रायपुर अमलीडीह से कामनबोड़ तक बनेगी 1.40 किमी लंबी सड़क, मार्ग में 5 पुलियों का भी होगा निर्माण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह से कामनबोड़ तक 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 1.40 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है, जिसके पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने शीतला माता मंदिर में भवन निर्माण के लिए…
Read MoreDay: July 24, 2026
मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय आगरा दौरा शनिवार से, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
आगरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से आगरा के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ताजनगरी को 342 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 53 बड़ी विकास परियोजनाओं की शानदार सौगात देंगे। मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे मंच से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इसी विशेष कार्यक्रम में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके नियुक्ति…
Read Moreयूपी रेरा ने 15 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 4826 करोड़ का होगा निवेश
लखनऊ उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने लखनऊ सहित प्रदेश के आठ जिलों की 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दिया है। इन परियोजनाओं में 4826.31 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। इन परियोजनाओं के माध्यम से 5303 आवासीय व व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा। यूपी रेरा मुख्यालय में शुक्रवार को प्राधिकरण की 206वीं बैठक रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई। मंजूर योजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक व मिश्रित श्रेणी की हैं। ये परियोजनाएं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर आवास और…
Read Moreबाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बाघ सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों में बाघ संरक्षण एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को 'ओपन क्विज' एवं 'रेस्क्यू कार्यशाला' का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 22 जुलाई से 28 जुलाई तक बाघ सप्ताह के अंतर्गत भोपाल के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को जागरुक बनाने के‘मध्यप्रदेश में बाघ’ थीम पर विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। वन विहार में नवीन हाई स्कूल (25वीं बटालियन) में आयोजित ओपन क्विज प्रतियोगिता में वन्यजीव…
Read Moreराजस्थान में विज्ञान शिक्षा को नई उड़ान, 430 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी
जयपुर राजस्थान में विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने की दिशा में एक ऐतिहासिक और बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोध संस्थानों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान कौंसिल ऑफ साइंस एजुकेशन ने 430.69 करोड़ रुपये मूल्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NBCC) के साथ हुए इस महत्वपूर्ण करार के तहत इस वृहद परियोजना का मुख्य मकसद राजस्थान में विज्ञान शिक्षा के बुनियादी…
Read Moreउदयपुर में हाईवे किनारे 658 अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने कसी कमर
उदयपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और पीडब्ल्यूडी की जमीनों से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। उदयपुर जिले की सात तहसीलों में दोनों विभागों की जमीनों पर 1 हजार 254 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से अब तक 598 से ज्यादा अतिक्रमणों को हटाया जा चुका है, जबकि 658 अतिक्रमण अब भी मौजूद हैं, जिन पर बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है। ये वे निर्माण हैं, जो हाईवे के दोनों ओर 40-40 मीटर क्षेत्र के प्रतिबंधित सीमा में हुए हैं। जिले में एनएचएआई की जमीन पर 418…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 3.0 का शुभारंभ लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बैगाकापा में किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कल्पवृक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने ‘वृक्ष मित्र वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गॉवों-शहरों में जाकर नीबू, मुनगा, बिही, जामुन आदि के पौधे वितरित कर नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित…
Read Moreआधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन
लखनऊ योगी सरकार गोशालाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, हरित ऊर्जा, प्राकृतिक खेती और स्थानीय उद्यमिता के ऐसे केंद्रों में बदलने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है, जहां गोबर से ऊर्जा, गोमूत्र से मूल्यवर्धित उत्पाद और गो उत्पाद आधारित उद्योगों के जरिए रोजगार और आय का नया चक्र तैयार होगा। लक्ष्य है कि गोशालाएं बेहतर आय अर्जित करने वाली आत्मनिर्भर इकाइयों में बदलें। इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग ने इंदिरा भवन लखनऊ में उद्यमियों, नवाचारी किसानों, गोसेवी संस्थाओं और गोशाला संचालकों के…
Read Moreतकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी कैलाश मकवाणा
भोपाल विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में "सिंहस्थ-2028 : ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (ToT) कोर्स – प्रशिक्षित प्रशिक्षकों का राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का उद्देश्य सिंहस्थ-2028 के लिए संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा, जिलों में प्रशिक्षण की प्रगति का मूल्यांकन, फील्ड अनुभव साझा करना तथा प्रशिक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार एवं नवाचारों को पूरे प्रदेश में लागू करने की रणनीति तैयार करना रहा। सेमिनार में प्रदेशभर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स,…
Read Moreजमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
रायपुर जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भेंड्रा नवागांव और पीरचाटोला में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं तथा कई मांगों पर मौके पर ही स्वीकृति और घोषणाएं करते हुए विकास कार्यों की सौगात दी। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कर्नाटक के सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित समग्र सेवा मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक सद्गुरु मधुसूदन साई से भेंट कर छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी सेवाओं के विस्तार, विशेष रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और मूल्य आधारित शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का आधार केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि स्वस्थ, शिक्षित…
Read Moreउदयपुर में मानसून सक्रिय, लसाड़िया में साढ़े नौ इंच बारिश से नदियां उफनी
उदयपुर दक्षिणी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सलूंबर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में बीते 24 घंटों में 235 मिलीमीटर (करीब साढ़े नौ इंच) बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। भारी बारिश के बाद खरका और गोमती नदी में पानी की जोरदार आवक शुरू हो गई। नदी में बहता पानी देखने के लिए सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उदयपुर और सलूंबर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला बाढ़ नियंत्रण…
Read Moreप्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार
भोपाल प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों के सशक्तीकरण तथा संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विभाग के अंतर्गत आने वाले द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारियों, यानी विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारियों के पदों के पारदर्शी और सुचारू व्यवस्थापन के लिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। बढ़ते कार्यक्षेत्र में मैदानी अधिकारियों की अहम भूमिका महिला एवं बाल विकास मंत्री भूरिया ने बताया कि विभाग के लगातार बढ़ते कार्यक्षेत्र और नवीन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन…
Read Moreसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति और वसुधैव कुटुम्बकम के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए विश्व कल्याण के लिए प्रयास कर रहा है। हमारी संस्कृति में सबके कल्याण और मानवता से प्रेम करने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के हित में उनकी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश के चारों महानगरों- भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में इसी प्रकार के…
Read MoreGuru Purnima 2026: 56 साल बाद दुर्लभ महासंयोग, बुधादित्य-शश राजयोग से 6 राशियों की चमकेगी किस्मत
Guru Purnima 2026: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है, जिसे आषाढ़ पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह पर्व इस साल बेहद खास रहने वाला है. इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टिकोण से पिछले 56 वर्षों में पहली बार देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं इस साल गुरु पूर्णिमा…
Read More
