नई दिल्ली भारतीय खिलाड़ी इस समय तो 17 मई से फिर से आईपीएल 2025 में व्यस्त होंगे, लेकिन सभी के दिमाग में इंग्लैंड का दौरा चल रहा होगा। इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। इस बड़ी सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रिटायरमेंट ले लिया है। वे आगे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी दोनों ने साथ में संन्यास लिया था, लेकिन वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।…
Read MoreDay: May 13, 2025
रायपुर : मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – श्री डेका
रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी…
Read Moreरेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी और एक कबाड़ी गिरफ्तार, आरपी(यू)पी एक्ट के तहत मामला दर्ज
रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी और एक कबाड़ी गिरफ्तार, आरपी(यू)पी एक्ट के तहत मामला दर्ज भोपाल यार्ड से चुराए गए लोहे के पट्टे और जाली की कबाड़ी की दुकान से हुई बरामदगी भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव के निर्देशन में रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं चोरी रोकने हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत रेल सुरक्षा बल द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरपीएफ पोस्ट भोपाल की टीम – उप निरीक्षक अवधेश कुमार, आरक्षक…
Read MoreCG की संस्कृति, स्वाद और स्वावलंबन की सोंधी महक से सजी जशप्योर ब्रांड के उत्पादों की केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
रायपुर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन की भावना से ओतप्रोत "जशप्योर" ब्रांड के उत्पादों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री चौहान ने "जशप्योर" के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 'जशप्योर' न केवल एक ब्रांड है, यह छत्तीसगढ़ी माटी की महक, आदिवासी बहनों की मेहनत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का प्रतीक बन चुका है। उल्लेखनीय है कि मंत्रालय महानदी भवन में…
Read Moreमोहन सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न, कई अहम फैसलों पर मुहर लगी
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महाराष्ट्र सरकार के साथ हुए एमओयू, सभी ज्योतिर्लिंग को जोड़ने के लिए सर्किट बनाने और जंगली हाथियों के प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने करने समेत कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में बताया गया कि 5 मई तक राज्य के 3475 खरीद केंद्रों पर 9 लाख किसानों से गेहूं खरीदा गया है। अब तक कुल 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, जिसमें…
Read Moreउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभागीय विषयों की समीक्षा की
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभागीय विषयों की समीक्षा की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के दिए निर्देश उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि फार्मासिस्ट ग्रेड-2, नेत्र सहायक एवं ओ.टी. टेक्नीशियन के पदों की भर्ती के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन शीघ्र किया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को अवसर मिल सके और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों। उन्होने निर्देश दिए…
Read Moreजयपुर में होंगे आईपीएल के तीन मुकाबले, बीसीसीआई ने जारी किया नया शेड्यूल
जयपुर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने जानकारी दी है कि अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल तीन आईपीएल मैचों का आयोजन होगा। बदलते हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला लिया है। नई योजना के तहत अब पहला मुकाबला 18 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब सुपर किंग्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दो अन्य मैच जो पहले पंजाब…
Read Moreरायगढ़ बना प्रदेश का पहला डिजिटल पंचायत जिला
रायपुर छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के ज़रिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं। रायगढ़ जिले ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा दी है। जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के सवालों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, बोले – “मोदी जी का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने पर न उतर जाए”
उर्वशी मिश्रा, रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर उठाए गए सवालों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिवराज सिंह ने कहा, जिन लोगों ने सरकार में रहते हुए छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया, उनकी चुनौती को जनता ने पहले ही समाप्त कर दिया है। आज पूरा देश गर्वित और गौरवान्वित है। पाकिस्तान का कोई हिस्सा हमारे लक्ष्य से दूर नहीं था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा मोदी जी का…
Read Moreसीबीएसई बोर्ड 10वीं,12 वी क्लास का रिजल्ट 2025, यहां रोल नंबर डालकर चेक …
भोपाल सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 10वीं स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया। बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था। लेकिन इस बार भी 13 मई को ही रिजल्ट घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी लड़कियां ही अव्वल रही हैं। भोपाल रीजन का रिजल्ट 92.71 % रहा। स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से ही…
Read Moreअखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा- बेटी के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया, इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं
लखनऊ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बेटी के नाम पर बने फर्जी पेज और विवादित पोस्ट पर भड़क गए हैं। 24 घंटे पूरे होने पर अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कि सोशल मीडिया साइट ऐक्स पर एक पोस्ट की है। उनकी बेटी के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया है। अखिलेश ने कहा है कि इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं है। यह एक साजिश है। अखिलेश ने भी यूपी सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल पुलिस 24 घंटे क्या, 24…
Read More54 दिन बाद न्यायालय में दाखिल की सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट
मेरठ मेरठ के ब्रह्मपुरी पुलिस ने बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में 54 दिन बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। करीब 1000 पेज की चार्जशीट में पुलिस ने 34 गवाहों के बयान दर्ज किए। गवाहों ने हत्याकांड में पुलिस को अपने बयान और साक्ष्य दिए हैं। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने भी अपनी बेटी के खिलाफ बयान दिए और सौरभ की हत्या का दोषी बताया। पुलिस ने 1000 पन्नों में मुस्कान, साहिल और साैरभ के बचपन से लेकर कत्ल होने तक और उसके बाद गवाहों की…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर ने तोड़ी सैन्य कमर, पाक सैनिक अब भी अस्पतालों में, दुख बांटने पहुंचे आसिम मुनीर और CM मरियम
नई दिल्ली भारत के ऑपरेशन सिंदूर का ऐसा असर हुआ है कि एक हफ्ते बाद भी पाक सैनिक अस्पतालों में भर्ती हैं। घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। भारतीय एयरफोर्स की सटीक बमबारी ने न सिर्फ आतंकियों का सफाया किया, पाकिस्तान की सैन्य कमर तोड़ दी—झटका इतना जबरदस्त था कि अब तक घायल अफसर और जवान अस्पतालों में कराह रहे हैं। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घायल सैनिकों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। पाकिस्तान…
Read Moreटेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद से मिले
नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति मानी जा रही है। संन्यास के बाद सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वह वृंदावन पहुंचे। विराट ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था विराट ने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के…
Read Moreगुजरात में पुलिस ने एक मौलाना का ‘पाकिस्तानी लिंक’ सामने आने के बाद मदरसे पर चला दिया बुलडोजर
अहमदाबाद गुजरात में पुलिस ने एक मौलाना का 'पाकिस्तानी लिंक' सामने आने के बाद उसकी ओर से संचालित किए जा रहे मदरसे को बुलडोजर से मिट्टी में मिला दिया है। मौलाना मोहम्मद फजल अब्दुल अजीज शेख की ओर से चलाया जा रहा था। मौलाना के फोन में पाकिस्तानी कनेक्शन वाले कई वॉट्सऐप ग्रुप मिलने के बाद पुलिस ने यह ऐक्शन लिया है। अमरेली के डीएसपी पीआर राठौर ने कहा कि एसडीएम की जांच में पाया गया कि मदरसे के पास दस्तावेज नहीं हैं। संचालक यह बताने में असफल रहे कि…
Read More
