जयपुर जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में शुक्रवार तड़के सांप्रदायिक तनाव और पुलिस पर हमले की खबर सामने आई है। बस स्टैंड के पास स्थित एक मस्जिद की रेलिंग लगाने के विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि उपद्रवियों ने पुलिस जाब्ते पर जमकर पथराव किया। इस हिंसक झड़प में 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। विवाद की जड़ मस्जिद के बाहर सड़क किनारे लगे पत्थरों…
Read MoreDay: December 26, 2025
ई-टोकन से किसानों को घर बैठे खाद, लंबी कतारों से मिली राहत; जनवरी से प्रदेशभर में लागू
जबलपुर किसानों को रसायनिक खाद वितरण में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कृषि विभाग ने लगातार अनेक उपाय किए पर सफलता नहीं मिली। वितरण केंद्रों में खाद पाने किसानों की कतार लंबी होती गई। स्थाई समाधान की दिशा में कार्य करते हुए शासन ने एक अक्टूबर 2025 से खाद वितरण की नई व्यवस्था ‘ई-टोकन’ का प्रयोग किया। इसके बेहतर परिणाम सामने आए। किसानों से प्राप्त फीडबैक के बाद यह व्यवस्था अब एक जनवरी 2026 से प्रदेशभर में लागू की जा रही है। जबलपुर, विदिशा और शाजापुर जिलों…
Read Moreसोना ₹1.38 लाख के ऑलटाइम हाई पर, चांदी एक दिन में ₹13,117 उछली; इस साल 150% रिटर्न
इंदौर सोने-चांदी की दहाड़ से सर्राफा बाजारों में सन्नाटा पसरा है। आज सोने-चांदी के भाव एक और नया इतिहास लिख चुके हैं। दोनों धातुएं आज भी एक नए ऑल टाइम हाई पर हैं। चांदी के भाव एक झटके में 13117 रुपये प्रति किलो उछकर 232100 रुपये प्रति किलो पर खुले। जबकि, सोने के भाव में 1287 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी समेत चांदी अब 239063 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 142051 रुपये प्रति 10 ग्राम…
Read Moreअब और इंतज़ार नहीं! वैभव सूर्यवंशी को टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की उठी जोरदार मांग
नई दिल्ली भारत के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमचारी श्रीकांत ने बीसीसीआई से गुजारिश की है कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द सीनियर सेटअप में शामिल किया जाए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी कम उम्र में टीम इंडिया के सीनियर सेटअप का हिस्सा बन गए थे। टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया के स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका है लेकिन श्रीकांत का कहना है कि भले ही अब देर हो चुकी है लेकिन चयनकर्ता चाहे तो…
Read Moreउदयपुर गैंगरेप मामले में IT मैनेजर पीड़िता की आपबीती: ईयररिंग, मोजा और अंडरगारमेंट तक गायब
उदयपुर उदयपुर में चलती कार में प्राइवेट IT कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप किया गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवती ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। जब सुबह हल्का-हल्का होश आया, तो सबसे पहली उसकी नजर कपड़ों पर गई. देखा तो एक कान की ईयररिंग नहीं थी, मोजे और अंडरगारमेंट तक गायब थे. प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे. यह कहना है उदयपुर की एक आईटी कंपनी…
Read Moreभारत से लियोनार्डो डिकैप्रियो का गहरा कनेक्शन! खुद अभिनेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के महान अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पूरी दुनिया के साथ भारत में भी मशहूर हैं। भारत के दर्शक उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। हाल ही में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने रिश्तों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी सौतेली मां सिख हैं। उनके इस खुलासे से भारत के फैंस हैरान हो गए हैं। वह एक्टर का रिश्ता भारत से जोड़ रहे हैं। अमृतधारी सिख हैं एक्टर की मां लियोनार्डो डिकैप्रियो ने टाइम पत्रिका से बातचीत में बताया कि उनकी सौतेली मां पेगी डिकैप्रियो अमृतधारी सिख…
Read Moreवैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, जानें किसे मिलता है यह अवॉर्ड
नई दिल्ली बिहार के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार यानी पीएमआरबीपी असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता…
Read Moreविजय की ‘जन नायकन’ ऑडियो लॉन्च पर मलेशियाई पुलिस सख्त, इवेंट में इन गतिविधियों पर लगी रोक
मुंबई अभिनेता से राजनेता बने तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, हिंदी में इस फिल्म को ‘जन नेता’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। शनिवार यानी 27 दिसंबर को फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट होना है। बड़े पैमाने पर होने वाला यह इवेंट मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में अभिनेता विजय समेत फिल्म की पूरी कास्ट के मौजूद रहने की संभावना है। अब इस इवेंट से पहले मलेशियाई पुलिस ने कुछ कड़ी पाबंदियां लगाई हैं।…
Read MoreMP सरकार का क्रिएटिव कॉन्टेस्ट: लोगो बनाएं, 5 लाख रुपये जीतें!
भोपाल पिछले दिनों (१ अप्रेल २०२५ ) को हुई मंत्री परिषद् की बैठक में पारित एक आदेशानुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने प्रदेश में सार्वजानिक बसों को सुचारु रूप से संचालित करने एवं प्रदेश में सार्वजानिक परिवहन सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए " मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को स्वीकृति दी थी। इस योजना के अंतर्गत सार्वजानिक बस सेवायें राज्य में नव गठित राज्य परिवहन उपक्रम के माध्यम से दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के अंतर्गत प्रदेश में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी मार्गों…
Read Moreधीरेंद्र शास्त्री का बयान: हिंदुओं को जोड़ना, भक्ति और राष्ट्रवाद अंधविश्वास नहीं; जो disagree करें, देश छोड़ दें
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में धर्म परिवर्तन कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक है और इसके खिलाफ सनातन धर्म एवं हिंदू परंपरा के सभी अनुयायी मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के तीन मुख्य कारण अशिक्षा, अंधविश्वास और आर्थिक तंगी हैं। इन तीनों कारणों को दूर करने की जिम्मेदारी समाज के समृद्ध और जागरूक वर्ग की है, ताकि हिंदू समाज को मजबूत किया जा सके छत्तीसगढ़ के पूर्व…
Read Moreराम मंदिर जाने पर दिग्विजय सिंह बोले ‘अहं ब्रह्मास्मि’, कहीं जाने की जरूरत नहीं
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह से राम मंदिर जाने को लेकर सवाल किया था. इसपर कांग्रेस नेता ने राम मंदिर जाने से इनकार कर दिया. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे कहीं जाने की जरूरत नहीं है. ‘शंकराचार्य का अद्वैत वेदांत का पाठ करवाएंगे’ राम मंदिर जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता ये भी कहा कि वे शंकराचार्य का अद्वैत वेदांत का पाठ करवाएंगे. साथ ही प्रवचन भी करवाएंगे. इसमें…
Read Moreओडिशा में बड़ा एनकाउंटर: ₹1.1 करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उइके समेत छह ढेर, गृह मंत्री ने बताया बड़ी कामयाबी
भुवनेश्वर ओडिशा के कंधमाल जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके समेत छह नक्सली मारे गए। राज्य में नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, यह मुठभेड़ चकापाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घने जंगलों में हुई। नक्सली पर था 1.1 करोड़ इनाम मारा गया गणेश उइके (69 वर्ष) सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था और ओडिशा में इस प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख था, जिस पर प्रशासन ने 1.1 करोड़ रुपये का…
Read Moreमहिदपुर में मामूली विवाद के दौरान नाबालिग पर हमला, घायल 46 किमी दूर अस्पताल पहुंचा
महिदपुर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में बाइक टकराने के मामूली विवाद में समझाइश देने से नाराज 3 लोगों ने एक नाबालिग को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस विवाद में चाकू नाबालिग की गर्दन में जा घुसा, जिसके बाद उसे गर्दन में फंसे चाकू के साथ ही इलाज के लिए उज्जैन लाना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी नाबालिग पर चाकू से हमला करता दिख रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में उज्जैन के अस्पताल में इलाज…
Read Moreबिलासपुर‑दिल्ली रेल सफर महंगा, AC से स्लीपर तक बढ़ा किराया; नया फेयर आज से लागू
बिलासपुर भारतीय रेलवे की तरफ से ट्रेनों के टिकट में बढ़ाया गया किराया शुक्रवार से लागू हो रहा है. 26 दिसंबर से ट्रेनों का किराया बढ़ रहा है. बिलासपुर से दिल्ली की यात्रा भी अब महंगी होने वाली है. क्योंकि भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए फेयर स्ट्रक्चर में जो बदलाव किया है उसका संशोधित किराया अब लागू हो जाएगा. जिसमें लंबी दूरी की ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. बिलासपुर से दिल्ली की यात्रा भी आज से महंगी हो गई है. एसी, स्लीपर के टिकट पर किराया बढ़ गया…
Read MoreMP में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी में पारा 4.2°C पर, 25 शहरों में तापमान 10°C से नीचे; कई जिलों में घना कोहरा
भोपाल मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश (MP Weather Update) के हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.2°C दर्ज हुआ। भोपाल में 7°C, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में 9°C के आसपास तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई जिलों में सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को अलाव और लाइट के सहारे चलना पड़ा। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में भी देरी का असर देखने को मिला। सड़कों पर चलने वाले वाहन दिन में भी हेडलाइट जलाने को…
Read More
