतंगबाजी के दौरान चीनी मांझा 132 केवी और 220 केवी ट्रांसमिशन लाइनों पर फंसने से न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि ट्रांसमिशन नेटवर्क की सुरक्षा पर भी सीधा असर पड़ने के साथ ही पतंग उड़ाने वाले के लिए भी यह घातक हो सकता है। मानव जीवन के साथ ट्रांसमिशन लाइनों की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा…
Read Moreपुलिस आरक्षक भर्ती पर गृह मंत्री विजय शर्मा की अभ्यर्थियों से सीधी बातचीत, गलती मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन
रायपुर पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की शिकायतों को दूर करने गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज उनसे अपने बंगले में वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं. इसके पहले अभ्यर्थियों के बंगले के अंदर आने से इंकार करने पर गृह मंत्री बाहर निकलकर उनसे चर्चा कर अंदर आमंत्रित किया. बता दें कि पुलिस विभाग में 5,967 पदों के लिए सितम्बर को भर्ती परीक्षा हुई थीं. अभ्यर्थी और विपक्ष दल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगा रह हैं. शिकायतों को देखते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज अभ्यर्थियों को अपने बंगले…
Read Moreमंत्री केदार कश्यप को मातृशोक, आज गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार
रायपुर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य थी. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार को मंत्री केदार के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा. मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया फेसबुक पर उनके मां की निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि “अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप…
Read Moreखेल हमारी संस्कृति का प्रमुख पक्ष, हमने बनाया है खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति का एक अहम अंग रहा है। हमारे व्यक्तित्व के विकास में एक प्रमुख पक्ष के रूप में खेलों में हमारे जीवन को दिशा दी है। हमने खेलों को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। हमारे खिलाड़ी प्राय: हर खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे चाहे जिस किसी भी खेल के खिलाड़ी रहें, अपनी लगन और मेहनत से हमेशा…
Read Moreमुख्यमंत्री ने इंदौर में इंदौरी पोहा जलेबी का लिया लुत्फ
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रविवार को इंदौर में आगमन हुआ। वे इंदौर में मप्र पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात एयरपोर्ट के रास्ते में अचानक गाड़ी रुकवाई और कालानी नगर स्थित मौसा पराठा हॉउस में इंदौरी पोहा जलेबी और चाय का लुफ्त लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ सहज अंदाज में फ़ोटो भी खिंचवाए और उनका अभिवादन भी स्वीकारा। साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक से चर्चा भी की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री रमेश मेंदोला…
Read Moreसीएम योगी के रिवर ड्रोन सर्वे मॉडल को अपनाएगा पूरा देश
लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में किया गया व्यापक सर्वे नदियों में जीरो डिस्चार्ज की बनाई जा रही कार्ययोजना लखनऊ उत्तर प्रदेश में नदियों के संरक्षण को लेकर चल रही योगी सरकार की पहल अब राष्ट्रीय मॉडल बन चुकी है। पहली बार किसी राज्य ने नदी संरक्षण में हाई-टेक रिवर ड्रोन सर्वे सिस्टम का इतना व्यापक उपयोग किया है। इसका असर इतना प्रभावी रहा कि केंद्र सरकार ने यूपी के मॉडल को पूरे देश में लागू करने का फैसला किया है। गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदी के लगभग…
Read Moreयुवा सहकार सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने डीएम वाराणसी व महराजगंज को किया सम्मानित
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की उपलब्धियों व नवाचारों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने वाराणसी व महराजगंज के वर्तमान जिलाधिकारी समेत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लिए ऋण का चेक भी प्रदान…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु व सीमांत किसानों को दिया बड़ा तोहफा
एलडीबी से अब महज छह फीसदी की दर पर मिलेगा ऋण अब वन डिस्ट्रिक्ट, वन को-ऑपरेटिव बैंक की दिशा में बढ़ रहा प्रदेशः मुख्यमंत्री लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु व सीमांत किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर यूपी सहकारी ग्राम…
Read Moreयूपी के किसानों के लिए बड़ी राहत: सीएम योगी ने किया सस्ता लोन का ऐलान, अब इतने फीसदी ब्याज पर मिलेगा कर्ज
लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। रविवार को लखनऊ में युवा सहकार सम्मेलन और यूपी को ऑपरेटिव एक्सपो 2025 के उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर सरकार किसानों के लिए एक नई व्यवस्था लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के जरिए मिलने वाले लोन के ब्याज की दर को कम किया जाएगा। हम चाहते हैं कि यह लोन सिर्फ…
Read Moreलगातार दूसरी बार चूक गया भारत का सपना, पाकिस्तान ने जीता U19 एशिया कप का खिताब
दुबई पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रनों से हराकर पुरुष अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। पाकिस्तान ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई है। पिछली बार बांग्लादेश ने फाइनल जीता था। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत की टीम 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। इंडिया वर्सेस…
Read More
