तहसील न्यायालय में अनियमितता पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, तहसीलदार अटैच, कोर्ट रीडर निलंबित

 सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने तहसील कार्यालय सरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायालय में संचालित राजस्व प्रकरणों के अवलोकन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश राजस्व प्रकरण कई महीनों से लंबित हैं। कुछ मामलों में पारित आदेशों का पालन नहीं किया गया, जबकि कई प्रकरणों में निर्धारित तिथियों पर पेशी तक नहीं कराई गई। इससे स्पष्ट हुआ कि तहसीलदार न्यायालय का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार सरई चन्द्रशेखर…

Read More

जनपद अध्यक्ष ने पकड़ी सीईओ की मनमानी, बगैर बायोमैट्रिक अटेंडेंस के आधे कर्मचारियों को मिल रहा वेतन

तखतपुर. जनपद पंचायत तखतपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) की शह पर कर्मचारियों की मनमानी एक बार फिर उस समय उजागर हो गई, जब जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार ने जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। निरीक्षण के समय अधिकांश कर्मचारी अपने-अपने टेबल पर उपस्थित मिले और कार्य करते नजर आए, लेकिन जब बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली की जांच की गई, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। आधे से अधिक कर्मचारियों की बायोमैट्रिक में एंट्री…

Read More

इंदौर मौतों पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, सरकार का जवाब असंवेदनशील, शहर की छवि को हुआ नुकसान

 इंदौर   मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और बीमारी के मामले में बेहद तल्ख टिप्पणी (MP High Court on Indore Water Crisis) की है। एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में मामले की सुनवाई चल रही है जिसमें कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में ऐसा हो रहा, बहुत दुखद है। देश ही नहीं विदेश तक में शहर की छवि बिगड़ी है। देश का नाम खराब हो रहा है। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित…

Read More

Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ दमदार Snapdragon प्रोसेसर

नई दिल्ली   शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने अपना नया स्‍मार्टफोन Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह खूबसूरत डिजाइन, स्‍ल‍िम बॉडी के साथ आता है। फोन कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट इसमें मिलता है। 5520mAh की बैटरी है, जिसे लेकर दावा है कि यह 5 साल चलने के बाद भी 80% लाइफ साइकल के साथ डटी रहती है। Redmi Note 15 5G में 108 मेगापिक्‍सल का डुअल एआई कैमरा है। दावा है कि इस सेंसर को सैमसंग…

Read More

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन कार हादसे में घायल

शिवपुरी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी दौरे के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए. अचानक ब्रेक लगने के कारण उन्हें सीने में चोट आई है. जानकारी के अनुसार, महाआर्यमन अपनी गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, तभी चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए. झटके के कारण उनका सीना गाड़ी के अगले हिस्से से टकरा गया. दरअसल, महाआर्यमन सिंधिया दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को कोलारस विधानसभा…

Read More

‘धुरंधर’ का कहर जारी, 32वें दिन ‘पुष्पा 2’ और ‘सुल्तान’ को पछाड़ा, बना डाला नया रिकॉर्ड

मुंबई  आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का दुनियाभर में तूफान जारी है. हाल ही में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ऑलटाइम पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं इसके एक दिन बाद, इस स्पाई थ्रिलर ने विदेशी बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दिलचस्प बात ये है कि भारतीय फिल्मों के सबसे बड़े बाजारों में से एक मिडिल ईस्ट में ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है बावजूद इसके  'धुरंधर' अब विदेशों में टॉप 15 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली…

Read More

शिखर धवन दूसरी बार शादी करेंगे, फिल्मी सितारे होंगे गेस्ट, जानें कौन है होने वाली दुल्हन

  नई दिल्ली पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन के घर दूसरी बार शहनाई बजने वाली है. इंडियन क्रिकेट के गब्बर कहे जाने वाले धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयलैंड की मॉडल सोफी शाइन से जल्द शादी करने वाले हैं. दोनों ही लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में दोनों कपल शादी करने वाले हैं. इसके लिए शानदार सेलिब्रेशन फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-NCR में होंगे. जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों के बड़े नाम शामिल होंगे. शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो…

Read More

7 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से सजेंगे खजराना गणेश, तिल चतुर्थी मेले में जुटेगा जनसैलाब

इंदौर  देश-विदेश में प्रसिद्ध इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आज से तीन दिवसीय पारंपरिक तिल चतुर्थी मेले का शुभारंभ हो रहा है। 6 से 8 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में भगवान गणेश का परिवार 7 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के स्वर्ण मुकुट, स्वर्ण छत्र और अन्य बहुमूल्य आभूषणों से श्रृंगारित होगा। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को इस तीन दिवसीय आयोजन में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सवा लाख तिल-गुड़ के लड्डुओं का महाभोग मेले के पहले दिन भगवान गणेश को सवा लाख…

Read More

MP में 20 मीटर विजिबिलिटी, ट्रेनें 14 घंटे तक लेट, 24 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

भोपाल  जनवरी 2026 में मध्य प्रदेश में सर्दी ने अब अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा, तेज सर्द हवाएं और शीतलहर (कोल्ड वेव) का असर महसूस किया जा रहा है। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और खजुराहो समेत कई जिलों में सुबह-सुबह विजिबिलिटी 20 मीटर तक घट गई, जिससे सड़क और रेलवे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक राहत की संभावना कम बताई है। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के चलते 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई…

Read More

कार्तिकेय दीपम विवाद पर तमिलनाडु सरकार को बड़ा झटका, HC ने कहा- फैसला राजनीति से प्रभावित न हो

चेन्नई  मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम से जुड़े मामले में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है. अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से जुड़े मुद्दों के लिए सीधे तौर पर सरकार उत्तरदायी है. बेंच ने जोर देकर कहा कि सरकार को अपने फैसले राजनीतिक आधार पर नहीं लेने चाहिए. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि 'दीपथून' (Deepathun) उस स्थान पर स्थित है, जो देवस्थानम (Devasthanam) की संपत्ति के अंतर्गत आता है. कोर्ट ने स्टालिन सरकार को नसीहत देते…

Read More

चांदी की कीमत में 7 हजार का इजाफा, सोना भी हुआ महंगा, देखें लेटेस्ट रेट

  नई दिल्ली 6 जनवरी 2026 को चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है. आज मंगलवार को सोने के दाम भी बढ़े हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 5 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का रेट ₹124730 प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह बढ़कर ₹125409 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. आज चांदी (999, प्रति 1 किलो) के भाव में 7 हजार 700 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.   सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट                    …

Read More

2026 का पहला आईपीओ, ₹1071 करोड़ का साइज, GMP में धुआंधार तेजी

मुंबई  बीते साल 2025 में एक के बाद एक कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने अपने आईपीओ पेश किए. इनमें से कुछ ने निवेशकों को ताबड़तोड़ कमाई कराई, तो कुछ ने निराश किया. अब नए साल 2026 का पहला आईपीओ (First IPO Of 2026) दस्तक देने वाला है. तो अगर आप IPO Investment का प्लान बना रहे हैं, फिर निवेश के लिए पैसे तैयार रखें. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड अपना आईपीओ (Bharat Coking Coal IPO) इसी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ओपन करेगी.  9 जनवरी को खुलेगा पहला IPO नए साल में…

Read More

‘स्कूल में होती थी बुलिंग, कोई नहीं करता था पसंद’, शेफाली शाह ने शेयर किया बचपन का शॉकिंग किस्सा

मुंबई  शेफाली शाह बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने ओटीटी पर भी दिल्ली क्राइम सीरीज से खूब धाक जमाई है. इसके तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को काफी पसंद किया गया है. इन सबके बीच शेफाली शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन के बारे में खुलकर बात की और बताया है कि स्कूल में उन्हें काफी बुली किया जाता था. स्कूल में शेफाली शाह को किया जाता था बुली बता दे कि टाइम्स नाउ न्यूज से बात करते हुए…

Read More

मकर संक्रांति से शुरू होगा इन 3 राशियों का शुभ समय, शुक्र देवता करेंगे गोचर

मकर संक्रांति को उत्तर भारत में बहुत ही खास और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. जिसको बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन भगवान सूर्य की उपासना की जाती है और उन्हें गुड़, खिचड़ी, रेवड़ी अर्पित की जाती है. पंचांग के मुताबिक, साल 2026 में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा और इससे ठीक 1 दिन पहले शुक्र देवता गोचर करेंगे.  द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को शुक्र देवता सुबह 4 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे. जो कि बहुत ही शक्तिशाली गोचर…

Read More

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, कश्मीर की झीलें बर्फ से ढकीं, हवाई यात्रा पर भी असर

नई दिल्ली उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सोमवार को कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का दौर जारी रहा. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कश्मीर के गुलमर्ग में पारा फ्रीजिंग पॉइंट से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. हिमाचल के कोक्सर में 2 सेंटीमीटर ताजी बर्फबारी हुई, जिससे नदियां और झरने जमने लगे हैं.  दिल्ली में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. हिमाचल और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में तापमान गिरने…

Read More