संभल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान 'तुर्कों की तुर्कायी नहीं चलेगी' के बाद संभल जिले से एक मामला सामने आया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय की पिछड़ी जाति से जुड़े एक व्यक्ति ने तुर्क बिरादरी के कुछ लोगों पर मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने देने और पुरानी परंपरा बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना ऐंचोड़ा कंबोह क्षेत्र के ग्राम माडली समसपुर निवासी मोहम्मद वसीम ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव…
Read MoreDay: July 24, 2026
योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, दो गिरफ्तार
लखनऊ उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। लखनऊ के अमीनाबाद में बरामद नकली Flozen दवा के सैंपल से शुरू हुई जांच ने आखिरकार देहरादून में संचालित अवैध दवा निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) उत्तर प्रदेश ने डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल चैट के आधार पर पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया। क्राइम ब्रांच गाजियाबाद के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एफएसडीए ने…
Read More‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ग्वाला जिलाधीश को सोपा
ग्वालियर दिल्ली जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर छात्रों,नौजवानों पर केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ग्वालियर के बैनर तले अधिवक्ताओं ने 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय ग्वालियर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया, इस मार्च में अधिवक्तागण नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, छात्रों पर बर्बर लाठी चार्ज की दोषी सरकार मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और फिर अधिवक्तागण ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन…
Read Moreराजस्थान में नशे पर सख्त राज्यपाल, बोले- नशे में मिले कर्मचारी तुरंत हों सस्पेंड
जयपुर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नशामुक्ति के लिए सभी स्तरों पर जवाबदेही तय किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव स्तर पर इसके लिए त्वरित परिपत्र जारी किए जाने और नशामुक्ति के लिए प्रदेश में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नशामुक्त राजस्थान के अंतर्गत महीने भर के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का भी आह्वान किया। राज्यपाल बागडे शुक्रवार को मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना के लिए लोकभवन में हुई समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल…
Read Moreगुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
भोपाल लोक निर्माण से लोक कल्याण लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग का प्रत्येक निर्माण कार्य केवल सड़क, पुल अथवा फ्लायओवर का निर्माण नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास, जनता की सुविधा और विश्वास की मजबूत नींव है। विभाग का मूल उद्देश्य “लोक निर्माण से लोक कल्याण” की भावना को साकार करना है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही ही विभाग की कार्यसंस्कृति का आधार हैं तथा इन्हीं मानकों के अनुरूप प्रत्येक परियोजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री सिंह शुक्रवार को वल्लभ…
Read Moreउमरिया जिले में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कलेक्टर ने जारी किए आदेश
उमरिया जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने नवपदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के बीच विकासखंडवार, अनुविभागवार एवं तहसीलवार कार्यों का विभाजन करते हुए नवीन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सुजीत परस्ते, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को अनुविभाग बांधवगढ़ के अंतर्गत विकासखंड करकेली, तहसील बांधवगढ़, चंदिया, बिलासपुर एवं करकेली सहित उमरिया एवं चंदिया नगरीय क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके पास संबंधित क्षेत्र के समस्त विभागीय कार्य, राजस्व अनुभाग के न्यायालयीन प्रकरण तथा समय-समय पर सौंपे जाने…
Read Moreलघु फिल्म, चित्रकला, वाद-विवाद और नाटक के माध्यम से युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश
उमरिया कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशन एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) के सहयोग से रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों एवं गैर-सरकारी संस्थानों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान लघु फिल्म, स्लोगन लेखन,…
Read Moreबलरामपुर के शहरोज का आईएसआई कनेक्शन, सीमावर्ती जिलों में फैला नेटवर्क आया सामने
लखनऊ यूपी के बलरामपुर से पकड़े गए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट शहरोज का भारत नेपाल सीमावर्ती जिलों में नेटवर्क फैला हुआ था। पाकिस्तानी एजेंट के सम्पर्क में रहकर गैसड़ी के जमधरा गांव निवासी संदिग्ध आतंकी शहरोज सीमावर्ती जिलों के युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ढकेलने का प्रयास कर रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार संदिग्ध शहरोज लम्बे समय से सीमावर्ती जनपद बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और लखमीपुरखीरी में सक्रिय रहकर युवाओं से सम्पर्क बना रहा था। एटीएस सूत्रों की मानें तो उनकी जांच में यह बात सामने…
Read Moreअवैध खनन पर प्रशासन सख्त
उमरिया (अमित दत्ता) जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर राखी सहाय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संयुक्त जांच दल गठित किया है। यह दल प्राप्त शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करेगा और अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा। जारी आदेश के अनुसार गठित दल में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी (वन), अनुविभागीय अधिकारी (बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व), जिला परिवहन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सहायक खनि अधिकारी तथा प्रभारी खनि निरीक्षक शामिल रहेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि मानसून…
Read Moreसिम-आईएमईआई ब्लॉक के बावजूद राजस्थान में बढ़ा साइबर अपराध का जाल
जयपुर राजस्थान पुलिस साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। बड़ी संख्या में फर्जी सिम और मोबाइल आईएमईआई नंबर ब्लॉक किए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्रवाई का अपेक्षित असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा। पुलिस के ही आंकड़े बताते हैं कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में 3.01 लाख से अधिक सिम और 1.46 लाख से अधिक आईएमईआई ब्लॉक किए गए। इसके बावजूद साइबर अपराध की शिकायतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गौर करने वाली बात है कि इस अवधि में ठगी…
Read Moreसंतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अलौकिक जगत में संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। हमारे जीवन में संस्कारों का होना भी बहुत आवश्यक है। देश के सभी तीज-त्यौहार भी सार्थक संदेश के माध्यम से मानव कल्याण का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान जुगल किशोर मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने धाम वृंदावन से पधारे संत 108 महंत स्वामी किशोरदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने…
Read Moreद्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी रायपुर छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है। द्वीप्ति (DWEEPTI) योजना, अर्थात डिसेंट्रलाइज्ड वूमेन एम्पावरमेंट ऑन एनर्जी एंड पॉलिसी फॉर ट्रांसफॉर्मेटिव इन्क्लूजन (Decentralised Women Empowerment on Energy and Policy for Transformative Inclusion), के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में विक्रेता, तकनीशियन, उद्यमी और सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित किया जा रहा है। पंचायत…
Read Moreप्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना
मुंबई बिग बॉस और टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर रिएक्ट किया है. आकांक्षा ने चौंकाने वाला दावा किया है. उनका आरोप है कि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को पैसे ऑफर किए जा रहे हैं। आकांक्षा का बड़ा दावा आकांक्षा के इन आरोपों ने सनसनी मचा दी है. दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है. अभी तक कई सेलेब्स ने सड़कों पर उतरकर…
Read MoreNEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- इसे ऐसे ही नहीं चलने दिया जा सकता
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक मामले को स्थगित करते हुए कहा कि यह ऐसे ही जारी नहीं रह सकता और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर कड़ी नजर रखने का फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि वह पूरे साल सुधारों की प्रगति पर नजर रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता बनी रहे. कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह एक…
Read Moreगुजरात में बारिश बनी आफत! हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू, अहमदाबाद-सूरत समेत 5 शहरों में बाढ़ जैसे हालात
अहमदाबाद गुजरात में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दक्षिण गुजरात के कई जिलों में तो त्राहिमाम जैसी स्थिति है. नदी-नाले तो छोड़िए गांव-कस्बे के साथ-साथ बाजारों में पानी भर गया है. कई जगहों पर हाईवे और रेल पटरियों पर भी पानी चढ़ आया है. आलम यह है कि हेलीकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. इसके वीडियो भी सामने आए. NDRF, SDRF के साथ-साथ स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी राहत-बचाव कार्य में जुटी है. सीएम भूपेंद्र पटेल भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगातार दौरा कर राहत-बचाव कार्य का…
Read More
