रायपुर ब्रेकिंग : प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची रायपुर… प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया स्वागत

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 03 जनवरी, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संवैधानिक रूप से भी अधिकारों का हनन हो रहा है। यहां के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। आज रैली के माध्यम से लोगों तक बात पहुंचाई जाएगी। यह बात रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कही।

ये भी पढ़ें :  भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात का समर्थन करनेवाली धरसींवा विधायक के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा; गणेश शंकर बोले- “कांग्रेस को हिंदू शब्द से ही चिढ़ है…"

आरक्षण को लेकर कांग्रेस की जन अधिकार महारैली में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का एयरपोर्ट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि आरक्षण विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन इस पर अड़चनें पैदा की जा रही हैं। आरक्षण के मामले में लोगों तक सही बात पहुंचाना हमारा कर्तव्य बन गया है।

ये भी पढ़ें :  CM विष्णु देव साय को स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया

उन्होंने बताया कि रैली के बाद रायपुर के राजीव भवन में मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ बातचीत होगी। इसके अलावा शाम को विधायक दल की बैठक में भी विधायकों से बातचीत किया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment