नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट आज उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाली नियमावली, 2026 पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। 2012 के पुराने नियम ही फिलहाल लागू रहेंगे। आपको बता दें कि यूजीसी के इन नए नियमों पर आरोप लगाया गया था कि ये सामान्य श्रेणी के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची की पीठ इन रिट याचिकाओं पर सुनवाई की। याचिका में दावा है कि नए नियमों से भेदभाव बढ़ेगा। कोर्ट ने भी इस बात से सहमति जताई…
Read MoreDay: January 29, 2026
किसानों के लिए बड़ी सौगात: मुजफ्फरनगर के मोरना में गंगा किसान सहकारी चीनी मिल का होगा आधुनिकीकरण
लखनऊ. प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर के मोरना में गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने और नई तकनीक से मिल का आधुनिकीकरण करने का बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने मंजूरी दी है कि मिल की वर्तमान क्षमता 2500 टी.सी.डी. से बढ़ाकर पहले 3500 टी.सी.डी. और बाद में 5000 टी.सी.डी. तक की जाएगी। जर्जर प्लांट व पुरानी तकनीक की वजह से किसानों को बहुत लाभ नहीं हो रहा था, लेकिन नई आधुनिक मशीनरी वाली मिल में न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि इसके संचालन में दक्षता भी आएगी। सबसे…
Read Moreसस्ती-निर्बाध बिजली पर फोकस : उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति तेज करने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। भरोसेमंद, सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति, निवेश और रोजगार के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ी भूमिका निभाती है। इसी सोच के अंतर्गत प्रदेश में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार लागू किए गए हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है। औद्योगिक विकास के लिए 24…
Read Moreकैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 99 हिंदू बंगाली परिवारों का होगा स्थायी पुनर्वासन
लखनऊ. प्रदेश सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) से विस्थापित होकर उत्तर प्रदेश में रह रहे हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वासन को लेकर बड़ा एवं मानवीय फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जनपद मेरठ से जुड़े इस प्रकरण को मंजूरी दी गई। यह मामला जनपद मेरठ की तहसील मवाना के ग्राम नंगला गोसाई का है, जहां पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 99 हिंदू बंगाली परिवार झील की भूमि पर लंबे समय से अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। कैबिनेट के फैसले के अनुसार…
Read Moreनीलकमल सिंह और सनी लियोनी ‘चेहरा तेरा’ के लिए फिर हुए एक साथ
मुंबई, भोजपुरी म्यूज़िक सेंसेशन नीलकमल सिंह एक बार फिर बॉलीवुड की ग्लैमर आइकन सनी लियोनी के साथ अपने बहुप्रतीक्षित नए सिंगल ‘चेहरा तेरा’ में नज़र आ रहे हैं। नीलकमल सिंह और सनी लियोनी की धमाकेदार कोलैबोरेशन ‘लड़की दीवानी’, जिसने 100 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हासिल किए थे, के बाद यह पावरहाउस जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर आग लगाने के लिए लौट आई है। टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, ‘चेहरा तेरा’ साल का सबसे ज़्यादा एडिक्टिव डांस ट्रैक बनने का वादा करता है, जिसमें धड़कते हुए रिदम्स, शानदार विज़ुअल्स और नज़रअंदाज़ न…
Read Moreखेल खेल में बच्चे समझेंगे संविधान
लखनऊ. संविधान को समझना अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगा। बागपत के बड़ौत नगर पालिका परिसर में ऐसा अनोखा संविधान पार्क विकसित किया गया है, जहां बच्चे खेल-खेल में संविधान के मूल्यों को सीखेंगे, युवा नागरिक कर्तव्यों से जुड़ेंगे और आमजन स्वस्थ जीवन के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा पाएंगे। कचरे को रिसाइकिल कर बनाए गए इस पार्क ने “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा को जमीन पर उतारते हुए देश के लिए एक नई मिसाल पेश की है। सहजता से जुड़ सकेगा हर आयु वर्ग का व्यक्ति यह…
Read More15.97 करोड़ रुपए की संपत्ति ED ने की कुर्क, दो हजार लोगों से ठगे थे 194.67 करोड़
जयपुर. बहुचर्चित अपेक्षा समूह चिटफंड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जयपुर आंचलिक कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 15.97 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्तियों में कुल 37 अचल संपत्तियां और 1.50 करोड़ रुपए की एक चल संपत्ति शामिल है। कुर्क की गई 37 अचल संपत्तियां कृषि और आवासीय भूमि के रूप में हैं, जो बूंदी, बारां और कोटा जिलों में स्थित हैं। ये संपत्तियां मुरली मनोहर नामदेव, दुर्गाशंकर मेरोठा, अनिल कुमार, गिरिराज नायक, शोभा…
Read Moreजनवरी का आखिरी प्रदोष व्रत: इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, हटेगी आर्थिक तंगी!
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. यह दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. जनवरी 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत कल यानी 30 जनवरी को रखा जाएगा. शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा. मान्यता है कि शुक्र प्रदोष का व्रत रखने से न केवल सुख-समृद्धि आती है, बल्कि आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं इस व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व. प्रदोष व्रत 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त पंचांग…
Read Moreपंकज त्रिपाठी और पत्नी मृदुला का सपना हुआ साकार, ‘लाइलाज’ 25वें भारत रंग महोत्सव (दिल्ली) के लिए चयनित
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला की पहली थिएटर प्रोडक्शन लाइलाज को भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित रंगमंच महोत्सव भारत रंग महोत्सव के लिए चुना गया है। यह महोत्सव नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाता है। अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह महोत्सव जनवरी के आखिरी हफ्ते से फरवरी तक आयोजित होगा, जिसमें भारत और दुनिया भर के प्रसिद्ध नाट्य मंचन शामिल होंगे। लाइलाज एक म्यूज़िकल कॉमेडी नाटक है, जिसे फैज़ मोहम्मद खान ने लिखा और निर्देशित किया है। यह…
Read Moreजशपुर में हरित तकनीक की पहल: DST प्रायोजित परियोजना से स्थापित हुआ सोलर टनल ड्रायर
रायपुर. जशपुर में DST प्रायोजित परियोजना के तहत सोलर टनल ड्रायर की स्थापना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नवाचार और स्थानीय संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिला महुआ फूल के मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो चुका है। जिले में महुआ नेक्टर, महुआ च्यवनप्राश, लड्डू, कुकीज़ सहित अनेक पारंपरिक एवं पोषक खाद्य उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं। जशपुर में DST प्रायोजित परियोजना के तहत सोलर टनल ड्रायर की स्थापना हालांकि,…
Read MoreT20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम को मिली बड़ी सौगात, दशकों पुरानी कमी आखिर हुई दूर
कोलंबो T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। भारत और श्रीलंका मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। भारत के पांच और श्रीलंका के तीन स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के अलावा एसएससी यानी सिंहली स्पोर्ट्स क्लब और पल्लेकेले को इसके लिए चुना गया है। आपको बता दें, प्रेमदासा स्टेडियम और कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में फ्लडलाइट्स थे, लेकिन एसएससी में नहीं थे। इस स्टेडियम में भी फ्लडलाइट्स इंस्टॉल हो गए हैं। यह स्टेडियम श्रीलंका का पांचवा ऐसा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…
Read Moreई-ऑफिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन: मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य सचिव ने मंत्रालय सहित राज्य शासन के सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से निर्धारित समय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए है।उन्होंने ऐसा नहीं करने वालों को सचेत करते हुए कार्यालय में निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने कहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नही करना स्वीकार नही होगा। मुख्य सचिव ने…
Read Moreहीरक जयंती का गौरवपूर्ण आयोजन: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरौद में हुए शामिल
रायपुर. वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी छत्तीसगढ़ के वित्त, वाणिज्य एवं जांजगीर चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी आज जांजगीर-चांपा जिले के खरौद नगर पंचायत स्थित शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के दीर्घ शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हीरक जयंती जैसे आयोजन भारत की गौरवशाली बौद्धिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत की स्मृति को सशक्त करते हैं। उन्होंने…
Read Moreतुर्की पर पाक का प्रेम भारी पड़ा, भारत-EU डील का फायदा मुस्लिम देश नहीं उठा पाएगा — दो टूक जवाब
नई दिल्ली भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में संपन्न हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा जा रहा है। यह समझौता दोनों पक्षों के लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आया है। लेकिन तुर्की (तुर्किये) के लिए स्थिति इतनी आसान नहीं होगी। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि तुर्की इस मुक्त व्यापार समझौते के प्रावधानों का फायदा उठाकर अपना माल भारत को निर्यात नहीं कर पाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और तुर्की के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव…
Read Moreदिल्ली दंगा मामला: पूर्व विधायक ताहिर हुसैन की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की
नई दिल्ली दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में पूर्व AAP विधायक ताहिर हुसैन, सलीम मलिक और अथर खान की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने तीनों आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तीनों आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसी मामले में पांच अन्य आरोपियों को जमानत दिए जाने के बाद समानता (पैरिटी) के आधार पर जमानत की मांग की थी. हालांकि, अदालत ने उनकी दलीलों को…
Read More
