राजपाल यादव को बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में फिर जेल भेजने का आदेश

एक्टर राजपाल यादव पर चेक-बाउंस का केस कुछ महीने पहले बहुत चर्चा में था. बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से राजपाल को इस मामले से निकालने के लिए काफी फाइनेंशियल मदद मिली थी और फरवरी में वो जेल से जमानत पर बाहर भी आ गए थे. लेकिन अब राजपाल को बड़ा झटका लगा है और उनके एक्शंस को 'संदिग्ध' बताते हुए प्रशासन से उन्हें फिर जेल भेजने को कहा है. हाई कोर्ट ने राजपाल को फिर भेजा जेल लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने राजपाल को दोषी मानते हुए…

Read More

CG News: चलती स्कूल वैन का गेट खुला, सड़क पर गिरा मासूम; बड़ा हादसा टला

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक मासूम बच्चा चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि वैन के पीछे कोई वाहन नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना 8 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। खुर्सीपार स्थित फॉरबेल्स स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने निकली थी। नंदिनी रोड…

Read More

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश ने पूरा किया 25% कोटा, 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात; पन्ना-सतना में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश में अब तक निर्धारित बारिश का 25 प्रतिशत कोटा पूरा हो चुका है। अब तक 234.4 मिमी (9.4 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 212.3 मिमी (8.3 इंच) की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटों में पन्ना और सतना जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि…

Read More

यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लोकसभा सांसद यूसुफ पठान ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है। इस मीटिंग के बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, उन्होंने या भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर आधिकारिक रूप से बैठक के एजेंडा को लेकर कुछ नहीं कहा है। गुरुवार को उन्होंने नाबन्न में सीएम से मुलाकात की थी। बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान और बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय ने भी मुख्यमंत्री से हाल के समय में अलग-अलग मुलाकात की…

Read More

पूर्व IAS नियाज खान का विवादित बयान, बोले- मुस्लिम तुर्की जैसा पहनावा अपनाएं; मॉब लिंचिंग का किया जिक्र

भोपाल अपने बयानों और किताबों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी नियाज खान ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस बार उन्होंने देश में होने वाली ‘मॉब लिंचिंग’ (भीड़ द्वारा हिंसा) की घटनाओं को लेकर भारत के मुस्लिम समुदाय को एक अजीबोगरीब और बड़ी सलाह दी है। नियाज खान ने मुसलमानों से अपील की है कि वे भीड़ की हिंसा का शिकार होने से बचने के लिए अपना पहनावा और पारंपरिक हुलिया…

Read More

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक मानसून-2026 के वृक्षारोपण अभियान, निगरानी व्यवस्था एवं उद्योगवार एक्शन प्लान पर होगी चर्चा रायपुर,  राज्य में मानसून-2026 के दौरान प्रमुख औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित वृक्षारोपण गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में 12 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे बेबीलॉन कैपिटल, जी.ई. रोड, रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की…

Read More

दिल्ली चिड़ियाघर में शेरनी महागौरी ने तीन स्वस्थ शावकों को दिया जन्म सोमवार

नई दिल्ली चिड़ियाघर में शेरनी महागौरी ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया। उसका मिलन महेश्वर नामक शेर से हुआ था। चिड़ियाघर में शेरों का यही एकमात्र स्वस्थ्य जोड़ा है जिनकी मेटिंग से पिछले साल भी शावकों का जन्म हुआ था। इसे चिड़ियाघर के डायरेक्टर डॉ. संजीत कुमार के निर्देश और निगरानी पर चलाई जा रही योजना की सफलता माना जा रहा है। पिछले साल 5 को दिया जन्म 2014 के बाद से महागौरी पहली शेरनी है, जिसने करीब 15 महीने में दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है।…

Read More

जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हर घर शुद्ध जल सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, होगा सोशल ऑडिट रायपुर, छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता और सुचारू संचालन को लेकर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ संचालन एवं…

Read More

राजस्थान में नई टीडीआर नीति से जमीन मालिकों को मिलेगा डिजिटल अधिकार प्रमाणपत्र

जयपुर राजस्थान में मास्टर प्लान के तहत बनने वाली नई सड़कों, पार्कों, ग्रीन एरिया और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक यूटिलिटी प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण की जटिल प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भजनलाल सरकार एक क्रांतिकारी बदलाव करने जा रही है। नगरीय विकास विभाग प्रदेश में एक नई और व्यावहारिक 'ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स' यानी टीडीआर (Transferable Development Rights – TDR) पॉलिसी तैयार करने के फाइनल प्लान पर काम कर रहा है। इस नई नीति के लागू होने के बाद, यदि किसी स्थानीय खातेदार या जमीन मालिक की भूमि किसी सरकारी…

Read More

जब स्मार्टफोन का दौर भी नहीं आया था, तब सैमसंग ने बनाया था Solar Mobile Phone

आज स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि करीब 16 साल पहले सैमसंग ऐसा मोबाइल फोन लेकर आया था, जिसे सूरज की रोशनी से भी चार्ज किया जा सकता था? साल 2009 में सैमसंग ने Solar Guru E1107 लॉन्च किया था. उस समय इसे दुनिया का पहला बड़े पैमाने पर एवेलेबल सोलर पावर्ड मोबाइल फोन बताया गया था. यह फोन खास तौर पर भारत जैसे देशों को ध्यान में रखकर बनाया गया था, जहां कई इलाकों में…

Read More

वैभव सूर्यवंशी की मुश्किल परीक्षा, इंग्लैंड में सीख रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबक

नई दिल्ली वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं.  इसलिए तीन पारियों के आधार पर उनके भविष्य का फैसला सुनाना जल्दबाजी होगी. क्रिकेट का इतिहास गवाह है कि प्रतिभा आपको पहचान दिला सकती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबी सफलता तकनीक, धैर्य और परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने की क्षमता से मिलती है. इंग्लैंड में वैभव अभी यही सबक सीख रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने रातोरात पहचान बनाई और सबसे कम उम्र में…

Read More

Bhilai Steel Plant में बड़ा हादसा, 50 फीट नीचे गिरा क्रेन का केबिन; ऑपरेटर गंभीर घायल

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन अचानक टूटकर 50 फीट नीचे गिर गया। हादसे में क्रेन ऑपरेटर ठेका मजदूर रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। केबिन नीचे गिरते समय बीच में स्टील बीम से टकराता हुआ नीचे पहुंचा। इसी वजह से वह सीधे जमीन पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, केबिन के भीतर बैठे ऑपरेटर को अंदरूनी चोटें आई हैं। हादसे…

Read More

31 जुलाई के बाद बिना सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा नहीं

नई दिल्ली  अगर आप डीटीसी की बसों में सफर करती हैं और अभी तक सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिए। क्योंकि बसों में महिलाओं को पिंक टिकट नहीं मिलेगा। बस में मुफ्त सफर के लिए सहेली पिंक कार्ड अनिवार्य होगा। जिसे टैप करके मुफ्त यात्रा की सुविधा ले सकेंगी। दिल्ली में मार्च से अब तक कुल 10 लाख से अधिक महिलाएं अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बना चुकी है। डीटीसी अधिकारियों के अनुसार बसों में रोजाना औसतन 6-7 लाख महिलाएं सफर करती हैं। हालांकि अभी तक…

Read More

योगिनी एकादशी पर तुलसी उपाय से मिलेगी सुख-समृद्धि और धन लाभ

आज योगिनी एकादशी का अत्यंत पावन और शुभ दिन है. धार्मिक ग्रंथों और पुराणों के अनुसार, एकादशी तिथि भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होती है. इस दिन की गई पूजा-अर्चना व्यक्ति के समस्त पापों का नाश करती है. मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के दिन यदि आप भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी का एक छोटा सा उपाय कर लें, तो न केवल आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी, बल्कि घर में सुख-समृद्धि का स्थायी वास भी होगा? तुलसी को साक्षात माता लक्ष्मी का…

Read More

मोरक्को को हराकर फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में, रचा नया इतिहास

फॉक्सबोरो स्टार फुटबॉल खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी चूकने के बाद शानदार वापसी करते हुए अपना 20वां विश्व कप गोल दागा और मोरक्को पर 2-0 की जीत के साथ फ्रांस को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की। इस जीत के साथ फ्रांस लगातार तीन बार विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला तीसरा देश बन गया है। फ्रांस की फुटबॉल टीम के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स की टीम ने गुरुवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दूसरे हाफ की शुरुआत में ही छह मिनट के भीतर दो गोल करके मैच पर…

Read More