मंत्री कुशवाह नई दिल्ली में आईसीएआर की वार्षिक बैठक में हुए सम्मिलित

भोपाल 

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसाइटी की 97वीं वार्षिक आम बैठक में शामिल हुए।  सुब्रमण्यम सभागार, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने की।

मंत्री  कुशवाह ने मध्यप्रदेश में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में प्रदेश की पहल को बैठक में साझा किया। उन्होंने कहा कि बदलती कृषि परिस्थितियों में उद्यानिकी फसलों का विस्तार किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। प्रदेश में फल, सब्जी, मसाला एवं पुष्प उत्पादन के साथ खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि अनुसंधान संस्थानों की तकनीक और नवाचारों को खेत तक पहुंचाकर किसानों को बेहतर उत्पादन, मूल्य संवर्धन और बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  कार के पलटने से तीन युवकों की मौत, दो घायल

मंत्री  कुशवाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। बैठक में विभिन्न राज्यों के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभागों के मंत्रीगणों ने सहभागिता कर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें :  IND W vs ENG W U19 Match : इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा भारत ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट ने जीती ICC ट्रॉफी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment