Breaking
25 Nov 2026, Wed

शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन : बीजेपी ने पूछा सवाल- अनियमित कर्मचारी कब होंगे नियमित?, मंत्री टीएस सिंहदेव ने सदन में दिया ये जवाब….

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 03 जनवरी, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अनियमित कर्मचारियों के नियमित करने का मामला उठा। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आने वाले बजट या अनुपूरक बजट में समाहित करने की कोशिश की जाएगी।

इसे लेकर भाजपा के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सत्ता पक्ष के विधायक भी खड़े हो गए। उन्हें शांत कराने के लिए स्पीकर डॉ. चरण दास महंत को आसंदी से तीन बार खड़े होना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ बनेगा प्राकृतिक पेंट का हब, प्रदेश के 25 जिलों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिट

बीजेपी ने प्रश्नकाल में स्वास्थ्य विभाग में कितने कर्मचारी अनियमित तौर पर कार्यरत है इसकी जानकारी चाही। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कुल 17611 अनियमित कर्मचारी कार्यरत है।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि अनियमित कर्मचारी कब तक नियमित हो जाएंगे। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते कहा कि सरकार नियमित करने के दिशा में आगे बढ़ चुकी है और अनियमित कर्मचारियों को बजट सत्र या फिर फिर बजट सत्र में नहीं होता तो अनुपूरक में इसे लाया जाएगा। वित्तीय प्रबंधन के हिसाब से शासन विचार कर रहा है।

ये भी पढ़ें :  मां बम्लेश्वरी मंदिर में 150 किलो चांदी से बनेगा दरवाजा, नासिक से बुलाए गए कारीगर

 

कैबिनेट मंत्री के साथ जन घोषणा पत्र में अनियमित को नियमित करने की बात कहने वाली स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की बात से यह स्पष्ठ हो चुका है कि सरकार नियमित करने की दिशा में जरूर आगे बढ़ रही है। कैबिनेट मंत्री के बयान के बाद यह माना जा सकता है कि बजट सत्र में अनियमित कमर्चारियों को नियमित किया जा सकता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *