विरासत से युक्त विकास ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिलाः मुख्यमंत्री

सीएम योगी के निशाने पर रही कांग्रेस व समाजवादी पार्टी लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सोमवार को विधान परिषद में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व सपा को निशाने पर रखा। उन्होंने पुलिस व कानून व्यवस्था पर भी अपनी बातें रखीं। सीएम योगी ने कहा कि देश व प्रदेश विरासत पर गौरव की अनुभूति करता है। विरासत से युक्त विकास ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। जिन्होंने भारत की आत्मा पर प्रहार किया और आस्था को रौंदा, उन आक्रांताओं का…

Read More

दलित महिला के हाथ का खाना बना विवाद, भाजपा ब्राह्मण सांसद ने पेश की मिसाल; हर तरफ हो रही सराहना

भुवनेश्वर भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने महिला और उसके परिवार से मुलाकात की। उनका हालचाल लिया और साथ में फोटो खिंचवाई। इस मामले की तारीफ हो रही है और कहा जा रहा है कि शांति से किसी विवाद को निपटाने का इससे बेहतर तरीका कोई दूसरा नहीं हो सकता। देश में अकसर ऐसे मामले सामने आते हैं, जब समाज में भेदभाव की शिकायत होती है। इस तरह की घटनाओं में आमतौर पर विवाद को बयानबाजी करके और बढ़ा दिया जाता है। लेकिन ओडिशा के भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की तारीफ…

Read More

योगी सरकार की ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026’

25 वर्ष से ज्यादा पुराने प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई जिंदगी स्ट्रक्चरल ऑडिट अनिवार्य, सोसायटी अथवा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के दो-तिहाई सदस्यों की सहमति के बाद ही लागू होगी पुनर्विकास प्रक्रिया पीपीपी मॉडल के तहत निजी डेवलपर की भागीदारी, त्रिपक्षीय समझौते से तय होंगी जिम्मेदारियां डीपीआर, ट्रांजिट आवास और 3 वर्ष की समयसीमा, योगी सरकार का टाइम-बाउंड रीडेवलपमेंट ब्लूप्रिंट नियोजन मानकों में व्यावहारिक लचीलापन, बोर्ड अनुमोदन से तेज होगा अमल लखनऊ, तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पुराने हो चुके ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की जर्जर स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने…

Read More

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने करनपठार थाने में सौंपा ज्ञापन

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप अनूपपुर /राजेन्द्रग्राम थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत लीला टोला में संचालित शराब दुकान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह टेकाम ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों के साथ अभद्र तरीके से छेड़छाड़ और उनके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र के अनुसार घटना दिनांक 13 फरवरी 2026 की दरमियानी…

Read More

टी20 से बाहर करो! पाकिस्तान के दिग्गज ने बाबर, शाहीन और शादाब पर उठाए सवाल

नई दिल्ली टी20 विश्व कप में भारत के हाथों एकतरफा मुकाबले में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज जैसे सदमे में हैं। शोएब अख्तर जैसे कुछ पूर्व खिलाड़ी जहां पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की लानत-मलानत कर रहे, वहीं मोहम्मद यूसुफ तो हार से इतने भड़के हैं कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों की टी20 इंटरनेशनल से छुट्टी की ही मांग कर दी है। यूसुफ इस कदर गुस्से में हैं कि ये तक कह गए कि पाकिस्तान की टीम कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत हासिल कर रही है।…

Read More

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का

 एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के ‘नो-मेकअप’ लुक और सादगी ने जीता फैंस का दिल मुंबई, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की 61 रनों की ऐतिहासिक जीत के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जीत के शोर-शराबे से दूर यह पावर कपल बेहद शांत और सहज अंदाज में नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शर्मा सफेद कॉटन सूट, गले में तुलसी की माला और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए…

Read More

27 फरवरी से शुरू होगी इंडियन फुटबॉल लीग, रोमांचक मुकाबलों का होगा आगाज

नई दिल्ली अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को घोषणा की कि इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 सत्र की शुरुआत अब 27 फरवरी से होगी। एआईएफएफ ने लीग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। यह सत्र पहले 21 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन अब इसे छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे। शुरुआती दिन नामधारी एफसी का सामना आईजोल एफसी से होगा, जबकि चनमारी एफसी की भिड़ंत गोकुलम केरल एफसी से होगी। क्लबों के प्रस्ताव के…

Read More

जंगल से निकला नक्सली हथियारों का जखीरा, ई-30 ऑप्स टीम की बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा डंप किए गए स्वचालित हथियारों को बरामद किया है। यह महत्वपूर्ण सफलता जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम को मिली है। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 में गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से गहन पूछताछ के दौरान यह सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सातमारी पहाड़ी में हथियार डंप किए गए हैं। इस…

Read More

शाहिद कपूर की फ़िल्म ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 30 करोड़ की कमाई की

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने भारतीय बाजार में वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 30 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। उनके साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी हैं।फिल्म ओ रोमियो के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई…

Read More

डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

डलास अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ने शानदार वापसी करते हुए रविवार रात हमवतन टेलर फ्रिट्ज़ को 3-6, 6-3, 7-5 से हराकर डलास ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। यह 23 वर्षीय बाएं हाथ के खिलाड़ी का करियर का चौथा एटीपी खिताब है। फाइनल मुकाबला पूरी तरह रोमांच से भरा रहा। निर्णायक सेट में शेल्टन ने तीन मैच प्वाइंट बचाते हुए जबरदस्त मानसिक मजबूती दिखाई और फ्रिट्ज़ की सर्विस तोड़कर जीत पक्की की। 28 वर्षीय फ्रिट्ज़ मुकाबले में अधिक अनुभवी नजर आ रहे थे, लेकिन अहम मौकों पर शेल्टन…

Read More

जयपुर में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला अवैध मकान पर चला बुलडोजर

जयपुर. जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बगराना में अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण जेडीए स्वामित्व की नाले की भूमि पर किया गया था। सोमवार सुबह जेडीए की प्रवर्तन शाखा की टीम भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध ढांचे को गिरा दिया। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मीरा सांसी, विजेंद्र उर्फ विजय सांसी, लक्की उर्फ राहुल सांसी, महेंद्र…

Read More

अफगानिस्तान की दमदार जीत, UAE को 5 विकेट से हराकर सुपर-8 की उम्मीदें बरकरार

नई दिल्ली दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 5 विकेट से हराकर अपनी सुपर-8 की उम्मीदों को जीवित रखा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी अफगान टीम के सामने UAE ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 160 रनों का स्कोर बनाया। UAE की पारी की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन सोहैब खान (68 रन) और अलीशान शराफू (40 रन) के बीच हुई 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने टीम…

Read More

फरीदाबाद में केमिकल फैक्टरी हादसा: ड्रम विस्फोट से 30 से ज्यादा मजदूर झुलसे, इलाके में दहशत

फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मुजेसर इलाके में एक निजी कंपनी में सोमवार शाम को हुए एक भीषण हादसे में 30 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। कंपनी में मेटल शीट कटिंग का काम होता है, जिसके लिए सीएनसी मशीनें लगी हैं। शाम के समय जब कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी वहां रखे एक केमिकल ड्रम में अचानक धमाका हो गया। इसके बाद एक के बाद एक कई ड्रम फटते चले गए, जिससे आग लग गई और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को कंपनी…

Read More

बारह घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, साढ़े चार लाख का माल बरामद

 सूने मकान में घुसा बदमाश ताला तोड़कर चुराया लाखों का सामान भोपाल राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब साढ़े चार लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। आरोपी ने सूने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के समय परिवार वाले मकान पर ताला लगाकर एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी…

Read More

सिरमौर कप फाइनल में जयपुर पोलो टीम का जलवा, कैरीसिल सुहाना को हराकर जीता खिताब

जयपुर जयपुर पोलो टीम ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए कैरीसिल सुहाना को 14-10 से हराया और रैफल्स सिरमौर कप जीता। इस तरह छह चक्करों में अटैकिंग दबदबे और लगातार नियंत्रण के साथ सीजन का अपना आठवां खिताब जीता। कैरीसिल सुहाना ने तेज शुरुआत की, शुरुआती दबाव बनाया और तेजी से हुए बदलावों का फायदा उठाते हुए पहले चक्कर के आखिर में 3-1 की बढ़त बना ली। जयपुर ने दूसरे चक्कर में फिर से टीम बनाई, पजेशन में बेहतर रिदम पाया और अपने रक्षा कवच को मजबूत किया, लेकिन कैरीसिल ने…

Read More