उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

रायपुर  राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एल्डरमैन निधि की प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि विभाग द्वारा जारी की गई है। इस मद से मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) की अनुशंसा पर विकास कार्य किए जाते हैं । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी है। साव ने नगरीय निकायों…

Read More

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी : उदयप्रताप सिंह

भोपाल  स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया। विज्ञान मॉडल में नर्मदापुरम संभाग की अदिति लौवंशी, गणित में जबलपुर संभाग की अंबिका साहू, इतिहास में ग्वालियर की सायनी जाटव, पर्यावरण में सागर की दिव्या पटेल, भूगोल में उज्जैन के अर्शल्म मंसूरी और राजनीति विज्ञान में ग्वालियर की सहजवीर कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंत्री सिंह सहित…

Read More

UP में गरीबों को पक्का घर देने की योजना, CM Awas Yojana में मिलेंगे ₹1.20 लाख

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी गरीब वर्ग के लिए लोगों के लिए एक खास योजना बनाई है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (CM Awas Yojana)। हालांकि, इस योजना के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं, जिसके आधार पर लाभार्थियों को पक्का मकान मुहैया कराया जाता है। मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत के बाद से अब तक तकरीबन 5 लाख परिवारों को आवास मुहैया…

Read More

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

लखनऊ  योगी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण पर लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को तकनीकी एवं व्यवसायिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के अंतर्गत इन्क्यूबेशन सेंटर के शुभारंभ के लिए हरी झंडी दे दी गई है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद यह सेंटर समूह की महिलाओं द्वारा संचालित एवं स्थापित उद्यमों को मजबूत करने, उनका विस्तार करने तथा बाजार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा। बिजनेस प्लान, उत्पाद विकास, गुणवत्ता, ब्रांडिंग…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पवित्र श्रावण मास की बेला पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने पूर्ण विधि–विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख–समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन उपस्थित थे।

Read More

एस. जयशंकर 23-24 अगस्त को रूस दौरे पर, लावरोव से होगी अहम मुलाकात

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 और 24 अगस्त को रूस के आधिकारिक दौरे पर होंगे। इस दौरान आईआरआईजीसी-टीईसी के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात भी प्रस्तावित है। विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इसके अनुसार, विदेश मंत्री 23-24 अगस्त को रूसी संघ के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के निमंत्रण पर रूस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। वे व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी…

Read More

2027 में सत्ता का सपना छोड़िए, पहले सपा बचाइए’, सहारनपुर में PDA की खुली पोल पर अखिलेश पर राजभर का वार

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सहारनपुर में सामने आए सपा के अंदरूनी विवाद को लेकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा के PDA फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब पार्टी के भीतर से ही दलित और गैर–यादव पिछड़े समाज के लोग आवाज उठा रहे हैं। ओपी राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव…

Read More

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र है। किसी भी समाज की प्रगति उसकी भावी पीढ़ी को मिलने वाली शिक्षा, संस्कार और अवसरों पर निर्भर करती है। समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं…

Read More

7 जुआरियों पर पुलिस की कार्रवाई, ₹2.01 लाख की सामग्री और 6 दोपहिया वाहन जब्त

कोण्डागांव. कोण्डागांव थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम केंवटी के जंगल में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को 52 परियों के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹7,100 नगद, ताश के 52 पत्ते, 5 मोबाइल फोन और 6 दोपहिया वाहन जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹2,01,100 बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि ग्राम केंवटी के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना…

Read More

सक्षम योजना से संवरी किस्मतः ईंट के कारोबार से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं कुसुम

रायपुर कुसुम ने अपने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत से ईंट व्यवसाय को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने समाज की बाधाओं को पार करके अपने काम में कड़ा मुकाबला किया और एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई। जीवन में जब संकट के बादल घिर जाएं, तब सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से आत्मबल को नई दिशा मिलती है। धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी की कुसुम शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पति के असमय निधन के बाद एक ओर जहां परिवार की…

Read More

MP के किसानों को खाद के लिए नहीं होगी परेशानी, सरकार ने जारी किए WhatsApp और हेल्पलाइन नंबर

सिवनी. किसानों को ई-उर्वरक (खाद) की सुलभ और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 'ई-विकास 2.0' (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इस नई व्यवस्था के तहत अब किसानों को अपनी आवश्यकतानुसार खाद खरीदने की छूट होगी और अतिरिक्त खाद लेने पर कोई कारण बताने की बाध्यता नहीं रहेगी। इसके साथ ही कृषि विभाग ने 20 अगस्त से 'फार्मर ID' (Farmer ID) बनाने, अग्रिम खाद उठाव और पैक्स (PACS) की सदस्यता दिलाने का एक विशेष अभियान शुरू किया है।…

Read More

जाति से आगे निकला ‘महिला वोट बैंक’, 6 करोड़ से ज्यादा महिला मतदाता तय करेंगी सत्ता का समीकरण

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति का इतिहास उठाकर देखें तो चुनावी गुणा-गणित हमेशा जातियों के इर्द-गिर्द घूमता रहा है- यादव, गैर-यादव ओबीसी, दलित, ब्राह्मण और मुस्लिम। लेकिन 2027 के विधानसभा रण की बिसात बिछने से पहले ही एक नया और सबसे असरदार वोट बैंक उभरकर सामने आ रहा है, जो जाति और धर्म के बंधनों को तोड़ रहा है। यह साइलेंट वोट बैंक है प्रदेश की महिलाएं। चुनावी रणनीतिकार चाहे जातियों की लामबंदी में लगे हों, लेकिन इस बार करीब 6.09 करोड़ महिला मतदाता (कुल मतदाताओं का लगभग 45.46%) सत्ता…

Read More

किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फार्मर आईडी बनवाने का अभियान 20 अगस्त से शुरू किया गया है। किसानों को अब न कहीं भटकना होगा और न ही लंबी लाइनों में लगना होगा। शासकीय दल खुद किसानों के पास जाकर उनकी फार्मर आईडी बनवाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों से अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को नई दिल्ली से शिवपुरी जिले की कृषि उपज मंडी, पिपरसमा में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वर्च्युअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री…

Read More

अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर बढ़ा विवाद, RLD ने बताया जाट समाज का अपमान

लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय लोकदल(RLD) इसे जाट समाज का अपमान बता रही है। RLD के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने जाट समाज और किसान समाज का अपमान किया है। अनिल दुबे ने कहा, “राजनीति में अगर कोई मतभेद है तो उस नेता को लेकर सीधे तौर पर आरोप लगाना चाहिए। लेकिन जिस तरह अखिलेश यादव ने किसान समाज, जाट समाज को अपमानित करने का काम किया है वो निंदनीय…

Read More

रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने कैट ने डीआरएम के समक्ष उठाई क्षेत्र की आवाज

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर कैट एमसीबी इकाई ने बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम राकेश रंजन से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख मांगें रखीं। डीआरएम अपने तीन दिवसीय दौरे पर मनेन्द्रगढ़ पहुंचे हैं, जहां वे मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन सहित एबीबीएस कार्य, रेलवे कॉलोनी, रेलवे हेल्थ क्लिनिक और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे। डीआरएम के मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर कैट जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार एवं जिला प्रभारी रफीक मेमन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के रेल यात्रियों,…

Read More