भोपाल मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नर्मदा स्नान की इच्छा लेकर घर से निकले श्रद्धालुओं का वाहन बैरसिया के पास काल का ग्रास बन गया. विद्या विहार स्कूल के पास तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई सीधी भिड़ंत में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप वाहन सड़क पर ही पलट गया. हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 9 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. घायलों को तत्काल जिला…
Read MoreDay: January 15, 2026
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप: आज तहलका मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब और कहां देखें मैच
मुंबई आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड वर्ल्ड का आगाज आज यानी 15 जनवरी, 2026 से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के पहले ही दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा, अन्य दो मैचों में जिम्बाब्वे का सामना स्कॉटलैंड से और वेस्टइंडीज का मुकाबला तंजानिया से होगा. भारतीय टीम का कमान आयुष म्हात्रे संभालेंगे, वहीं आज सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अंडर-19 और सीनियर लेवल क्रिकेट में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वैभव-आयुष के पास…
Read Moreईरान और अमेरिका के बीच युद्ध का खतरा, फ्लाइट्स के लिए आसमान बंद, ट्रंप के पास 50 ठिकानों की लिस्ट
तेहरान क्या अमेरिका और ईरान के बीच जंग होने वाली है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पश्चिम एशिया में फिलहाल हालात ऐसे ही बनते दिख रहे हैं। अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से अपने नागरिकों को ईरान न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ईरान ने अपना एयरस्पेस कमर्शल फ्लाइट्स के लिए बंद कर दिया है। इससे साफ है कि दोनों तरफ से सतर्कता बरती जा रही है और तनाव को देखते हुए जंग की आशंका बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो लगातार ईरान…
Read Moreरायपुर : श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की पत्रकारवार्ता
रायपुर श्रम विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के संबंध में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा आज प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि विभाग के अधीन मंडलों द्वारा विगत 02 वर्षो में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें लगभग 9.4 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक एवं 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल है। विभाग के अधीन मंडलों द्वारा संचालित कुल 71 योजनाओं में विगत 02 वर्षों में 29,55,254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ राशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें से 28,49,167 निर्माण…
Read Moreबांग्लादेश क्रिकेट में खड़ा हुआ बगावत का तूफान! खिलाड़ियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, BCB निदेशक को हटाने की मांग
ढाका बांग्लादेश क्रिकेट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. देश के शीर्ष और घरेलू खिलाड़ियों ने अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल खोल दिया है. खिलाड़ियों ने धमकी दी है कि अगर बीसीबी के डायरेक्टर और फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम तुरंत इस्तीफा नहीं देते, तो वो सभी क्रिकेट गतिविधियां बंद कर देंगे. इसमें BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) से लेकर घरेलू टूर्नामेंट तक शामिल हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) की ओर से एक आपातकालीन ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस…
Read Moreसास, पांच बहुएं और बेटी की दर्दनाक मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ बड़ा हादसा
फतेहपुर शेखावाटी, राजस्थान में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. फतेहपुर शेखावाटी में एक ही परिवार की सात महिलाओं की एक साथ मौत हो गई. यह हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी दृश्य देखा, उसकी आंखें नम हो गईं. एनएच-52 पर हरसावा गांव के पास तेज रफ्तार कार पहले एक पिकअप से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई. हादसे में सास, उनकी पांच बहुएं और…
Read MoreWPL: आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हराया, शेफाली वर्मा और लिजेल ली की धमाकेदार पारी
नवी मुंबई महिला प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स विमेन (DCW) ने यूपी वॉरियर्स विमेन (UPW) को 7 विकेट से मात दे दी. मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला. जहां दिल्ली की टीम ने एक गेंद पर एक रन बनाकर रिजल्ट अपने पाले में कर दिया. आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों पर 6 रन चाहिए थे. मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बुधवार को खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में…
Read Moreमुख्यमंत्री यादव ने पत्नी के साथ उज्जैन के बृहस्पति मंदिर में किया दर्शन और पूजा-अर्चना
उज्जैन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां स्थित देवगुरु श्री बृहस्पति मंदिर पहुंचकर सपत्नीक भगवान बृहस्पति के दर्शन कर पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को ये पूजा अर्चना मंदिर के पंडित आलोक गुरु द्वारा संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन के बृहस्पति मंदिर में दर्शन के बाद तेलीवाड़ा क्षेत्र में आम नागरिकों के साथ चाय के साथ चर्चा भी की।
Read Moreईरान में बढ़ते तनाव के बीच 10 हजार भारतीयों की सुरक्षा पर चिंता, कश्मीरी छात्रों के परिवारों ने की अपील
नई दिल्ली ईरान में बीते दो हफ्तों से जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों ने वहां की आंतरिक स्थिति को बेहद अस्थिर बना दिया है. हर दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुए इन प्रदर्शनों में हजारों लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं. मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक हो चुकी है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स इसे 3,000 से भी ज्यादा बता रही हैं. इस संकट का सीधा असर भारत पर भी पड़ा है. बुधवार को ईरान ने…
Read Moreमहाकाल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, भव्य आयोजन शुरू
महाकाल महोत्सव का हुआ शुभारंभ श्रीमहाकाल महोत्सव श्रद्धालुओं को आध्यात्म, धर्म और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा से जोड़ने का माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में हुआ महाकाल महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर की नवीन आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल का किया शुभारंभ 600 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले महाकालेश्वर भक्त निवास के दान एवं सीआरएस पोर्टल का शुभारंभ पार्श्व गायक शंकर महादेवन के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया महाकाल महोत्सव का शुभारंभ उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ.…
Read Moreस्पेन में 150 वर्षों में पहली बार महारानी बनेंगी राजकुमारी लियोनोर, जानिए 20 साल की उनकी कहानी
मैड्रिड स्पेन में एक इतिहास रचने की तैयारी हो रही है। दरअसल 150 वर्षों में पहली बार वहां एक महारानी का राज होगा। स्पेन के राजा किंग फेलिप छठे और रानी लेटीजिया की 20 साल की बेटी राजकुमारी लियोनोर स्पेन की पहली रानी बनेंगी। इससे पहले 1800 सदी में इसाबेला द्वितीय स्पेन की महारानी बनीं थीं। स्पेन के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने की तैयारी चल रही है। 20 साल की प्रिंसेस लियोनोर स्पेन की अगली रानी बनने जा रही हैं। ऐसा 150 वर्षों के बाद हो रहा है,…
Read Moreमनाली के 9 गांवों में देव आदेश से 42 दिन तक पाबंदी, टीवी, मोबाइल, पूजा और खेती पर रोक
मनाली आज के समय में टीवी, मोबाइल फोन से लेकर कई आधूनिक चीजें हमारी जिदंगी का हिस्सा हैं. सोचिए अगर कोई आपसे कहे कि एक डेढ़ महीने तक इन चीजों का इस्तेमाल बेहद कम करना है तो आप कैसा महसूस करेंगे. हिमाचल प्रदेश के मनाली में कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. मनाली के नौ गांवों में अगले 42 दिन के लिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं. इन नौ गांवों में अगले 9 दिन तक ना लोग टीवी देखेंगे, ना ही मन्दिर में पूजा होगी और ना ही मोबाइल…
Read Moreसामूहिक नकल पर एमपी बोर्ड परीक्षा निरस्त, 3 साल की जेल का सामना करेंगे परीक्षार्थी
भोपाल मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। सामूहिक नकल पर पूरे केंद्र की परीक्षा निरस्त होगी। एग्जाम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर 3 साल की जेल या 5 हजार रुपये का जुर्माने का प्रावधान है। अगर कोई व्यक्ति छात्रों की मदद करता है तो उसे भी 3 साल की जेल होगी। एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक संचालित की जाएगी। वहीं 12वीं कक्षा का…
Read Moreइंडिगो के बाद अब इस एयरलाइन ने खोला डिस्काउंट का पिटारा, 30% कम दाम में विदेश यात्रा का मौका
नई दिल्ली अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है. साल 2026 में ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर में आई तेजी के बीच एयरलाइंस के बीच सस्ते टिकटों की जंग शुरू हो गई है. हाल ही में भारतीय एयरलाइन इंडिगो (Indigo) द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बंपर ऑफर देने के बाद, अब वियतनाम की लो-कॉस्ट एयरलाइन वियतजेट (Vietjet) ने भारतीय यात्रियों के लिए अपना पिटारा खोल दिया है. कंपनी ने वियतनाम और उसके आगे के डेस्टिनेशंस…
Read Moreरेलवे की थाली में झटका vs हलाल पर बवाल, सिख संगठन की याचिका पर NHRC का नोटिस
नई दिल्ली भारतीय रेलवे की थाली में परोसे जाने वाले नॉनवेज भोजन को लेकर झटका बनाम हलाल विवाद अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है. सिख संगठनों की ओर से दायर याचिका पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने रेलवे बोर्ड, FSSAI और संस्कृति मंत्रालय के सचिव को नोटिस जारी किया है. NHRC ने अपने नोटिस में कहा है कि अगर रेलवे में केवल हलाल मांस परोसा जा रहा है, तो यह उपभोक्ताओं के भोजन के विकल्प के अधिकार का उल्लंघन हो सकता है. साथ ही, इसे सिख…
Read More
