‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ ग्राम से राज्य स्तर तक तैयार होगा मजबूत युवा नेटवर्क*

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से व्यापक रूप से जोड़ना होगा। युवाओं को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ने से उनमें नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की…

Read More

रायपुर में बैंक डिप्टी मैनेजर ने ग्राहक की FD तुड़वाकर दूसरे खाते में ट्रांसफर किए 14.97 लाख

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर पर ग्राहक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वाकर करीब 14.97 लाख रुपए की हेराफेरी किए जाने का आरोप है। मामले में गंज थाना पुलिस ने डिप्टी मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा का है, जहां पीड़ित सुषमा कुमार का खाता है। आरोप है कि बैंक के डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह ने बिना जानकारी और सहमति के…

Read More

राजस्थान में 13 नए IAS अफसरों की फील्ड पोस्टिंग, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी

जयपुर राजस्थान में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकाय चुनावों से ठीक पहले भजनलाल शर्मा सरकार के कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से अपनी द्वितीय चरण की पेशेवर ट्रेनिंग पूरी कर लौटे 2024 बैच के 13 नए आईएएस (IAS) अफसरों को राजस्थान में उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग दे दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, इन युवा अफसरों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला निर्वाचन…

Read More

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की जगह जहरीले इंजेक्शन की मांग खारिज, फिलहाल यही रहेगा तरीका

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने फांसी के ज़रिए मौत की सजा की जगह कम दर्दनाक तरीकों, जैसे कि जहरीला इंजेक्शन देने को अपनाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। फांसी देकर मौत की सजा देने के संवैधानिक आधार को सही ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि फिलहाल देश में सजा-ए-मौत के लिए फांसी का तरीका ही जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने एक याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में मौत की सजा देने…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच

भोपाल  रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (RNTU) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात NCC कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति श्री संतोष चौबे,  कुलपति प्रो. आर.पी. दुबे, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी सहित अतिथि, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।…

Read More

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा बड़ा औद्योगिक हब, मेडिकल हब से यूनिवर्सिटी टाउनशिप तक मंजूर

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'विकसित उत्तर प्रदेश' और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सोमवार को एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के क्षेत्र को एक एकीकृत औद्योगिक, संस्थागत और अवस्थापना हब के रूप में विकसित करने के लिए कई बड़े और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों के जरिए जेवर और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में न केवल विश्वस्तरीय औद्योगिक…

Read More

तृषा कृष्णन के साथ विजय की तस्वीर पर सियासी घमासान, DMK ने साधा निशाना

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का फोर्ट सेंट जॉर्ज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली पंक्ति में बैठना मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके को पसंद नहीं आया। डीएमके के आधिकारिक मुखपत्र मुरासोली में छपे संपादकीय में पार्टी ने विजय और तृषा के एक-दूसरे का अभिवादन करने और आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता के बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि पीली साड़ी और हरे रंग का ब्लाउज पहने तृषा विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ अगली…

Read More

पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, अब मिलेगा 600 रुपये ड्यूटी भत्ता, सपरिवार मुफ्त इलाज

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों की बड़ी सौगात दी। इन जवानों को सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज की सुविधा से आच्छादित करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके दैनिक ड्यूटी भत्ता में वृद्धि करने की घोषणा की। अपने कार्यकाल में इसके पूर्व तीन बार ड्यूटी भत्ता बढ़ा चुके मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में चौथी बार वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि अब पीआरडी जवानों को 500 रुपये की जगह प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता…

Read More

बूंदी दौरे पर राजस्थान DGP राजीव कुमार शर्मा, पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

जयपुर  महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा सोमवार देर शाम बूंदी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने तालेड़ा थाने का भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, कार्यप्रणाली और पुलिसिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। इस दौरान महानिरीक्षक पुलिस, कोटा रेंज हरेंद्र कुमार एवं उप महानिरीक्षक पुलिस, पुलिस मुख्यालय जयपुर श्री कुंवर राष्ट्रदीप भी मौजूद रहे। जवानों के साथ किया रात्रि भोज, बढ़ाया उत्साह डीजीपी शर्मा ने थाना परिसर स्थित पुलिस मेस का निरीक्षण किया और यहां पुलिसकर्मियों को…

Read More

इमरान खान को बड़ी राहत, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने जेल से प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने का दिया आदेश

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत देते हुए देश की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जेल से एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। अदालत का यह फैसला इमरान के गिरते स्वास्थ्य को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच आया है उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और उनके परिवार के सदस्य काफी समय से उन्हें अस्पताल ले जाने की मांग कर रहे थे, जिसका अदालत ने संज्ञान लिया पीटीआई के प्रवक्ता नईम हैदर पंजुथा के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इमरान खान…

Read More

बालोद में मोबाइल टावर केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

बालोद. गुंडरदेही पुलिस ने मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 विधि से संघर्षरत बालकों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने भरदाखुर्द, कुरदी और सुखरी गांव में लगे मोबाइल टावरों से केबल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज…

Read More

पाकिस्तान के मंच से आतंकी का बड़ा कबूलनामा, हाफिज सईद ने कश्मीर में भेजे थे 10 हजार आतंकियों के दावे

इस्लामाबाद पाकिस्तान की सरकार और सेना आतंकवाद को नेशनल पॉलिसी के रूप में इस्तेमाल करती है और फिर यह एक बार साबित हो गया है. पाकिस्तान को उसी के आतंकी खुलेआम मंच से एक्सपोज कर रहे हैं. पाकिस्तान में पलने और वहां से ऑपरेट करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नसीर मदनी ने अपने मुंह से बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान की आजादी यानी 14 अगस्त के मौके पर बहावलनगर में उसने मंच से भाषण देते हुए स्वीकार किया कि लश्कर के आतंकियों ने कश्मीर घाटी में घुसपैठ की है और…

Read More

दिल्ली में SIR का डोर-टू-डोर चरण पूरा, 1.45 करोड़ वोटर्स में 67% फॉर्म जमा

नई दिल्ली  राजधानी में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चरण-तीन के तहत घर-घर जाकर फॉर्म बांटने का काम सोमवार को पूरा हो गया। इस दौरान दिल्ली के 1.45 करोड़ वोटर्स को 100 प्रतिशत फॉर्म बंटे गए, लेकिन 67 प्रतिशत फॉर्म वापस जमा हो सके। 30 जून से प्रक्रिया शुरू हुई थी। दिल्ली के सभी 13 जिलों में आखिरी दिन तक कुल 97.47 लाख से अधिक फॉर्म ही डिजिटाइज हो पाए हैं, जो कुल डेटा का लगभग 67.18 प्रतिशत ही है। SIR के तहत डोर टु डोर वेरिफिकेशन हुआ पूरा…

Read More

आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 शी यू ची को हराकर रचा इतिहास

नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन के युवा सितारे आयुष शेट्टी ने विश्व चैंपियनशिप के पहले ही दिन ऐसा उलटफेर किया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सोमवार को 21 वर्षीय आयुष ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन चीन के शी यू ची को रोमांचक मुकाबले में हराकर बड़ा उलटफेर किया। सबसे बड़ी जीत आयुष ने पहले दौर का मुकाबला 21-14, 13-21, 21-19 से अपने नाम किया। ये आयुष के करियर की…

Read More

TISS का 86वां दीक्षांत समारोह अब 22 अगस्त को, CJI सूर्यकांत की जगह होंगे नए मुख्य अतिथि

 मुंबई अपने दीक्षांत समारोह को अचानक रद करने के कुछ हफ्ते बाद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने नए मुख्य अतिथि के साथ इस कार्यक्रम के लिए एक नई तारीख की घोषणा की है। मुंबई के प्रतिष्ठित संस्थान का 86वां दीक्षांत समारोह मूल रूप से 2 अगस्त को आयोजित होना था, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। अब यह कार्यक्रम 22 अगस्त को होगा। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सीएस परमेश अब इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 'संस्थान…

Read More