Breaking
11 Nov 2026, Wed

दिल्ली के एयरपोर्ट से ईडी ने 3,558 करोड़ रुपये के घोटाले के कथित मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवर्तन निदेशालय ने 3,558 करोड़ रुपये के घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सुखविंदर सिंह खरूर और डिंपल खरूर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लुक आउट सर्कुलर के चलते उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है घोटाले का मामला?
ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद जालंधर की एक अदालत ने दोनों आरोपियों को ईडी की हिरासत में भेज दिया है, ताकि उनसे और जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़ें :  त्रिपुरा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 12 और बांग्लादेशी हिरासत में

क्लाउड पार्टिकल घोटाले का खुलासा
यह घोटाला 'क्लाउड पार्टिकल स्कैम' के नाम से जाना जा रहा है। इस घोटाले में निवेशकों को झूठे 'सेल एंड लीज-बैक' (SLB) मॉडल के जरिए फंसाया गया। ईडी ने इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी 27 दिसंबर को करेंगे 58 लाख स्वामित्व प्रॉपर्टी कार्ड्स का ई-वितरण

ईडी की जांच में यह सामने आया कि सुखविंदर सिंह खरूर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस बड़े घोटाले को अंजाम दिया। इसके तहत निवेशकों से क्लाउड पार्टिकल टेक्नोलॉजी के नाम पर भारी रकम इकट्ठी की गई, जबकि इसका असली व्यापार या तो था ही नहीं या फिर इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।

ये भी पढ़ें :  वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ पर गरजे कांग्रेस विधायक, कहा– “BLO की होगी सरेआम पिटाई”

निवेशकों से ठगे गए 3,558 करोड़ रुपये
ईडी के अनुसार, इस फर्जी निवेश योजना के जरिए करीब 3,558 करोड़ रुपये की रकम निवेशकों से ठगी गई। यह रकम बाद में गैर-व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल की गई। इस पूरी स्कीम में निवेशकों को गुमराह किया गया और उन्हें धोखे में रखा गया।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *