Breaking
22 Nov 2026, Sun

सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार की सुबह नक्सली  व जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सली और जवानों के बीच रुक रुककर गोलीबारी चल रही है। घटना को देखते हुए इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, हथियार भी बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाली सफाई की कमान, झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे तो जीता लोगों का दिल

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लीडर की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर निकली डीआरजी और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। रुक-रुककर अब भी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल और आसपास सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *