मध्य प्रदेश में हर किसान को फसल मुआवजा, मोहन यादव के आदेश पर अधिकारी खेतों में पहुँचे

भोपाल/देवास  मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है. लगभग 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जहां खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है. किसानों की चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को नष्ट हुई फसलों का आकलन करने के निर्देश दिए हैं. जहां फसलें बर्बाद हुई हैं उन जगहों की 24 घंटे में रिपोर्ट मंगवाई है. जिसके बाद नुकसान के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जा सकता है. मध्य प्रदेश में…

Read More

भारत पर्व 2026: लाल क़िला पर छत्तीसगढ़ के स्वाद और लोक परंपराओं का भव्य उत्सव

रायपुर. भारत पर्व 2026  लाल क़िले पर छत्तीसगढ़ के स्वाद और लोक परंपराओं का उत्सव लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर आयोजित भारत पर्व 2026 में छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केन्द्र बनकर उभरा है। छह दिवसीय इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और पर्यटन पवेलियन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यह आयोजन गणतंत्र दिवस समारोहों के अंतर्गत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा…

Read More

सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएँ: विष्णु देव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को  मंत्रालय महानदी भवन में महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने जिले के ऐतिहासिक महत्व के स्थल सिरपुर में 1 से 3 फरवरी के मध्य आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सिरपुर महोत्सव छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत को संरक्षित करने और उसे जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष भव्य एवं गरिमामय स्वरूप में आयोजित किया जाता है। यह आयोजन न केवल…

Read More

राज्यपाल बागडे से मिला कश्मीर का छात्र प्रतिनिधिमंडल, “एक भारत श्रेष्ठ भारत की आत्मा है कश्मीर”

जयपुर. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को लोकभवन में भारत दर्शन के अंतर्गत कश्मीर के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने इस दौरान प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की आत्मा है कश्मीर। विविधता में एकता लिए भारत की संस्कृति प्रांतों की परम्पराओं, वहां के ऐतिहासिक स्थलों और प्रकृति से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि "भारत दर्शन" का अर्थ ही है, एक भारत श्रेष्ठ भारत से साकार होना। उन्होंने कश्मीर के इतिहास, संस्कृति और वहां की परम्पराओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि…

Read More

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स, भारत के खिलाफ सीरीज से संभालेंगी कमान

मेलबर्न  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, सोफी मोलिनेक्स को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. वो टीम में एलिसा हीली की जगह लेंगी, जो मार्च में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर हो रही हैं. एलिसा हीली भारत के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज में आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को लीड करेंगी. जबकि सोफी मोलिनेक्स टेस्ट और ODI में एलिसा हीली के साथ वाइस-कैप्टन होंगी. हालांकि 28 साल की लेफ्ट-आर्म स्पिनर सोफी मोलिनेक्स भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी में डेब्यू करेंगी. जो…

Read More

राजिम कुंभ कल्प 2026: पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सहभागिता की अपील

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट कर राजिम कुंभ कल्प 2026 के लिए उन्हें  आमंत्रित किया। यह भेंट मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई, जहां मंत्री ने इस भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियों और महत्व पर विस्तार से चर्चा की।राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख प्रतीक है। यह कुंभ मेला परंपरा से प्रेरित विशाल स्नान पर्व है, जिसमें लाखों भक्तगण भाग लेते हैं। वर्ष 2026 का यह कल्प विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह राज्य की…

Read More

एरिना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में बनाई जगह, स्वितोलिना को दी पटखनी

मेलबर्न  वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर कमाल किया. बेलारूस की इस स्टार खिलाड़ी ने यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज की और गुरुवार, 29 जनवरी को लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली. सबालेंका ने यह मुकाबला महज 1 घंटे 16 मिनट में खत्म कर दिया. उन्होंने रॉड लेवर एरीना में 6-2, 6-3 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया. हालांकि, मैच की शुरुआत बिल्कुल सहज नहीं रही. दोनों खिलाड़ियों ने मैच…

Read More

अनन्या पांडे की मिरर सेल्फी वायरल, वैनिटी वैन में फैंस को दिखी सलमान-करिश्मा की फोटो

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने  अपनी वैनिटी वैन से एक मिरर सेल्फी शेयर की। इस मिरर सेल्फी में फैंस को उनके पर्सनल वैनिटी स्पेस की झलक मिली और साथ ही यह भी पता चला कि वह फिलहाल एक चोट से रिकवर हो रही हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में, एक्ट्रेस ग्रे ओवरसाइज्ड हुडी पहने और हाथ में स्लिंग लगाए दिखीं, जिससे पता चला कि उन्हें चोट लगी है। उन्होंने तस्वीर पर एक स्टिकर लगाया था जिस पर लिखा था, '2026 में नजर लग गई।'…

Read More

40 T20 मैचों में सिर्फ 4 बार टीम ऑलआउट, भारतीय बल्लेबाजों ने लिखी नई कहानी

नई दिल्ली T20I इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय दबदबा कितना है, इसकी अगर एक झलक आपको देखनी है तो आप इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का स्कोरकार्ड उठाकर देख लीजिए। अगर आंकड़ों पर जाएं तो आपको हैरानी होगी कि T20 World Cup 2024 के बाद से भारतीय टीम ने 29 जनवरी 2026 तक 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं, लेकिन सिर्फ 4 बार ही भारतीय टीम को कोई सामने वाली टीम ऑलआउट कर पाई है। तीन बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में और एक बार शुभमन गिल की कप्तानी…

Read More

सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल, दिन के निचले स्तर से 950 पॉइंट ऊपर; HDFC बैंक और ट्रेड डील रहे सेंटीमेंट ड्राइवर

मुंबई  शेयर बाजार में आज का दिन ‘डर से जीत’ की कहानी जैसा रहा. सुबह के सत्र में भारी बिकवाली के दबाव के बाद दोपहर में बाजार ने जोरदार यू-टर्न लिया. सेंसेक्स जो करीब 81,700 के स्तर तक फिसल गया था, वह तेजी से रिकवर होकर 82,689 के पास पहुंच गया. इसी तरह निफ्टी ने भी 25,159 के अपने निचले स्तर से शानदार बाउंस बैक किया और दिन के कारोबार में 25,458 के हाई तक पहुंचा. बाजार के इस टर्नअराउंड ने ट्रेडर्स के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है. इस…

Read More

राजस्थान में आबकारी नीति 2025-29 में बड़े बदलाव, अब शराब होगी और महंगी

जयपुर. राजस्थान में शराब को लेकर सरकार ने चुपचाप ऐसा फैसला कर दिया है, जो प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सामाजिक ताने-बाने और अपराध नियंत्रण की नीति पर सीधा असर डाल सकता है। आबकारी एवं मद्य-संयम नीति 2025–29 में संशोधन करते हुए सरकार ने शराब दुकानों के खुलने और बंद होने का समय तय करने का अधिकार सीधे आबकारी आयुक्त को सौंप दिया गया है। यह बदलाव सोची-समझी रणनीति के तहत देर रात तक शराब बिक्री का रास्ता खोलने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यह नया प्रावधान 1…

Read More

बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का होगा आयोजन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में बस्तर ओलम्पिक की तर्ज पर आयोजित होने वाले सरगुजा ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह (लोगो) एवं शुभंकर “गजरु” का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सरगुजा अंचल के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब बस्तर की भांति सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का सशक्त मंच मिलेगा।  मुख्यमंत्री ने 12 खेल विधाओं में लगभग 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों के पंजीयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संख्या…

Read More

टीम ऐलान के बाद नया ड्रामा! पाकिस्तान ने T20 WC के लिए टिकट भी कराया कन्फर्म

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए कुछ दिन पहले ही टीम का ऐलान किया है। सलमान आगा अली के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम आगामी टूर्नामेंट के लिए तैयारी भी कर रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोलंबो के लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक करवा ली है लेकिन टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर अंतिम फैसला अभी भी लंबित है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ…

Read More

पूर्व CM दिग्विजय ने UGC विवाद पर सफाई दी: कहा—झूठे मामलों की सजा हटाना UGC का फैसला, दुष्प्रचार हो रहा

भोपाल  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए इक्विटी रेगुलेशंस 2026 को लेकर देशभर के विश्वविद्यालय परिसरों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। खासकर सवर्ण (जनरल कैटेगरी) छात्रों और शिक्षकों के एक वर्ग ने नियमों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पूरे विवाद पर विस्तार से सफाई देते हुए कहा है कि संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि कई अहम सुझावों को UGC ने खुद नजरअंदाज किया है। नए इक्विटी रेगुलेशंस की पृष्ठभूमि दिग्विजय…

Read More

14 करोड़ से ज्यादा लोगों के पासवर्ड लीक, जानें क्या आपका Gmail भी खतरे में है और कैसे तुरंत चेक करें

 नई दिल्ली पिछले कुछ दिनों से टेक दुनिया में एक खबर तेजी से घूम रही है. करीब 149 मिलियन ईमेल्स और पासवर्ड्स इंटरनेट पर खुले में मिल रहे हैं. पहली नजर में ये किसी बड़े हैक की तरह लगता है. लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डेटा किसी एक कंपनी के सर्वर को तोड़कर नहीं चुराया गया. बल्कि सालों से अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स से पहले हुए पुराने डेटा लीक्स को जोड़कर एक नया बड़ा डेटाबेस तैयार किया गया है. आसान भाषा में कहें तो.. पुरानी…

Read More