भारत–एक सूत्रधार थीम पर सजा सरस राजसखी मेला, संस्कृति और तकनीक का अनोखा संगम

जयपुर भारत को एक सूत्र में पिरोने की भावना को साकार करती “भारत – एक सूत्रधार” की थीम पर आधारित सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला-2025 इन दिनों लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए हस्तशिल्प, वस्त्र, व्यंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भारतीय विविधता की एक जीवंत तस्वीर पेश कर रही हैं। मेले के दौरान एनआईएफ ग्लोबल जयपुर, कमला पोद्दार इंस्टीट्यूट एवं राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु एक जागरूकता नाट्य प्रस्तुति भी दी गई। इस…

Read More

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा विस्तार

सागर  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सागर विधायक शैलेंद्र जैन के सतत प्रयासों से अस्पताल परिसर में एक साथ 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे एक ही समय में 10 अलग-अलग विधाओं के ऑपरेशन संभव हो सकेंगे। 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण विधायक जैन ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से 60,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में आधुनिक स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा…

Read More

राजस्थान में शीत लहर का कहर, पारा जमाव बिंदु के करीब, शेखावाटी में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

 जयपुर  राजस्थान में एक बार फिर सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर-पश्चिमी जिलों में सक्रिय शीत लहर के प्रभाव से बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शेखावाटी अंचल में ठंड सबसे ज्यादा असरदार रही, जहां सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो जमाव बिंदु के बेहद करीब है। बुधवार सुबह सीकर और आसपास के क्षेत्रों में ओस जमने की स्थिति बनी, जबकि कई जिलों में हल्के से…

Read More

भोपाल की हरियाली खतरे में: रोड चौड़ीकरण के लिए 7 हजार से ज्यादा पेड़ कटेंगे, NHAI के दावे पर सवाल

भोपाल देश में विकास बनाम पर्यावरण की बहस अभी थमी भी नहीं थी कि अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक और चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आ रही है. झीलों और हरियाली के लिए पहचाने जाने वाले भोपाल में अब विकास के नाम पर हज़ारों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने वाली है. मामला शहर के बीचोबीच स्थित अयोध्या बायपास का है, जहां सड़क चौड़ीकरण की आड़ में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई शुरू हो चुकी है. जिस विकास की बात की जा रही है, उसकी कीमत भोपाल की…

Read More

MP में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, नौगांव दूसरे नंबर पर, कोहरे से ट्रेनें प्रभावित

भोपाल  उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में दिखने लगा है। प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है और बुधवार रात से सर्दी और तीखी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल पचमढ़ी और शहडोल का कल्याणपुर ऐसे इलाके हैं, जहां रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश के उत्तरी हिस्से घने कोहरे की चपेट में हैं। ग्वालियर, रीवा…

Read More

न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए टीम का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

 नई दिल्ली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड का भारत दौरा 11 जनवरी से शुरू होगा. इस दौरे पर पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज भी होगी. ये टी20 सीरीज टी20 विश्वकप के लिहाज से अहम है क्योंकि इसके तुरंत बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी. बता दें की टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड…

Read More

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों में शतक जड़ा, 10 चौके और 8 छक्के लगाए

नई दिल्ली.  भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. अंडर19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की है. बुधवार (24 दिसंबर) को लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया. समस्तीपुर के 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ जेएससीए ओवल ग्राउंड, रांची में सिर्फ 36 गेंद में शतक जड़ दिया. सूर्यवंशी बिहार की…

Read More

बाहुबली रॉकेट LVM3-M6 की सफल लॉन्चिंग, CM योगी आदित्यनाथ बोले—भारत के लिए गर्व का क्षण

लखनऊ भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। LVM3-M6 की सफल उड़ान के साथ भारत की धरती से अब तक का सबसे भारी उपग्रह अपने निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता आत्मनिर्भर भारत की भावना का सशक्त प्रतीक है। प्रौद्योगिकी में भारत का बढ़ते वैश्विक कद सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारत के लिए गर्व का क्षण है। इसरो की पूरी टीम को हार्दिक बधाई।…

Read More

नमो भारत ट्रेन में लड़के-लड़की पर FIR, जानिए कितनी हो सकती है सजा

गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन में शारीरिक संबंध बनाने वाले स्टूडेंट्स की तलाश अब तेज हो गई है। एनसीआरटीसी ने मुरादनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चलती ट्रेन में संबंध बनाने वाले लड़के-लड़की के अलावा अश्लील वीडियो को वायरल करने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसे बर्खास्त भी किया जा चुका है। एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। बाद में कुछ और क्लिप भी सामने आए। इनमें चलती ट्रेन की सीट…

Read More

नागौर किसान सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान का संदेश: आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं किसान

नागौर/जयपुर   केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हमारी सरकार कृषि को लाभकारी बनाने के लिए कार्य कर रही है। हमारी मंशा है कि किसानों का फसल उत्पादन बढ़े तथा उनकी लागत में कमी आए। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, जिससे विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार…

Read More

लीबिया के आर्मी चीफ की प्लेन क्रैश में मौत, तुर्की से लौटते वक्त हादसा

अंकारा लीबिया के लिए पाकिस्तान पनौती बनकर निकला है. पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के कदम पड़ते ही लीबिया को बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान के साथ डिफेंस डील करते ही लीबिया में दुखों का पहाड़ टूटा है. जी हां, लीबिया के आर्मी चीफ की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है. एक प्राइवेट जेट में लीबिया के सेना प्रमुख और चार अन्य अधिकारी तुर्की से अपने देश लौट रहे थे. तभी उनका प्लेन क्रैश हो गया. इस प्लेन क्रैश में लीबिया के आर्मी चीफ और अन्य 7 लोगों की…

Read More

EPS 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक भोपाल में, 23 दिसंबर को संस्कार पब्लिक स्कूल में हुई राष्ट्रीय नेतृत्व की बैठक

भोपाल  EPS 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति भोपाल के संस्कार पब्लिक स्कूल संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ भोपाल में 23 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता. महेन्द्र शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा की गई जिसमें भोपाल सीहोर विदिशा जबलपुर पिपरिया से बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे बैठक में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर श्री अशोक राऊत राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री बीएस नारखेडे महिला फ्रंट की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सरिता नारखेडे अल्प प्रवास पर भोपाल पधारे बैठक को संबोधित करते हमारे चार सूत्रीय मांगों का निराकरण अब शीघ्र…

Read More

‘मृतक वोटर’ सबसे ज्यादा जबलपुर में, भोपाल-इंदौर में नामों की कटाई अधिक, 8.65 लाख को नोटिस

भोपाल  मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए 22 साल बाद हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण में मंगलवार को सभी 71,930 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। अलग-अलग श्रेणियों में 42,74,160 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें अधिकतर शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 22,78,393 वे मतदाता सर्वाधिक शामिल है, जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं। अब प्रदेश में 23 दिसंबर 2025 की स्थिति में 5,31,31,983 मतदाता रह गए हैं। इनमें 8,65,832 वे मतदाता भी शामिल…

Read More

ISRO का ‘बाहुबली’ LVM3 रॉकेट, ब्लूबर्ड ब्लॉक-3 सैटेलाइट का सफल लॉन्च

श्रीहरिकोटा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बुधवार सुबह 8.55 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 से अमेरिकी कंपनी AST स्पेसमोबाइल की ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया. यह इस रॉकेट की छठी ऑपरेशनल उड़ान (LVM3-M6) है. ये मिशन है न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और AST स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते के तहत किया जा रहा है. इस मिशन से लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल संचार सैटेलाइट तैनात होगा, जो सामान्य स्मार्टफोन को सीधे स्पेस से हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करेगा. ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट…

Read More

15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी, एक रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली लगभग 15 साल के लंबे अंतराल के बाद विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025/26 में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. टी20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान इस घरेलू टूर्नामेंट का इस्तेमाल भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ की तैयारी के लिए करेंगे. यह फैसला बीसीसीआई के उस दिशा-निर्देश के अनुरूप है, जिसके तहत राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपने खाली समय में घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. विराट कोहली को विजय हज़ारे ट्रॉफी के…

Read More