रायपुर. लंबे समय तक नक्सलवाद के कारण विकास की दौड़ में पीछे रहे बस्तर में अब शांति, विश्वास और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। सुरक्षा के साथ-साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। बस्तर की प्राकृतिक संपदा, संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं को विकास से जोड़कर क्षेत्र के लोगों के जीवन में स्थायी बदलाव लाना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री साय ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पत्र सूचना कार्यालय, चेन्नई के निदेशक पी. अरुण कुमार के…
Read MoreDay: August 22, 2026
चुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। हमारा मध्यप्रदेश आज देश में सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला प्रदेश बन गया है। कभी मध्यप्रदेश पर बीमारू प्रदेश होने का टैग लगा दिया गया था। हमने इस टैग को पूरी तरह हटा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां तो थीं, पर हमने उन चुनौतियों को पहचान कर तरक्की के अवसरों में बदल दिया। आज मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। कृषि के मामले में तो हम पहले…
Read MoreEPF या शेयर बाजार: रिटायरमेंट के लिए कौन सा निवेश है बेहतर? जानें 6 बड़े कारण
नई दिल्ली नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा सबसे बड़ी चिंताओं में से एक होती है। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि भविष्य के लिए पैसा EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि में जमा करना बेहतर है या शेयर बाजार में निवेश करना। दोनों विकल्पों के अपने फायदे और जोखिम हैं, लेकिन दोनों का उद्देश्य अलग है। EPF को मुख्य रूप से लंबी अवधि में सुरक्षित रिटायरमेंट फंड तैयार करने के लिए बनाया गया है, जबकि शेयर बाजार में निवेश का लक्ष्य बाजार की तेजी का फायदा…
Read Moreयूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में दिखी स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी, ‘दिव्यास्त्र’ ड्रोन ने खींचा ध्यान
लखनऊ यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में आयोजित प्रदर्शनी में स्वदेशी तकनीक की ताकत देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कंपनियों के अत्याधुनिक उत्पादों की जानकारी ली। डिफेंस टेक्नोलाजी की झलक होवेरिट प्राइवेट लिमिटेड के दिव्यास्त्र एमके-1 में दिखी। कंपनी के फ्लाइट टेस्टिंग इंजीनियर लारिब ने बताया कि यह आत्मघाती ड्रोन प्लेटफार्म है, जिसे लक्षित स्थान तक पहुंचकर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका नया एमके-3 वेरिएंट जेट इंजन से संचालित होगा और इसका कानपुर में परीक्षण…
Read Moreपेराई सत्र 2025-26 में 48 लाख किसानों को 32,554 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम नागरिक कतई परेशान न हों। प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है। चीनी मिलों ने दो महीने (जून-जुलाई) में 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर चीनी मिलें 15 अक्टूबर से संचालित की जाएं। 15 अक्टूबर से संचालित की जाए चीनी मिलें मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि सहकारी चीनी मिलों…
Read MoreCG में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 3 मजदूरों की मौत
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार देर रात पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि नरोला गांव के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। शुक्रवार रात…
Read MoreJabalpur में उफान पर नर्मदा, बरगी बांध के 13 गेट खोले गए
जबलपुर. सावन के महीने में जारी मूसलाधार बारिश से जबलपुर और आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। कैचमेंट एरिया (मंडला और डिंडौरी) में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बरगी बांध लबालब भर गया है। बांध के 13 जलद्वारों (गेट्स) से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जबलपुर के गौरीघाट, तिलवारा, लम्हेटा और भेड़ाघाट समेत तमाम तटीय क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम के बाद दोपहर में हुई झमाझम…
Read Moreवाराणसी में गंगा उफान पर, चेतावनी बिंदु से महज सवा मीटर नीचे पहुंचा जलस्तर
वाराणसी धीमी गति से लगातार बढ़ाव के साथ गंगा चेतावनी बिंदु से सिर्फ सवा मीटर नीचे रह गई हैं। रात 10 बजे जलस्तर 69.04 मीटर पहुंच गया था। चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर एवं खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रात्रि 10 बजे गंगा के जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे की गति से वृद्धि हो रही थी। राजघाट गेज पर जलस्तर 69.04 मीटर पर पहुंच गया था। रविदास घाट से उत्तर में नमो घाट तक गंगा की अथाह जलराशि हिलोरें ले रही है। चिरईगांव…
Read Moreमहाकाली में अक्षय खन्ना बनेंगे शुक्राचार्य, जानें असुर गुरु की पूरी कहानी
डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म महाकाली एकबार फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल, फिल्म मेर्कस ने हाल ही में अक्षय खन्ना का एक नया लुक जारी किया है, जिसे देखकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है. पिछले साल, धुरंधर के रिलीज होने के बाद महाकाली का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उस पोस्टर के मुताबिक, फिल्म महाकाली में अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य का रोल निभाते नजर आएंगे. पौराणिक कथाओं और पुराणों के मुताबिक, शुक्राचार्य असुरों के गुरु थे. साथ ही, शुक्राचार्य को महान ऋषियों…
Read Moreयूपी के तीन शिक्षकों का बढ़ा मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
लखनऊ जब जुनून और सेवा भावना शिक्षा से जुड़ती है, तो बदलाव सिर्फ कक्षाओं तक सीमित नहीं रहता। उत्तर प्रदेश के तीन ऐसे ही समर्पित शिक्षकों कौशांबी की शालिनी कुशवाहा, बलिया के डॉ. इफ्तखार खान और गाजियाबाद की रेनू त्रिपाठी ने अपनी निस्वार्थ सेवा से यह सिद्ध कर दिखाया है। आगामी पांच सितंबर (शिक्षक दिवस) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन तीनों शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। वेतन से खरीदे जूते और यूनिफॉर्म कौशांबी के कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद में तैनात शालिनी कुशवाहा का सफर संवेदनशीलता और समर्पण की…
Read Moreअब SIM कार्ड लेना नहीं होगा आसान, नए कनेक्शन के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
अब नया SIM कार्ड लेना पहले जैसा आसान नहीं होगा. दूरसंचार विभाग DoT ने यूजर की पहचान को लेकर नए नियम जारी किए हैं. नए SIM कनेक्शन के लिए अब बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होगा, यानी SIM लेते समय सिर्फ KYC के लिए दस्तावेज देना ही काफी नहीं होगा. नए नियम के मुताबिक, यूजर की पहचान बायोमेट्रिक तरीके से भी जांची जाएगी. इसमें फिंगरप्रिंट, चेहरे या आंखों की पुतली यानी Iris जैसी जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है. सिर्फ नया SIM ही नहीं, नियमों का असर सिर्फ नया कनेक्शन लेने…
Read Moreजापान के यामानाशी मॉडल एवं पी2जी तकनीक के सहयोग से प्रदेश में पायलट परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव
लखनऊ उत्तर प्रदेश को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से गोमती नगर स्थित ताज होटल में यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 का आयोजन हुआ। बैठक में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों और जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी समेत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस दौरान ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक, उत्पादन, अनुसंधान और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन…
Read Moreजबलपुर के रास्ते दौड़ेगी 22 कोच वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस, नॉर्थ-साउथ सफर होगा आसान
जबलपुर. रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 अगस्त से नियमित रूप से पटरी पर दौड़ने लगेगी। यह ट्रेन धनबाद से प्रत्येक शनिवार को और कोयंबटूर से 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी स्टेशनों पर इसका ठहराव दिया गया है।…
Read Moreयामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी बोले- एमओयू से आगे बढ़कर वास्तविक प्रोजेक्ट और बिजनेस आउटकम पर हो फोकस
लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के बीच सहयोग अब केवल संवाद, बैठकों और एमओयू तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे ठोस परियोजनाओं और वास्तविक बिजनेस अवसरों में बदलना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा को जापान और यामानाशी की तकनीक व मानव संसाधन से जोड़कर दोनों पक्षों के लिए दीर्घकालिक लाभ तैयार करना साझेदारी का उद्देश्य है। गवर्नर ने भारत और उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,…
Read MoreCG में महिलाओं के नाम हो रही संपत्ति, CM साय के फैसले से आर्थिक सशक्तिकरण को नई ताकत
रायपुर. महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने से प्रदेश में महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन का रुझान बढ़ा है। इससे महिलाओं के संपत्ति स्वामित्व को बढ़ावा मिलने के साथ ही नागरिकों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और संपत्ति स्वामित्व में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए लिए गए निर्णय की वजह से संभव हुआ है. पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा किए गए तुलनात्मक विश्लेषण…
Read More
