भिलाई में शिव महापुराण कथा के दौरान पकड़ी गईं संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने शुरू की जांच

भिलाई. जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित शिवमहापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सात महिलाओं को पकड़ा। महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि कथा स्थल पर संदिग्ध महिलाओं के घूमने की शिकायत मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सात महिलाओं को पकड़ा। इनमें ग्राम खड्डा, थाना सिवान, जिला रीवा, मध्य प्रदेश निवासी रीना, अनीता देवी, सोनाली उर्फ शीला, जाहनवी देवी और गीता देवी शामिल हैं। वहीं…

Read More

रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

रायपुर रिमझिम फुहारों के बीच खुशनुमा और उत्साहपूर्ण माहौल में मंगलवार को पेण्ड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर 18 से 21 अगस्त तक चलने वाली चार दिवसीय प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में खेल प्रतिभाओं के उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक मार्चपास्ट ने पूरे वातावरण को खेलमय बना दिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा से 14 से…

Read More

तीस्ता जल समझौते पर बांग्लादेश का बड़ा बयान, भारत से दोस्ती कायम रखने की अपील

नई दिल्ली बांग्लादेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि उनका देश लंबे समय से अटके तीस्ता जल बंटवारा समझौते को लेकर भारत के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों को खराब नहीं करना चाहता। साथ ही उन्होंने नई दिल्ली से आग्रह किया कि वह अपने हितों के साथ-साथ ढाका के हितों को भी ध्यान में रखे। जल संसाधन मंत्री शाहिदुद्दीन चौधरी अनी ने समाचार पोर्टल 'टीबीएसन्यूज डॉट नेट' द्वारा यहां आयोजित एक संगोष्ठी में कहा, ''पड़ोसी देश एक मित्र देश है। उन्हें यह सोचना होगा कि जिस तरह उनके अपने हित…

Read More

भारत-अफगानिस्तान रिश्तों पर तालिबान का बड़ा संदेश, नूर ने मांगा नई दिल्ली का समर्थन

नई दिल्ली भारत में अफगानिस्तान के प्रभारी राजदूत नूर अहमद नूर ने सोमवार को कहा कि काबुल और नयी दिल्ली के बीच मजबूत राजनीतिक भरोसा, आर्थिक साझेदारी और संबंधों की निरंतरता से न केवल दोनों देशों को लाभ होगा बल्कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि को भी बढ़ावा मिलेगा। पहली बार दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रम नूर ने यह टिप्पणी दिल्ली स्थित अफगानिस्तान के दूतावास में 'विक्ट्री डे' यानी 15 अगस्त 2021 को काबुल में तालिबान की सत्ता में वापसी की पांचवीं सालगिरह मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते…

Read More

मध्यप्रदेश को मिल रही हैं महत्वपूर्ण रेल सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रेलवे और ग्वालियर का गहरा संबंध है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने अभूतपूर्व प्रगति की है। देश को वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिली है। भारत में अब हाइड्रोजन से भी रेलगाड़ी दौड़ने लगी है। भविष्य में बुलेट ट्रेन चलाने की भी योजना है। मध्यप्रदेश को हर दिन रेलवे और अन्य योजनाओं की सौगात केंद्र की ओर से मिल रही है। लगभग 18 हजार करोड़ लागत की इंदौर-मनमाड रेल लाइन परियोजना प्रदेश के लिए…

Read More

विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन की उपलब्धता, निर्माणाधीन स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं, क्रिटिकल केयर सेवाओं, ई-एचएमआईएस पोर्टल और स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।…

Read More

राजस्थान में किसान सम्मान निधि पर बड़ा बदलाव, 26वीं किस्त से किसान ID होगी अनिवार्य

जयपुर  किसान सम्मान निधि का पैसा अब सिर्फ नाम और खाते के भरोसे नहीं मिलेगा। योजना में फर्जीवाड़े के मामले सामने आने के बाद सरकार ने किसान आइडी को सुरक्षा कवच बनाने का फैसला किया है। वहीं राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को सहकारिता विभाग से कृषि विभाग में स्थानांतरित करने की तैयारी कर ली गई है। हाल ही में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

Read More

संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि युवा, विकसित भारत की आधारशिला है। उन्हें स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बनाना समय की मांग है। युवाओं को समसामयिक परिस्थितियों के अनुरूप सजग और जागरूक बनाएं। समाज और राष्ट्र हित के प्रति संकल्पित और समर्पित बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कमजोर वर्गों के कल्‍याण के लिए वरदान है। विश्वविद्यालय का ध्येय अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की बेहतरी के लिए लगातार चिंतन और प्रयास करना है। उनके शैक्षणिक, आर्थिक कल्‍याण के लिए विशेष अनुसंधान एवं नवाचारों का दिशा-दर्शन करें। केंद्र और राज्य सरकार…

Read More

मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

रायपुर  मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के मुख्य…

Read More

रक्षाबंधन पर तीन दिन की छुट्टी, दिल्ली-NCR से जयपुर, आगरा और पहाड़ों की ओर बढ़ी बुकिंग

नई दिल्ली  रक्षाबंधन इस बार शुक्रवार को पड़ रहा है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से लोगों को लगातार तीन दिन का ब्रेक मिल रहा है। ऐसे में लोग इस ब्रेक का पूरा फायदा उठाने की सोच रहे हैं। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर के आसपास के फार्म हाउस, हिल स्टेशन व अन्य घूमने फिरने की ऐतिहासिक जगहों में काफी अधिक बुकिंग हो रही है। रक्षाबंधन पर रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (आरएच) रहता है। इसका मतलब यह होता है कि साल में पड़ने वाले 33 आरएच में से कर्मचारी…

Read More

मंत्री कुशवाह नई दिल्ली में आईसीएआर की वार्षिक बैठक में हुए सम्मिलित

भोपाल  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसाइटी की 97वीं वार्षिक आम बैठक में शामिल हुए।  सुब्रमण्यम सभागार, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने की। मंत्री  कुशवाह ने मध्यप्रदेश में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में प्रदेश की पहल को बैठक में साझा किया। उन्होंने कहा…

Read More

गोरखपुर में पीआरडी जवानों के सम्मेलन में सीएम योगी ने पूर्व की सपा सरकार पर साधा निशाना

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बिना नाम लिए पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों के एजेंडे में प्रदेश का विकास नहीं था। उनका विकास केवल ‘सैफई सिंडिकेट’ के विकास तक सीमित रह गया था। उनका मानना था कि स्वयं का विकास हो, बाकी प्रदेश भाड़ में जाए। इसीलिए वे दंगा, गुंडागर्दी, लूटपाट करवाते थे। प्रदेश के सरकारी खजाने की लूटपाट करवाते थे। लूट का यह धन वे दुबई में छिपाते थे ताकि भविष्य में उनके या संतानों के काम आए।…

Read More

सर्वसमाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोना हमारा लक्ष्य हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से सर्वसमाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोने का लक्ष्य रखा है। हमें जातिवाद जैसी चुनौतियों से भरे वातावरण में स्वयं के मन में पवित्र भाव जागृत करने और समरसता लाने की आवश्यकता है। देश में समय बदला है अब प्रभु राम की नगरी अयोध्या में बने एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि और पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदास महाराज के नाम पर रखा गया है। यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है…

Read More

प्रयागराज में बारिश का कहर, सड़कों से घरों तक पानी; NDRF ने 76 लोगों को बचाया

प्रयागराज प्रयागराज में लगातार दो दिन हुई बारिश ने हाल बेहाल कर दिया है। शहर में आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। नगर निगम और सफाई एजेंसियों की इस बारिश में क्या तैयारी की थी, इसकी कलई तो खुल ही गई, सड़कों पर जगह-जगह जलभराव के कारण राहगीरों का गुजरना भी दूभर हो गया। कई पॉश इलाकों में तो सीवर के पानी के बैकफ्लो के कारण घरों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ भी लगानी पड़ी। बारिश के दौरान तेज…

Read More

​संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया से की सौजन्य भेंट

​भोपाल ​आल इंडिया वैक वर्ड क्लासेज फेडरेशन के नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं कल्याण आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा), पूर्व सांसद व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया से सौजन्य भेंट की। ​इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने डॉ. कुसमारिया से नर्मदापुरम संभाग में पिछड़ा वर्ग समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान से जुड़े विषयों पर प्राथमिक चर्चा की इस अवसर पर भाजपा नर्मदापुरम के पूर्व जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी उपस्थित रहे l संक्षिप्त ​मुलाकात…

Read More