मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी, खाते में आ जाएंगे 1250 रुपये

भोपाल 

 मध्य प्रदेश सरकार की लोकप्रिय लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी होने का ऐलान हो गया है. खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि लाडली बहनों के खाते में सरकार की ओर से 1250 रुपये आने वाले हैं. 

सीएम मोहन यादव ने बताया है कि लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के पैसे आज शुक्रवार (13 जून) को जारी करेंगे. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, "सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश का वादा. लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये की राशि 13 जून को बहनों के खातों में अंतरित करूंगा."

जबलपुर के बेलखेड़ा में एक कार्यक्रम से सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में करीब 1500 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। पिछले महीने की तरह इस महीने भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेंगी और मुख्यमंत्री उनके साथ संवाद भी कर सकते हैं। पिछली बार लाडली बहना योजना का पैसा 15 जून को खाते में भेजा गया था। इसके साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों के खाते में भी एलपीजी गैस की सब्सिडी ट्रांसफर की गई थी।

ये भी पढ़ें :  सुपर स्पेशियेलिटी सुविधाओं का विस्तार करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

इस एक काम में बिना अटक सकता है पैसा

दरसअल फर्जीवाड़ा करके सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सरकार ने समग्र आईडी की e-KYC जरूरी कर दी है। खासतौर से लाडली बहना योजना के लिए समग्र आईडी का ईकेवाईसी बहुत ही जरूरी है। दरअसल ऐसा देखने में आया है कि कई इलाकों में जनसंख्या से ज्यादा समग्र आईडी बने हुए हैं और लोग फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  नरवाई जलाई तो नहीं मिलेगा सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ, एमएसपी पर फसल उपार्जन भी नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समग्र ईकेवाईसी करने के लिए आपको बस समग्र पोर्टल पर जाकर e-KYC पर क्लिक करना होगा। अपना समग्र आईडी डालने के बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद आधार या वर्चुअल आईडी के माध्यम से आंखों के रेटिना को स्कैन (IRIS) करें और बस हो गया ईकेवाईसी। यह काम बहुत ही आसान है लेकिन इसके न होने पर लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त अटक सकती है।

कैसे चेक करें लिस्ट में नाम

प्रदेश में लगातार अपात्र लाभार्थियों के नाम लाडली बहना योजना से हटाए जा रहे हैं। ऐसे में आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, आप खुद ही ऑनलाइन चेक कर लें। इसके लिए लाडली बहना योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। वहां 'आवेदन एवं भुगतान स्थिति' पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन या समग्र आईडी डालकर चेक कर लें। इस वित्त वर्ष में सरकार पहले ही कर चुकी है कि योजना का पैसा खाते में 10 से 15 तारीख के बीच में ही आएगा।

ये भी पढ़ें :  पीएम - स्व निधि योजना से शहरी गरीब परिवारों के लिए खुली आत्म निर्भरता की राह : मुख्यमंत्री साय

ये है पात्रता की जरूरी शर्तें

— मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी
— विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता
— 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं
— किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं लाभ
— स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो
— जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment