हल्द्वानी जमीन धोखाधड़ी से परेशान उत्तराखंड के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। काशीपुर के आईटीआई थाने के थाना प्रभारी (एसओ) कुंदन रौतेला और एसआई प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पैगा पुलिस चौकी इंचार्ज समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला चार करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा है। किसान ने हल्द्वानी आकर कथित तौर पर खुद को गोली से उड़ा दिया। वारदात से पहले उसने फेसबुक लाइव किया और 27 लोगों पर…
Read MoreDay: January 12, 2026
मिजोरम के राइडर के. लालनुनसांगा ‘आईएनएमआरसी 2025’ में रनर-अप रहे
नई दिल्ली एमआईएमएसए राइडर के. लालनुनसांगा ने एमआरएफ-एमएमएससी-एफएमएससीआई-आईएनएमआरसी 2025 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का यादगार समापन किया। भारतीय राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप में उन्होंने ओवरऑल सीजन स्टैंडिंग में दूसरा स्थान हासिल किया, जो पिछले कुछ वर्षों में किसी भी मिजो राइडर का राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। जून 2025 से जनवरी 2026 तक चले सीजन 11 जनवरी को पांचवें और अंतिम राउंड के साथ समाप्त हुआ। निर्णायक राउंड में लालनुनसांगा ने दबाव में बेहतरीन रेसिंग का प्रदर्शन किया। उन्होंने रेस वन में चौथा स्थान…
Read Moreलोहड़ी पर्व पर सीएम धामी का संदेश: प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर पंजाबी समुदाय को 'लोहड़ी' पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। लोहड़ी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने इस पर्व को खुशहाली और आपसी प्रेम का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी का त्योहार नई फसल के आगमन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। यह पर्व हमारी कृषि परंपराओं और धरती से जुड़ाव को दर्शाता है। धामी ने कहा कि लोहड़ी जैसा पर्व समाज में आपसी भाईचारे और…
Read Moreनिवेश और उद्योग को नई गति, विकसित भारत 2047 का ग्रोथ इंजन बनेगा गुजरात : पीयूष गोयल
अहमदाबाद केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को राजकोट में वाइब्रेंट रिजनल 2026 कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वाइब्रेंट 2026 के तहत लगे ड्रोन तकनीक की समीक्षा की और देश की विकास यात्रा को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में वाइब्रेंट जैसे वैश्विक मंचों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य देश और विदेश से निवेश आकर्षित करना है। इससे न केवल उद्योगों को मजबूती मिलेगी, बल्कि बड़े…
Read Moreउत्तराखंड सूचना आयोग सख्त: जजों के खिलाफ शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश
देहरादून उत्तराखंड सूचना आयोग ने न्यायिक पारदर्शिता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीशों के विरुद्ध मिली शिकायतों का विवरण सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। आयोग ने गोपनीयता की आड़ में सूचना रोकने की कोशिश कर रहे उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी की दलीलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि जनता को यह जानने का हक है कि कितने अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने 14 मई 2025 को उत्तराखंड उच्च…
Read Moreशीतलहर के बीच 13 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, खुलने और बंद होने का समय भी बदला
जयपुर. राजस्थान में जारी भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं और कहीं-कहीं स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 12 और 13 जनवरी के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान…
Read Moreकेएल राहुल ने किया खुलासा: वाशिंगटन सुंदर की इंजरी की जानकारी नहीं थी
वडोदरा भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से जीत लिया। विजयी शॉट केएल राहुल के बल्ले से निकला। वह 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर भी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि मुझे वाशिंगटन सुंदर की इंजरी की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर पहली पारी के दौरान इंजर्ड हुए थे, इसकी जानकारी तो मुझे थी, लेकिन उनकी इंजरी…
Read Moreशिक्षा राज़्यमंत्री मदन दिलावर से मिले प्रबुद्धजन, शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी
जयपुर. दो दिवसीय जोधपुर प्रवास पर आए राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/ संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर से सोमवार को शहर के प्रबुद्धजनों ने सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट की। जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. वीरेंद्र सिंह जैतावत तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय ने सर्किट हाउस पहुंचकर प्रभारी मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात की तथा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान कुलगुरु डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों पर चर्चा की, वहीं मंत्री…
Read Moreसूर्य नमस्कार करें, प्राणायाम करें और व्यक्तित्व के साथ चरित्र का भी करें निर्माण: CM यादव
राष्ट्रीय युवा दिवस : 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का किया संचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सूर्य नमस्कार करें, प्राणायाम करें और व्यक्तित्व के साथ चरित्र का भी करें निर्माण हम मानवता के लिए जिएं, अपने देश के लिए जिएं योग हमारी भारतीय परम्परा का है अहम हिस्सा मुख्यमंत्री ने किया सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम सुभाष स्कूल में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि…
Read More₹2,742 करोड़ के घोटाले में ED का बड़ा आरोप, ममता बनर्जी पर हवाला के 20 करोड़ I-PAC को मिलने का आरोप
नई दिल्ली पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म 'इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी' (I-PAC) के कोलकाता दफ्तर और कंपनी के डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. ईडी ने पश्चिम बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य के डीजीपी राजीव कुमार और कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा के खिलाफ अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर की है. केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया है कि 8 जनवरी 2026 को उसके वैधानिक सर्च ऑपरेशन में जानबूझकर बाधा डाली गई, जांच को पटरी से उतारने…
Read Moreअंतरिक्ष में गायब हुए भारत के 16 सैटेलाइट्स, जानें खराब सैटेलाइट्स को कहां गिराया जाता है
नई दिल्ली ISRO का आज का लॉन्च मिशन फेल हो चुका है. उसी के साथ सवाल ये उठता है कि PSLV रॉकेट से जो 16 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए. वो कहां हैं. कब धरती पर गिरेंगे. या अंतरिक्ष में ही घूमते रहेंगे. अंतरिक्ष में हजारों सैटेलाइट्स काम कर रहे हैं, लेकिन जब ये खराब हो जाते हैं, पुराने हो जाते हैं या ईंधन खत्म हो जाता है, तो इन्हें अंतरिक्ष में छोड़ना खतरनाक है. ये स्पेस डेब्री (कचरा) बन जाते हैं, जो अन्य सैटेलाइट्स से टकरा सकते हैं.…
Read Moreशूटआउट में बाज़ी मार ले गए कलिंगा लांसर्स, एचआईएल जीसी को 3-1 से हराया
रांची वेदांता कलिंगा लांसर्स ने पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग में निर्धारित समय में स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद हुए शूटाआउट में एचआईएल जीसी पर 3-1 से जीत दर्ज की। आज यहां मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबल में अजीत यादव (19वें) और अलेक्जेंडर हेन्ड्रिक्स (23वें) मिनट में अपनी-अपनी टीमों के लिए गोल किए। खास बात यह है कि वेदांता कलिंगा लांसर्स ने पूरे मैच में एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं दिया। इस जीत के साथ विजेता टीम लीग की अंक तालिका…
Read Moreरिटेल महंगाई दिसंबर में बढ़कर 1.33% हुई, नवंबर में थी 0.71%: सरकारी आंकड़ा
नई दिल्ली दिसंबर महीने में भारत की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह बाजार के अनुमान से कम रही। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दिसंबर में 1.33% रही। विश्लेषकों ने महंगाई दर 1.56% रहने का अनुमान जताया था। नवंबर 2025 में खुदरा महंगाई 0.71% और अक्टूबर में 0.25% रही थी, जो 14 साल में सबसे कम स्तर रहा था। खास बात यह है कि खुदरा महंगाई…
Read Moreनिगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा ताता
निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा ताता अशोक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से पहुंचे पदाधिकारी, कार्यकर्ता महासमुंद छत्तीसगढ़ कृषि विकास एवं बीज निगम के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा छग शासन) चंद्रहास चंद्राकर का जन्मदिन आज हर्षोत्साह के साथ मनाया गया। आज सुबह से ही चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इंटरनेट मीडिया पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता व व्यवसायियों ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय बीटीआई मार्ग…
Read More200 वोल्ट का झटका! क्या मुंबई इंडियंस के लिए भी खतरा बनेगा GG का यह खूंखार खिलाड़ी?
नवी मुंबई अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली गुजरात जायंट्स (GG) की टीम अपने बल्लेबाजों के अच्छे खेल के दम पर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मुकाबले में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। जायंट्स का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है जिसकी बानगी उसके पहले दो मैच में देखने को मिली। इन दोनों मैच में उसने 200 से अधिक रन का स्कोर खड़ा करके जीत हासिल की। इस खूंखार खिलाड़ी से बचकर रहना होगा दिल्ली कैपिटल्स…
Read More
