पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 21 अप्रैल को राजस्थान का दौरा

जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा पिछले दो महीनों में उनका दूसरा राजस्थान दौरा होगा। इससे पहले वे 28 फरवरी 2026 को अजमेर आए थे, जहां उन्होंने हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। मारवाड़ सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान के लिए पचपदरा रिफाइनरी का खास महत्व है। इस परियोजना से बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्र में इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित होने की संभावना है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और सहायक उद्योगों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।…

Read More

भारतीय टेनिस, 21 साल की वैष्णवी अडकर बनीं देश की नंबर 1 खिलाड़ी

नई दिल्ली  भारतीय टेनिस में 21 साल की वैष्णवी अडकर (Vaishnavi Adkar) नई स्टार बनकर उभरी हैं। उन्होंने साल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत की नई महिला सिंगल्स नंबर 1 खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। पुणे की इस युवा खिलाड़ी ने वर्ल्ड रैंकिंग में 643 से छलांग लगाकर 383 वां स्थान हासिल किया है। वैष्णवी अडकर ने रचा इतिहास दरअसल, ताजा रैंकिंग में वैष्णवी अडकर ने सहजा यमलापल्ली (Sahaja Yamalapalli (384)) को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजीशन हासिल की, जबकि वैदेही चौधरी और श्रीवल्ली रश्मिका…

Read More

निशानेबाजी विश्व कप, पलक और मुकेश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

प्रेट्र, ग्रेनाडा  भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश नेलावल्ली ने मंगलवार को राइफल और पिस्टल के आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम वर्ग में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पलक और मुकेश की भारतीय जोड़ी ने कुल 487.7 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया जो कि जूनियर विश्व रिकॉर्ड भी है। इस जोड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 581 अंक के साथ पदक दौर में जगह बनाई थी। चीनी-हंगरी ने भी जीते मेडल कियानसुन याओ और काई हू की…

Read More

पहली बार मोबाइल लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे CJI सूर्यकांत, किसका था मैसेज?

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट हो या हाईकोर्ट, आमतौर पर अदालतों में मोबाइल फोन ले जाना अच्छा नहीं माना जाता है। इसको लेकर नियम भी बने हुए हैं। हालांकि, बीते  देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत अपना मोबाइल लेकर सुप्रीम कोर्ट स्थित अपने कोर्ट रूम पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा किया है। इसके पीछे कारण का खुलासा करते हुए सीजेआई ने कहा कि उन्होंने एसआईआर को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का संदेश देखना था, इसलिए मोबाइल फोन लेकर कोर्ट रूम आना पड़ा। कलकत्ता…

Read More

एशियाई मुक्केबाजी, जैस्मीन और मीनाक्षी फाइनल में, गोल्ड की उम्मीद

उलानबटोर  मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गईं है। वहीं विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) और सचिन सिवाच (60 किग्रा) ने भी फाइनल में जगह बनाई है। अब यह चारों मुक्केबाज फाइनल में स्वर्ण के लिए पंच लगाएंगे। इसके साथ ही टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक के लिए खेलने वाले भारतीय मुक्केबाजों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। वहीं आकाश (75 किग्रा), लोकेश (85 किग्रा), नरेंदर बेरवाल (90 प्लस) और हर्ष चौधरी (90 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिलाओं के…

Read More

सिर्फ सोना ही नहीं, अक्षय तृतीया पर इन सस्ती चीजों को खरीदने से भी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा. हिंदू मान्यताओं में इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है. इसे सुख, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक समझा जाता है. खास बात यह है कि इस दिन बिना किसी खास मुहूर्त के भी खरीदारी और शुभ कार्य किए जा सकते हैं. माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से मिलती है, इसलिए लोग धन से जुड़ी चीजें खरीदना पसंद करते हैं. इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग एक साथ…

Read More

दुर्ग में पेपर विवाद के बाद बड़ा फैसला: इंग्लिश प्रश्न पत्र निरस्त, 30 अप्रैल को दोबारा परीक्षा

दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीकॉम फाइनल इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न पत्र को लेकर उठे विवाद का पटाक्षेप कर लिया गया है। वार्षिक परीक्षा 2025-26 बीकॉम भाग 3 की 28 मार्च को हुई परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इस आशय की अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा 7 अप्रैल को जारी किया गया है। यह परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। 30 अप्रैल को यह परीक्षा दोबारा ली जाएगी। दरअसल, इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न पत्र के पैटर्न को लेकर विवाद उठा था। इससे प्रभावित छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में…

Read More

सरकार का बड़ा कदम: पार्किंग और लैंडिंग चार्ज में 25% की छूट, 3 महीने तक लागू

नई दिल्ली एयरपोर्ट टैरिफ नियामक एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA)ने मंगलवार को एयरलाइंस को बड़ी राहत दी है। अथॉरिटी ने देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। यह कटौती तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और अगले तीन महीनों तक सभी घरेलू उड़ानों पर लागू रहेगी। AERA ने अपने आदेश में कहा कि यह फैसला सरकार के उस निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें मौजूदा पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए एयरलाइंस को वित्तीय राहत देने…

Read More

परसदा में सरकारी जमीन पर फ्लर्टिंग की परंपरा हुई तेज

बिलासपुर   प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों शहर से लगे ग्राम पंचायत परसदा में इन दिनों भूमाफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आ रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। कई लोगों ने बताया किआरोप है ग्राम परसदा पटवारी हल्का क्रमांक 47र. म.पेंडारी के खसरा क्रमांक  1।  262/2/10 ,2।  258/3 3।  258/11,4।  257/2 5।  329/16,6।  330/2 7।  333/3,8।  321/5/1 9।  336/1/2,10।  335/1/4 11।  249/8 अलग-अलग खसरों को जोड़कर योजनाबद्ध तरीके से प्लॉट काटे जा रहे हैं, वहीं कई स्थानों पर…

Read More

कानपुर में तीन बाबुओं का डिमोशन: एक मिनट में 25 शब्द नहीं टाइप कर पाए, बने चपरासी

कानपुर  कानपुर कलेक्ट्रेट से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी दफ्तरों में कामकाज की पोल खोल दी है. यहां तीन जूनियर क्लर्क (बाबू) का इसलिए डिमोशन कर दिया गया, क्योंकि वे तय मानक के अनुसार टाइपिंग नहीं कर सके. सरकारी नियमों के मुताबिक जूनियर क्लर्क के पद पर तैनात कर्मचारी को एक मिनट में कम से कम 25 शब्द टाइप करना आना चाहिए. यह उनकी बुनियादी कार्यकुशलता का हिस्सा है. कलेक्ट्रेट में तैनात तीन कर्मचारी प्रेमनाथ यादव, अमित कुमार यादव और नेहा श्रीवास्तव दो बार हुई इस परीक्षा…

Read More

भेड़िया लुक और कातिल निगाहें, ‘राका’ के पोस्टर में अल्लू अर्जुन के धांसू लुक ने मचाया सोशल मीडिया पर कोहराम

फाइनली फर्स्ट पोस्टर आ गया! फैंस को इससे बड़ा गिफ्ट नहीं मिल सकता था. साउथ सेंसेशन अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर AA22xA6 फिल्म के मेकर्स ने सिर्फ फिल्म का नाम कंफर्म किया, बल्कि एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया. और उफ्फ! क्या कहें, अल्लू का इतना धांसू और इंटेंस लुक है. एटली की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं. पहले इस प्रोजक्ट को AA22xA6 कहा जा रहा था, लेकिन अब इसे इसका नाम मिल गया है. फिल्म…

Read More

14 अप्रैल से शुरू होगा नया सौर वर्ष, सूर्य के उच्च होने से मेष और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, सम्मान, आत्मविश्वास, नेतृत्व और पिता का कारक माना जाता है. जब सूर्य राशि बदलते हैं, तो इसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. इस बार 14 अप्रैल 2026 सुबह 9:38 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 मई 2026 सुबह 6:28 बजे तक यहीं रहेंगे. मेष राशि में सूर्य उच्च के माने जाते हैं, इसलिए इस दौरान उनका प्रभाव ज्यादा मजबूत रहेगा. मेष राशि में सूर्य का प्रवेश नए सौर वर्ष की शुरुआत भी माना जाता है. इस गोचर से लोगों…

Read More

कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का दिल्ली में निधन, इंदिरा-राजीव से था गहरा नाता

नई दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके परिवार और दामाद रजी उर रहमान किदवई ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहसिना किदवई ने बुधवार तड़के नोएडा के मेट्रो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से भारतीय राजनीतिक गलियारे, विशेषकर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार ने बताया है कि उनके पार्थिव…

Read More

18 साल बाद तलाक और 2 करोड़ की एलिमनी, जानिए आसाराम के बेटे नारायण साईं की कहानी

इंदौर  मध्यप्रदेश के इंदौर में फैमिली कोर्ट ने नारायण साईं और उनकी पत्नी जानकी के बीच लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद में तलाक को मंजूरी दे दी है।कोर्ट ने नारायण साईं को पत्नी को 2 करोड़ रुपए स्थायी भरण-पोषण (एलुमनी) देने का आदेश दिया है। यह मामला करीब आठ साल तक कोर्ट में चला। कोर्ट ने 2 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रखने के बाद आदेश पारित किया था, जिसकी जानकारी मंगलवार को पीड़िता के वकील अनुराग गोयल ने दी। बता दें कि नारायण सांई अभी दुष्कर्म के एक…

Read More

RTE नियमों पर सख्ती: प्रवेश से इनकार करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून (RTE) को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि RTE के तहत बच्चों को प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। बता दें कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाने पर RTE के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं देने का ऐलान किया था, जिसके बाद सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई भी स्कूल RTE के तहत निर्धारित सीटों…

Read More