बांग्लादेश में ‘हीरो’ जैसी वापसी, लेकिन 17 साल पहले बेल पर लंदन कैसे भागे थे तारिक रहमान?

ढाका  बांग्लादेश में तारिक रहमान ने हीरो जैसी एंट्री की है। गुरुवार को उनके समर्थन में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। उन्होंने भी मां, माटी और मानुष वाला संदेश देने की कोशिश की। बांग्लादेश की जमीन पर पहुंचकर वह नंगे पैर खड़े हुए, मां खालिदा जिया से मुलाकात की और बांग्ला मानुष के लिए भविष्य की योजनाओं को लेकर बात की। तारिक रहमान का बांग्लादेश के उन दो परिवारों में से एक से नाता रहा है, जो देश की राजनीति की धुरी रहे हैं। उनमें से एक परिवार की नेता…

Read More

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

नई दिल्ली  उन्नाव रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ने लगा है। उन्नाव रेप केस की पीड़िता के परिवार और अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर सेंगर की जमानत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अपनी नाराजगी जाहिर की। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं करने की अपील की। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा, “यहां प्रदर्शन करना मना है और गैर-कानूनी है। पांच मिनट बाद आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई…

Read More

शतक से चूके Virat Kohli, फिर भी बना डाला इतिहास; अपने नाम किया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली  विराट कोहली के लिए विजय हजारे टूर्नामेंट क्या घट रहा है। पहले मैच में 131 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले किंग कोहली ने गुजरात के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी तूफानी अंदाज में 77 रन बनाए, हालांकि वह अपने लगातार दूसरे शतक से चूक गए। कोहली ने शतक से चूकने के बावजूद इतिहास रच दिया। वह अब लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल बेवन को पछाड़ा है। गुजरात…

Read More

गाजा पर आंसू, बांग्लादेश पर खामोशी? दीपू चंद्र दास की हत्या पर फिल्मी सितारों का फूटा गुस्सा

ढाका  बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास (30) की लिंचिंग पर एंटरटेमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सिलेब्रिटीज ने जमकर गुस्सा निकाला है। जाह्नवी कपूर, काजल अग्रवाल और जया प्रदा जैसी दिग्गज हस्तियों ने इस घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इन सितारों ने न सिर्फ इस हत्या की निंदा की है, बल्कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी #JusticeForDipuChandraDas ट्रेंड कर रहा है। जाह्नवी ने इंस्टा पर लंबा पोस्ट लिखा है। उनका कहना है कि यह अकेली घटना…

Read More

सड़क दुर्घटना रोकने के लिये यातायात रिफ्रेशर कोर्स

सड़क दुर्घटना रोकने के लिये यातायात रिफ्रेशर कोर्स यातायात पुलिस निरीक्षक से आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण भोपाल  सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये दुर्घटना विहीन सफर की ओर एक सार्थक प्रयास पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) द्वारा मध्यप्रदेश के यातायात पुलिस निरीक्षक से आरक्षक स्तर के अधिकारी/ कर्मचारियों को यातायात रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शाहिद अबसार की पहल पर जिसमें सड़क उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराना जिसमें पदयात्रियों तथा सायकिल चालकों को…

Read More

इतिहास उन्हीं का बनता है जिनके मन में त्याग और बलिदान का भाव होः मुख्यमंत्री

इतिहास उन्हीं का बनता है जिनके मन में त्याग और बलिदान का भाव होः मुख्यमंत्री  वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए योगी आदित्यनाथ, सिख गुरुओं के अमर बलिदान को किया नमन सीएम ने साहिबज़ादों के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद लखनऊ धर्म रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्रों की स्मृति में वीर बाल दिवस एवं श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर शुक्रवार को आयोजित कीर्तन…

Read More

महाकाल मंदिर में आस्था और दान का उछाल, सालभर में 13 करोड़ से अधिक के आभूषण और 1 अरब से अधिक का दान

उज्जैन  उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर लंबे समय से भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र रहा है। हमेशा से ही यहां भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन जब से महाकाल लोक का निर्माण हुआ है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है। देश-विदेश जाने वाले श्रद्धालु दर्शन तो कर ही रहे हैं दिल खोलकर दान भी दे रहे हैं। पहले मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन 40 से 50 हजार हुआ करती थी। अब ये आंकड़ा डेढ़ से 2 लाख श्रद्धालुओं तक…

Read More

सादे कपड़ों में दबिश भारी पड़ी: सिपाही-दारोगा को अर्धनग्न कर पीटा, SSP ने किया सस्पेंड

मेरठ  यूपी के मेरठ जिले के सठला गांव में दबिश के दौरान पुलिस पर हमले के मामले में एसएसपी ने दारोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। दोनों बिना वर्दी दबिश देने पहुंचे थे। विभागीय जांच का आदेश दिया है। गुरुवार को एसएसपी और एसपी देहात सठला पहुंचे। गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। ड्रोन से निगरानी की और फ्लैग मार्च निकाला। गांव के अंदर पुलिस चौकी बनाने का आदेश दिया है। गांव के 40 अपराधी चिह्नित किए हैं, जिनमें से 11 की हिस्ट्रीशीट खोलने…

Read More

21 दिनों में ‘धुरंधर’ का जलवा: वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के पार, कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे

मुंबई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचाए हुए है। फिल्म हर बीतते दिन के साथ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबली 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने 21 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स ने दी जानकारी फिल्म के मकर्स की ओर से जानकारी देते हुए ये बताया गया कि ‘धुरंधर’ ने 21 दिनों में एक हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। मेकर्स के मुताबिक…

Read More

कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर योगिता मंडावी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर  छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ी योगिता को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान…

Read More

अरविंद केजरीवाल को लेकर लेटर विवाद: LG पर बरसी AAP, ‘गजनी’ कहने पर BJP का पलटवार

नई दिल्ली   दिल्ली में हवा चलने की वजह से एक्यूआई में भले ही कुछ सुधार हो गया है, लेकिन इस बीच राजनीति 'गंभीर श्रेणी' में पहुंच गई है। दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्षी 'आप' के बीच टकराव और आरोप-प्रत्यारोप चरम पर पहुंच गया है। एलजी विनय सक्सेना की ओर से अरविंद केजरीवाल को लिखे गए लेटर के बाद 'आप' भड़की हुई है। अब फिल्मी पलटवार करते हुए केजरीवाल की पार्टी ने एलजी को 'गजनी' बताते हुए उनका पोस्टर जारी किया है। वहीं, भाजपा ने जवाब देते हुए कहा…

Read More

अमेरिका में इलाज नहीं, भारत में मिला जीवनदान: 10 साल बाद लौटे NRI ने खोली यूएस हेल्थकेयर सिस्टम की पोल

नई दिल्ली  अमेरिका में करीब एक दशक गुजारने वाले प्रवासी भारतीय (NRI)का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अमेरिका के हेल्थ सिस्टम का एक ऐसा सच उजागर कर दिया है, जिस पर लोगों की काफी टिप्पणियां आ रही हैं। उन्होंने रेडिट पर इस शीर्षक से एक डिटेल पोस्ट लिखी है कि 'भारत ने मुझे ठीक कर दिया।' उन्होंने अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए कहा कि मैं आभारी हूं कि भारत में आकर ठीक हो गया। अमेरिका में तो किसी भी व्यक्ति की हेल्थ से ज्यादा…

Read More

ओडिशा की शानदार शुरुआत, पहले मुकाबले में सर्विसेज को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड का आगाज आज यानी 26 दिसंबर से होने जा रहा है। पहले दिन जिस तरह बल्लेबाजों ने कहर बरपाया, उतना ही कहर आज गेंदबाज बरपा रहे हैं। रोहित शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए, वहीं विराट कोहली ने 77 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह अपने दूसरे शतक से चूक गए। सर्विसेज की टीम 83 के स्कोर पर ढेर हो गई। ओडिशा ने सर्विसेज के खिलाफ दर्ज की जीत ओडिशा ने सर्विसेज को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है।…

Read More

नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नागौर नागौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में मेड़ता थाना पुलिस ने 21 लाख रुपए कीमत के 101.12 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक वेन्यू कार भी पुलिस ने जब्त की। नागौर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मोहम्मद आबिद (32) पुत्र मोहम्मद सुलेमान निवासी तारकिशन जी की दरगाह और जयसिंह उर्फ राजेंद्र सिंह (31) पुत्र कल्याण सिंह निवासी जैन मंदिर रेलवे स्टेशन को गिरफ्तार किया…

Read More

समाज में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा में आंगनबाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं – संभागायुक्त सिंह

समाज में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा में आंगनबाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं – संभागायुक्त सिंह   संभाग के सभी जिलों में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति की समीक्षा  की टीएल बैठक संपन्न   भोपाल          संभागायुक्त संजीव सिंह ने समाज में महिलाओं एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा में  आंगनबाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी नियत समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण कर संबंधित विभाग को जानकारी दे। इसके लिए सीईओ जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास…

Read More