लखनऊ प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रहे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने काम में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों में लेटलतीफी, लापरवाही करने वाले 26 इंजीनियरों पर निलंबन, विभागीय कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाइयों की गाज गिरी है। नमामि गंगे विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, और जूनियर इंजीनियर रैंक के 12 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। वहीं, चार अधिशासी…
Read MoreDay: March 25, 2026
न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया
क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान अमेलिया केर की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को क्राइस्टचर्च में खेले गए पांचवें टी20 में 92 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान अमेलिया केर के 55 गेंदों पर 19 चौकों और 1 छक्कों की मदद से बनाए 105 रन की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन…
Read MoreRinku Singh बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर: कितनी होगी सैलरी और क्या होगा उनका रोल?
नई दिल्ली स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बन गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र देंगे। आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे रिंकू मंगलवार को नियुक्ति पत्र नहीं ले सके। वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। इससे पहले मंगलवार को रिंकू सिंह को दोहरी खुशखबरी मिली थी। उन्हें आईपीएल 2026 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की उप-कप्तानी सौंपी गई। फिर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें क्षेत्रीय खेल अधिकारी नियुक्त किया गया। केकेआर के अहम प्लेयर हैं रिंकू रिंकू…
Read Moreमियामी ओपन में कोको गॉफ का जलवा, बेनकिक को हराकर सेमीफाइनल में मुचोवा से भिड़ंत
मियामी कोको गॉफ ने पहली बार मियामी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गॉफ ने क्वार्टर फाइनल में बेलिंडा बेनकिक को हराया। दो घंटे 15 मिनट तक 3 सेट में चले इस मुकाबले को गॉफ ने 6-3, 1-6, 6-3 से जीता। गॉफ ने मुकाबले की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में की, और आक्रामक तरीके से शुरू में ही मैच में नियंत्रण स्थापित कर लिया। उन्होंने शुरुआती स्टेज में सर्व तोड़ी और पहले सेट में अपने सभी आठ नेट पॉइंट जीत लिए। मजबूत सर्व और सटीक शॉट-मेकिंग के दम पर,…
Read Moreआम तोड़ने की ‘सजा’: 12 साल के मासूम को गार्ड ने बेरहमी से पीटा
बलौदाबाजार एक आम तोड़ने की मामूली-सी बात ने ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने ला दी, जिसने इंसानियत को झकझोर दिया है। 12 वर्षीय दिनेश्वर साहू, जो बचपन की सहज शरारत में निजी सीमेंट कंपनी परिसर से आम तोड़ रहा था, उसे इस कदर सजा दी गई कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की घटना में निजी सीमेंट कंपनी रवान के एक सुरक्षा गार्ड ने बच्चे को पकड़कर बेरहमी से जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। मासूम का शरीर इस बर्बरता को सह नहीं सका—हड्डियों…
Read Moreसिंगापुर कोर्ट का बड़ा फैसला: जुबीन गर्ग की मौत को बताया हादसा, साजिश से किया इनकार
सिंगापुर सिंगापुर की अदालत ने सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को दुर्घटनावश डूबने का मामला करार दिया है। कोर्ट ने किसी भी साजिश से इनकार किया है। बुधवार को एक स्टेट कोरोनर ने सिंगापुर पुलिस कोस्ट गार्ड (पीसीजी) की इस जांच को सही ठहराया कि सिंगर ज़ुबीन गर्ग की मौत में कोई साजिश नहीं थी। उन्होंने फैसला सुनाया कि पिछले साल सितंबर में इस शहर-राज्य के एक द्वीप के पास हुई उनकी मौत एक 'हादसे में डूबने' का मामला था। पीसीजी की इस जांच पर गर्ग की पत्नी द्वारा जताई…
Read Moreसोनिया गांधी की तबीयत पर अपडेट: राहुल गांधी ने केरल दौरा टाला, दिल्ली में ही रुके
नई दिल्ली कांग्रेस की सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत स्थिर है। उन्हें मंगलवार की रात को ही सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में वह स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल की ओर से उनकी सेहत के बारे में मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें मंगलवार की रात को 10:22 बजे अस्पताल में एडमिट कराया गया था। गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि…
Read Moreअक्षरधाम में इतिहास रचने की तैयारी: 26 मार्च को ‘एक पैर’ पर खड़ी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण
दिल्ली दिल्ली का स्वामिनारायण अक्षरधाम 26 मार्च को एक ऐसे ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है, जो विश्व रिकॉर्ड के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र बनेगा। वैश्विक आध्यात्मिक संस्था BAPS के वर्तमान प्रमुख महंतस्वामी महाराज के सान्निध्य में भगवान स्वामिनारायण (तपोमूर्ति श्रीनीलकंठवर्णी) की 108 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। विश्व की पहली 'एक चरण' पर टिकी 108 फीट की प्रतिमा पंचधातु (मुख्य रूप से कांस्य) से निर्मित यह प्रतिमा कला और इंजीनियरिंग का अद्भुत संगम है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह…
Read MoreCJI के आदेश पर भाई को फोन! कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत ने लगाई फटकार
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में रोजाना विभिन्न मामलों की सुनवाई होती है। बुधवार को सीजेआई सूर्यकांत ने एक शख्स को तगड़ी फटकार लगाई। सीजेआई ने एक आदेश पारित किया था, जिसके बाद शख्स ने उनके (सीजेआई) के भाई को फोन लगाकर पूछा कि यह आदेश कैसे पारित कर दिया। इस पर सीजेआई भड़क गए और शख्स के वकील से सुप्रीम कोर्ट में कड़े सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि क्या अब वह मुझ पर हुक्म चलाएगा। लाइव लॉ के अनुसार, सीजेआई सूर्यकांत ने फोन कॉल करने वाले शख्स के वकील…
Read More29 मार्च को कामदा एकादशी: जानिए अर्थ, महत्व और क्यों खास है इस बार का व्रत
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है, और साल 2026 में 29 मार्च को पड़ने वाली कामदा एकादशी बेहद फलदायी मानी जा रही है. पंचांग के अनुसार यह व्रत चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और भगवान की पूजा करने से जीवन के बड़े से बड़े पाप भी समाप्त हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. क्या है कामदा एकादशी का अर्थ? कामदा शब्द का अर्थ है , कामनाओं को पूर्ण करने वाली. यानी…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में निर्मित होने वाले जन-मन सभागार और चिंतन भवन का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री निवास परिसर में विद्यमान डोम के स्थान पर विशाल ऑडिटोरियम कानिर्माण होना है। इसका क्षेत्रफल 2226.70 वर्गमीटर होगा। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही वीआईपी लाउंज होगा। अन्नप्रसादम के नाम से बनने वाले भोजन क्षेत्र में लगभग दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है। जन-मन सभागार में साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन्स, ध्वनि इन्सुलेशन के लिए एकोस्टिक…
Read Moreईरान से बिगड़े रिश्तों का असर! LPG संकट पर डिंपल यादव का बड़ा बयान
नई दिल्ली समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का कहना है कि सरकार ने ईरान के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह गलत था। इसी के चलते देश को एलपीजी का संकट झेलना पड़ रहा है और लोगों को महीने भर की बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान हमारा दशकों से मित्र रहा है और उसके साथ अच्छे संबंध रहे हैं। फिर भी सरकार ने कोई स्टैंड नहीं लिया और इसी के कारण देश में एलपीजी की सप्लाई में कमी देखी…
Read Moreभूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा सिलाई मशीन से जिंदगी बुनती थी, अब जिंदगी संवरेगी
रायपुर भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारामुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण का कार्यक्रम कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया। यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि संघर्षरत परिवारों के लिए संबल और आत्मविश्वास का आधार बन रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम संकरी की महिला हितग्राही चमेली सेन की आंखों में उस समय भावनाएं छलक उठीं, जब उन्हें मुख्यमंत्री के हाथों 10 हजार रुपए का चेक प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि उनके पास…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत राशि का किया अंतरण
रायपुर किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए भी यह नवरात्रि समृद्धि और आत्मविश्वास का संदेश लेकर आई है। छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की योजनाएं अब सीधे जनजीवन में परिवर्तन का आधार बनती दिख रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन कृषि मजदूरों के…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौहत्या मामले में दंपति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
कोरिया थाना पटना क्षेत्रांतर्गत एक गंभीर अपराध के संबंध में प्रार्थी अनुराग दुबे (गौ सेवक/समाज सेवक) द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 25.03.2026 को ग्राम खाड़ा निवासी ईश्वर कुमार, उसकी पत्नी चंदाबाई एवं उनके नाबालिग पुत्र द्वारा दो कृषि योग्य गौवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके मांस का उपयोग किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 325, 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 9, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत…
Read More
