लखपति दीदी सुमा उइके : संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

भोपाल.  बालाघाट जिले के कटंगी विकासखंड के ग्राम भिजयापार की श्रीमती सुमा उइके आज “लखपति दीदी” के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी सफलता की कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि इसका उल्लेख प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 जून 2025 को प्रसारित “मन की बात” कार्यक्रम में भी किया गया। संघर्षों से भरी थी शुरुआत जनजातीय परिवार से आने वाली सुमा उइके का जीवन पहले बेहद सीमित दायरे में था। वे केवल घर-गृहस्थी तक ही सीमित थीं और परिवार की आय का मुख्य स्रोत मजदूरी था। उनकी व्यक्तिगत…

Read More

राजस्थान एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 7 जिलों में नशे के खिलाफ अभियान

जयपुर राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए एक ही दिन में राज्य के सात जिलों में 7 बड़ी कार्रवाइयां की हैं. इस अभियान में 5860 अफीम के पौधे नष्ट किए गए, 85 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और लगभग 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें गुजरात पुलिस का वांछित अपराधी भी शामिल है. इन जिलों में हुई कार्रवाई राजसमंद (खमनोर थाना): ऑपरेशन गांजाजुली के तहत 5860 अफीम के पौधे नष्ट किए गए.…

Read More

खंडवा वाणिज्यकर कार्यालय में भीषण आग, छुट्टी के दिन जले अहम दस्तावेज़

खंडवा. शहर के जेल रोड स्थित संयुक्त वाणिज्यकर कार्यालय में रविवार दोपहर आग लग गई। आग में कार्यालय में जरूरी सामान व दस्तावेज जल गए। रविवार की वजह से कार्यालय बंद था। धुआं देखकर आसपास रहने वाले लोगों ने वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सुबह चौकीदार ने आसपास की झाड़ियों में आग लगाई थी। आशंका है कि वहीं से आग कार्यालय तक पहुंची।

Read More

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रायल कोर्ट का आदेश पलटा, POCSO आरोपी को मिली राहत

बिलासपुर. पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में दोषी ठहराए गए युवक को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। मामले में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया। कबीरधाम निवासी दीपक वैष्णव पर आरोप था, कि उसने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ट्रायल कोर्ट (पॉक्सो कोर्ट, मुंगेली) ने आरोपी को आईपीसी की धारा 363, 366 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी ठहराते हुए 20 साल तक की सजा सुनाई थी।…

Read More

कहां अटकी बातचीत? ईरान के दिग्गजों ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

तेहरान.  अमेरिका और ईरान की बातचीत विफल हो चुकी है। इसके बाद तमाम बयान आ रहे हैं। इसी कड़ी में ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ का भी बयान आया है। ईरानी डेलीगेशन का हिस्सा रहे, गालिबाफ ने स्पष्ट कहाकि अमेरिका ईरान का भरोसा जीतने में नाकाम रहा। उन्होंने रविवार को इस बारे में बयान जारी करते हुए कहाकि ईरानी डेलीगेशन में शामिल मेरे साथियों ने बेहद सकारात्मक पहल की। गालिबाफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि लेकिन दूसरी तरफ से बातचीत में विश्वास ही नहीं दिखाया गया।…

Read More

भोपाल के MP नगर में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट: फॉर्च्यूनर कार चपेट में, इलाके में अफरा-तफरी

भोपाल. शहर के एमपी नगर में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया, जहां ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने वहां खड़ी फॉर्च्यूनर कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। भोपाल के एमपी नगर इलाके में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी…

Read More

ईरान का अमेरिका को सीधा संदेश, एक्सपर्ट बोले—अब किसी भी नतीजे के लिए तैयार रहना होगा

वॉशिंगटन. सीजफायर बातचीत में आई रुकावट को देखते हुए, विदेश मामलों के जानकार वाएल अव्वाद ने कहा कि ईरान ने अमेरिका को यह संदेश दिया है कि किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए दोनों पक्षों को एक-दूसरे की गरिमा और संप्रभुता का सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका का 'या तो इसे मानो या छोड़ दो' वाला रवैया अंतरराष्ट्रीय राजनीति में काम नहीं करता, और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, ईरान अब मजबूत स्थिति से बातचीत कर रहा है। रविवार को न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में…

Read More

DRDO की ध्रुवास्त्र मिसाइल सेना में शामिल होने को तैयार, बढ़ेगी भारत की ताकत

नई दिल्ली डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) द्वारा विकसित ध्रुवास्त्र मिसाइल भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह हेलीकॉप्टर से दागी जाने वाली नाग एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) का आधुनिक संस्करण है, जिसे पहले हेलिना (HELINA) के नाम से जाना जाता था। यह मिसाइल न केवल भारत की आत्मनिर्भर भारत मुहिम को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि युद्ध के मैदान में खासकर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारतीय वायुसेना और थल सेना की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा देगी। रुवास्त्र की क्या-क्या खूबियां?…

Read More

30 दिन में 1 अरब डॉलर या गंभीर परिणाम! युगांडा आर्मी चीफ का तुर्की को कड़ा अल्टीमेटम

कंपाला. युगांडा के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्की को एक विवादास्पद अल्टीमेटम जारी किया है। राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के पुत्र जनरल कैनेरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर का 'सुरक्षा लाभांश' और उस देश की 'सबसे खूबसूरत महिला' से शादी की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 30 दिनों के अंदर इन शर्तों को पूरा नहीं किया गया तो युगांडा तुर्की के साथ सभी राजनयिक संबंध समाप्त कर देगा। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब हटा दिए गए पोस्ट्स…

Read More

Asha Bhosle की विदाई में भावुक संयोग: उसी उम्र, दिन और अस्पताल में हुआ निधन जैसे Lata Mangeshkar

नई दिल्ली. भारतीय संगीत के आकाश से आज एक ऐसी धवल और सुरीली किरण ओझल हो गई, जिसकी चमक ने सात दशकों तक सात सुरों को रोशन किया था। स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले (Asha Bhosle) अब हमारे बीच नहीं रहीं। 12 अप्रैल 2026 की उस मनहूस दोपहर ने संगीत प्रेमियों के कानों में एक ऐसा सन्नाटा भर दिया है, जिसे भरने के लिए अब कोई दूसरी आवाज नहीं होगी। 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। आशा ताई का जाना केवल…

Read More

लखनऊ की मजबूत पारी के बाद 165 रन का लक्ष्य, प्रसिद्ध कृष्णा की तूफानी गेंदबाज़ी ने बदला मैच का रुख

लखनऊ.   लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घर इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं। उसका कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना सका। एडेन मार्करम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए हैं। गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के तूफानी बल्लेबाजों को रोके रखा। टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना…

Read More

मथुरा के वृंदावन में यमुना नाव हादसा: 13 की मौत, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

मथुरा मथुरा के वृंदावन में यमुना में हुए नाव हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. हादसे के तीन दिन बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जहां 13 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 3 लोग अब भी लापता हैं. सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की बड़ी टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी है. वृंदावन में एक नाव हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. वहीं कुछ परिवार अब भी अपने अपनों के मिलने की आस में नदी किनारे टकटकी लगाए खड़े हैं. हादसा शुक्रवार को हुआ,…

Read More

इंदौर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से स्टील रोल गिरा, 5 वाहन टकराए, एक की मौत

इंदौर. मानपुर थाना क्षेत्र के आगरा-मुंबई हाईवे स्थित भेरूघाट पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर घाट उतरते समय आगे चल रहे ट्रक से स्टील प्लेट का रोल सड़क पर गिर गया, इससे बचने के चक्कर में पीछे आ रहे पांच ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब ढाई बजे घाट उतरते समय ट्रक क्रमांक एमपी 09…

Read More

रायपुर में ट्रैफिक से राहत की तैयारी: 11 किमी लंबा रिंग रोड-5 दो चरणों में बनेगा

रायपुर. रायपुर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए करीब 11 किमी लंबा रिंग रोड- 5 बनाया जाएगा. इसके लिए शासन ने 694 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. यह रिंग रोड चंदनीडीह से महादेवघाट होते हुए खारुन नदी के रास्ते पुराना धमतरी रोड के खिलोरा तक जाएगी. इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में चंदनीडीह से भाठागांव तक 7.5 किमी और दूसरे चरण में भाठागांव से खारुन नदी तक 3.5 किमी सड़क का चौड़ीकरण होगा. चंदनीडीह रेलवे क्रॉसिंग पर 110 करोड़ रुपए की लागत…

Read More

दीदी के बखरी से बदल रही तस्वीर : कांकेर में महिला किसानों की आय में क्रान्तिकारी

रायपुर. कांकेर जिले में बिहान योजना के तहत महिलाओ के आजीविका मे वृद्धि हेतु सभी स्तर पर विभिन्न प्रयास किये जा रहे है । जिले में काफ़ी संख्या मे दीदीयां अपने जीवन स्तर मे  में सुधार के लिए आय मूलक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं ।अपनी आय दुगुनी करने के लिए एकीकृत क़ृषि के साथ अन्य लाइवलिहुड एक्टिविटी कर रही है इसमें अपने घर के बखरी (बाड़ी) में व्यावसायिक रूप से सब्जी -भाजी लगाकर उसको बाजार में बिक्री कर अपने आय मे वृद्धि कर रही है ,साथ मे  मछली पालन,मुर्गीपालन,…

Read More