नई दिल्ली मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। चौथे सीजन की शुरुआत टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमों के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगी। मुंबई इंडियंस की टीम ने दो बार खिताब जीता है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत कौर जिम्मेदारी संभालेंगी।…
Read MoreDay: January 9, 2026
टेस्ट कप्तानों के शतक किंग्स: कोहली और स्मिथ टॉप-5 में, जानिए सबसे आगे कौन?
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हाल ही संपन्न हुई पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार 138 रन बनाए थे। इस बेहतरीन शतक के साथ दाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज ने एक एलिट लिस्ट में अपनी जगह और मजबूत की है। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे…
Read Moreदुनिया में जिसे भी लोकतंत्र को जानना है उसे भारत से सीखना होगा : योगी आदित्यनाथ
दुनिया में जिसे भी लोकतंत्र को जानना है उसे भारत से सीखना होगा : योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का विमोचन किया सिक्कों के प्रमाण से भारत की एकता और लोकतांत्रिक परंपरा को मुख्यमंत्री योगी ने किया रेखांकित पश्चिमी दुष्प्रचार को तथ्य और साक्ष्य से चुनौती देने वाला ग्रंथ है प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के: मुख्यमंत्री योगी लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारत ने हमेशा सनातन संस्कृति और इतिहास से जुड़े प्रमाणों को प्रमुखता से रखा है। उन्होंने…
Read Moreदिसंबर 2026 तक 95,000 तक पहुंच सकता है सेंसेक्स, रिपोर्ट में आई नई भविष्यवाणी
मुंबई भारत का शेयर बाजार आने वाले समय में अच्छा-खासा मुनाफा दे सकता है। मजबूत आर्थिक स्थिति, स्थिर बाजार, सही कीमत पर शेयरों की उपलब्धता और ग्रोथ साइकिल के चलते भारतीय शेयर बाजार में तेजी की संभावना जताई गई है। बुधवार को जारी एमएस रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएसई सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 95,000 अंक तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके इस लेवल तक पहुंचने की 50 प्रतिशत संभावना है। इसका मतलब है कि सेंसेक्स में लगभग 13 प्रतिशत की बढ़त देखी जा सकती…
Read Moreआज होगा WPL 2026 का भव्य आगाज, जानें कब और कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी, देखिए गेस्ट लिस्ट
नई दिल्ली महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन शानदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 9 जनवरी को एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिलेगा. इस खास मौके पर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. कब और कहां होगी WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अंबिकापुर में पारा 3.5°C, हिमालयी हवाओं से बढ़ी कंपकंपी
रायपुर छत्तीसगढ़ में ठंड ने अचानक तेवर तीखे कर लिए हैं। हिमालय की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के बड़े हिस्से में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सरगुजा संभाग इस…
Read Moreउप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का शहडोल दौरा, आज होगी जिला विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक
शहडोल मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आज शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री गुरुवार रात्रि सर्किट हाउस शहडोल पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उप मुख्यमंत्री पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय स्थित विराट सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे उप मुख्यमंत्री शहडोल से अनूपपुर जिले…
Read Moreमेस के खाने में निकला मरा मेंढक और कीड़े-मकोड़े, डेंटल कॉलेज में गंभीर लापरवाही का खुलासा
राजनांदगाव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव शहर के सुंदरा गांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों के भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने की शिकायत सामने आई. इस गंभीर लापरवाही ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम ने कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल की मेस का निरीक्षण किया. जांच के दौरान रसोई और भंडार कक्ष में गंदगी का अम्बार मिला. टीम को मौके से कई खाद्य पैकेट एक्सपायरी डेट के भी मिले, जिन्हें छात्रों…
Read Moreममता बनर्जी पर CBI जांच की मांग, ED ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया; आज होगी सुनवाई
कोलकाता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इसके जरिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका की सीबीआई जांच का अनुरोध किया है। ED ने राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC तथा उसके निदेशक के खिलाफ कोलकाता में की गई छापेमारी के दौरान कथित तौर पर बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। याचिका में उसने यह भी अनुरोध किया है कि तलाशी के दौरान जिन सभी डिजिटल उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों को 'अवैध और जबरन' तरीके से हटा…
Read Moreकुत्तों को नसबंदी के बाद बिरयानी खिला रहा निगम, कांग्रेस बोली- ‘करप्शन कर रहे हैं, किसकी बिरयानी?’
रायगढ़ रायगढ़ नगर निगम के आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनके आहार को लेकर शहर में विवाद खड़ा हो गया है। महापौर जीवर्धन चौहान ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि नसबंदी के बाद कुत्ते दो दिन तक कुछ नहीं खाते। ऐसे कमजोर कुत्तों को विशेष आहार के तौर पर बिरयानी खिलाई जाती है। महापौर का यह बयान अलग तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश किया जाने लगा, जिसके बाद विपक्ष के नेताओं ने इसे भ्रष्टाचार और…
Read Moreरायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार हेल्दी वेटिंग लाउंज, यात्री ट्रेन के इंतजार में पाएंगे हेल्थ चेकअप, योग, और हेल्दी फूड
रायपुर रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहली बार हेल्दी वेटिंग लाउंज की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है. भारतीय रेलवे में नई, अभिनव गैर-किराया राजस्व विचार योजना (NINFRIS )के तहत इसकी प्लानिंग की गई है. गुरुवार को इस सुविधा का शुभारंभ यात्रियों ने किया. रायपुर से बड़ोदरा जा रहे यात्री चंद्रकांत बलावंत और उज्जैन जा रही 2 रेलयात्री ओजस्वी एवं आरुषि के हाथों इस लाउंज का शुभारंभ कराया गया. ट्रेन का इंतजार अब नहीं लगेगा बोरिंग रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने…
Read Moreभोपाल की सांसे नहीं रुकेगी; अयोध्या बायपास के लिए 8 हजार पेड़ काटने पर NGT की रोक बरकरार
भोपाल विकास बनाम पर्यावरण की जंग में हरियाली की जीत होती दिख रही है. भोपाल के अयोध्या बायपास रोड को 10 लेन बनाने के लिए प्रस्तावित पेड़ों की कटाई पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है. एनजीटी ने इस प्रोजेक्ट पर लगी रोक को बरकरार रखा है. इसके साथ ही एनजीटी ने इस मुद्दे को केवल भोपाल तक सीमित न रखते हुए पूरे देश में लागू होने वाली एक समान नीति बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे विकास कार्यों की आड़ में पेड़ों का…
Read Moreमध्य प्रदेश में ठंड का डबल अटैक: कोहरे के साथ शीतलहर, दिन भी रात की तरह ठंडे
भोपाल मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में सर्दी ने इस सीजन का सबसे सख्त रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने-जाने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे के साथ-साथ ठंड ने भी रफ्तार पकड़ ली है। दतिया, रीवा समेत 7 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर (कोल्ड वेव) का अलर्ट जारी किया है। हालात ऐसे हैं…
Read Moreखुद को सीएम का रिश्तेदार बताने वाले एसडीएम को हटाया, पंडितों से भिड़ना पड़ा महंगा
नलखेड़ा मध्यप्रदेश में खुद को सीएम का रिश्तेदार बताकर आगर मालवा के नलखेड़ा में स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पंडितों से भिड़ना सुसनेर के एसडीएम को महंगा पड़ गया है। पंडितों के विरोध और आंदोलन के बाद कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए सुसनेर एसडीएम को प्रभार से हटा दिया है। पंडितों ने आरोप लगाया था कि एसडीएम खुद को सीएम का रिश्तेदार बताते हुए उन्हें धमकाते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते हैं। इतना ही नहीं एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंडितों ने मंदिर में अनुष्ठान…
Read Moreबांगलादेश की ड्रामेबाजी थम नहीं रही, वर्ल्ड कप वेन्यू बदलने के लिए ICC को भेजा दूसरा लेटर
नई दिल्ली बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को आईसीसी को औपचारिक रूप से दूसरी चिट्ठी भेजी, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा को लेकर अपनी विशिष्ट सुरक्षा चिंताओं को स्पष्ट किया गया और साथ ही श्रीलंका में वेन्यू बदलने की अपनी मांग को दोहराया गया. वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है और बांग्लादेश को भारत में चार मैच खेलने हैं (तीन कोलकाता में और एक मुंबई में). बीसीबी ने भारत यात्रा से इनकार कर दिया है, यह तब हुआ जब तेज गेंदबाज मुस्ताफिज़ुर…
Read More
