शिफू एप: अब याद रखना हुआ आसान

कई बार आप परिवार, मित्रों और सहयोगियों को बर्थडे, एनिवर्सरी या अन्य महत्वपूर्ण दिनों पर शुभकामना देना भूल जाते हैं और बाद में सॉरी के साथ विश करना पड़ता है। अब शिफू एप के जरिए आपको इस परेशानी का हल मिल जाएगा। यह एक इंटेलीजेंट टास्क मैनेजर और रिमाइंडर एप है, जो आपके फोन के तमाम डाटा को परख कर आपको अच्छे सुझाव देगा। लॉग इन करने के लिए आप फेसबुक अकाउंट का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे शिफू अपने आप सारे जन्मदिन याद कर लेता है और आपको शुभकामनाएं…

Read More

वार्षिक राशिफल 2026: तरक्की के लिए ताकत और सफलता के लिए सावधानी जरूरी, जानें सभी राशियों का पूर्वानुमान

एक और साल खत्म हो रहा है, और इसके साथ ही हम 2025 की यादें, सबक और उम्मीदें लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अब 2026 की शुरुआत हो रही है, तो मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है—इस साल हमारे लिए क्या नया होगा? क्या करियर में तरक्की मिलेगी? क्या प्यार या शादीशुदा जिंदगी में कुछ खास बदलाव आएंगे? क्या अब नई नौकरी, बिज़नेस शुरू करने या कोई बड़ा फैसला लेने का सही समय है? राशिफल 2026 आपको पूरे साल की ज्योतिषीय भविष्यवाणियाँ देता है, जो वैदिक ज्योतिष और बृहस्पति,…

Read More

गोरखपुर से पानीपत तक दौड़ेगा विकास का एक्सप्रेसवे, 747 KM की सड़क बदलेगी 100+ गांवों की तक़दीर

गोरखपुर  पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल के 133 गांवों में जमीन अधिग्रहित की जाएगी। यह एक्सप्रेसवे सिद्धार्थनगर के बांसी से प्रवेश करते हुए संतकबीरनगर के मेंहदावल, गोरखपुर के सदर एवं कैंपियरगंज होते हुए कुशीनगर के हाटा तक बनेगा। गोरखपुर मंडल में इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 86.24 किमी होगी। एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए चारों जिलों के जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, एनएचएआई ने पानीपत एक्सप्रेसवे के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में सर्वे शुरू कर दिया है। इसमें बांसी के 37 गांवों में…

Read More

ऑक्सफोर्ड डिबेट में भारत के छात्र की जोरदार दलील, पाकिस्तानी मंत्री का बेटा हुआ निरुत्तर

नई दिल्ली  ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारत-पाकिस्तान से जुड़े एक प्रस्ताव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ऑक्सफोर्ड यूनियन के पाकिस्तानी मूल के अध्यक्ष मूसा हर्राज ने एक ऐसी बहस में पाकिस्तान की जीत का दावा कर दिया, जो कभी विधिवत आयोजित ही नहीं हुई। यह घटनाक्रम सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक हलकों तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विवादित प्रस्ताव का कहना था, “यह सदन मानता है कि पाकिस्तान के प्रति भारत की नीति, सुरक्षा नीति के नाम…

Read More

आमाबेड़ा धार्मिक हिंसा मामला: बस्तर बंद का असर, त्योहार में दुकान बंद कराने पर भड़का विरोध, बातचीत से सुलझा विवाद

जगदलपुर कांकेर जिले के आमाबेड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर हुई धार्मिक हिंसा ने पूरे बस्तर संभाग में तनाव का माहौल बना दिया है. इस विवाद पर सर्व समाज ने कड़ा आक्रोश जताते हुए आज प्रदेश बंद का ऐलान किया है. सुबह बंद के दौरान नगर में मेन रोड स्थित दुकानों बंद कराने के दौरान तनाव और बवाल की स्थिति बनी, लेकिन बाद में व्यापारियों के दुकानें बंद करने से मामला शांत हो गया. बंद का असर आज सुबह से ही बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में साफ नजर आया. सुबह…

Read More

इंदौर कांग्रेस नेता 404 करोड़ के घपले में फंसे, ED ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की

इंदौर : शहर कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री के मामले में ईडी ने कोर्ट में चार्जीशीट फाइल कर दी है. 2024 में ईडी ने कांग्रेस नेता विशाल अग्निहोत्री और उसके सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय को तकरीबन 404.46 करोड़ रु की अवैध ट्रेडिंग का पता चला था. इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर मामले में विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री को मुख्य आरोपी बनाया है. अब इस पूरे मामले की…

Read More

निधि योजना : उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमिता को मिला रहा मजबूत आधार

निधि योजना : उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमिता को मिला रहा मजबूत आधार योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को केवल श्रम शक्ति का नहीं बल्कि उद्यम शक्ति का केंद्र बनाना है टियर 2 और टियर 3 शहरों में उद्यमिता का हो रहा है विस्तार निधि योजना के अंतर्गत देश में कुल 714, उत्तर प्रदेश में 25 महिला स्टार्टअप्स को सीधी सहायता लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति दी है। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ…

Read More

सीएम मोहन यादव के बेटे-बहू ने शुरू की नर्मदा परिक्रमा, ओंकारेश्वर से 15 दिन की पवित्र यात्रा

 खंडवा  मध्य प्रदेश के खंडवा के ओंकारेश्वर से सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे और बहू ने नर्मदा परिक्रमा शुरू की हैं। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर नवविवाहित डॉ. अभिमन्यु यादव और उनकी पत्नी डॉ. इशिता ने मां नर्मदा की परिक्रमा का संकल्प लिया। परिक्रमा आरंभ करने से पूर्व दोनों ने संत विवेक गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। परिजन के साथ भगवान के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।  उज्जैन में हुआ था विवाह पिछले महीने 30 नवंबर को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. अभिमन्यु का विवाह…

Read More

SC ने माना मंत्रालय की 100 मीटर अरावली परिभाषा अस्पष्ट और खतरनाक, कहा भौगोलिक पहचान टूट सकती है

 नई दिल्ली अरावली पर्वतमाला की परिभाषा को लेकर केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट और उसके द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति के बीच गंभीर मतभेद सामने आए हैं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित 100 मीटर ऊंचाई आधारित अरावली परिभाषा को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया, जबकि अदालत की अपनी ही संस्था सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC)ने इस परिभाषा का समर्थन नहीं किया था। 13 अक्टूबर को मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अरावली की नई परिभाषा पेश की थी। इसके ठीक अगले दिन, 14 अक्टूबर को सीईसी ने पीठ की…

Read More

ज्ञानपीठ सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर स्थित वरिष्ठ साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय शुक्ल के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें भावपूर्ण अंतिम विदाई दी. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा…

Read More

भोपाल में बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर बाँटी खुशियाँ

भोपाल  सैपलिंग्स एवं स्वामी विवेकानंद इंग्लिश स्कूल द्वारा भोजपुर रोड समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के साथ साझा करने और देखभाल की भावना को साकार करते हुए एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने निर्माण – परिवर्तन की ओर समिति के बच्चों के साथ मिलकर खुशियाँ बाँटी। निर्माण – परिवर्तन की ओर समिति एक सामाजिक संगठन है, जो भोपाल में वंचित बच्चों के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। वर्तमान में संस्था शहर के तीन विभिन्न केंद्रों पर 250 से…

Read More

30 या 31 दिसंबर? जानिए पौष पुत्रदा एकादशी की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। इस खास अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से साधक को  सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि पौष पुत्रदा एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में। पौष पुत्रदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के…

Read More

इंदौर डेंटल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 3 सीनियर्स सस्पेंड

इंदौर  एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला अभी थमा ही नहीं था कि दूसरा मामला इंदौर के शासकीय डेंटल कॉलेज से सामने आया है. यहां पर एमडीएस फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स ने यूजीसी को रैगिंग के संबंध में शिकायत की, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने बड़ा एक्शन लिया है. शासकीय डेंटल कॉलेज प्रबंधन द्वारा जांच कर तीन सीनियर छात्राओं को सस्पेंड कर दिया गया है. इस तरह रैगिंग कर रही थीं सीनियर छात्राएं शासकीय डेंटल कॉलेज एमडीएस प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा यूजीसी को रैगिंग के संबंध में एक…

Read More

MP से मुंबई तक चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, कोहरे के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी

भोपाल  कोहरे का असर आम जनजीवन के अलावा रेल यातायात पर नजर आ रहा है। दिल्ली, नागपुर, जबलपुर और मुंबई की तरफ से आने वाली ट्रेनें अपने समय से लेट चल रही है। सोमवार को 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (Chhattisgarh Express) अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा 22533 यशवंतपुर सुपर फास्ट (Yesvantpur Superfast) 2 घंटे लेट चली। 12715 सचखंड एक्सप्रेस (Sachkhand Express) अपने तय समय से तीन घंटे की देरी से इटारसी स्टेशन पर पहुंची। कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली…

Read More

ईशान किशन ने 39 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी, 33-बॉल में बनाया लिस्ट-ए में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी

 नई दिल्ली ईशान किशन की कहानी अब सिर्फ एक कमबैक नहीं रही, यह एक ऐलान बन चुकी है और वह भी ऐसा, जो स्कोरबोर्ड पर नहीं, रिकॉर्ड बुक में दर्ज होता है. विजय हजारे ट्रॉफी में उतरते ही ईशान किशन ने धमाका कर दिया. मजबूत प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक के खिलाफ अहमदाबाद में उन्होंने जमकर रन बरसाए. झारखंड की पारी 50 ओवरों में 412 रन तक कैसे पहुंची, इसका जवाब सिर्फ आंकड़ों में नहीं, ईशान किशन की 39 गेंदों में 125 रनों की तूफानी पारी में छुपा है. कप्तान और विकेटकीपर के…

Read More