Breaking
12 Nov 2026, Thu

सेंसेक्स में जोरदार उछाल, 1,390 अंक चढ़ा शेयर बाजार, PSU बैंक शेयरों में तेजी

मुंबई 

भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है. पिछले कारोबारी सेशन में मेटल, आईटी और सीमेंट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. टाटा स्टील 2.81% टूटकर 184.85 रुपये पर बंद हुआ और टॉप लूजर रहा. वहीं, HCL टेक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी कमजोरी रही। 

उधर, अमेरिकी शेयर बाजार में भी मंगलवार को गिरावट देखने को मिली. अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ओर से अगले महीने ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका को मजबूत किया है. डाउ जोन्स 0.30%, S&P 500 में 0.38% और नैस्डैक में 0.74% की गिरावट रही. इस बीच, डॉलर इंडेक्स 102.22 के स्तर पर पहुंचकर दो वीक के हाई लेवल के करीब बना हुआ है. फेड अधिकारियों की सख्त कमेंट्री और महंगाई की चिंता के बीच आज भारतीय बाजार में निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों, डॉलर की चाल और मेटल-आईटी शेयरों पर रहेगी। 

ये भी पढ़ें :  आरजी कर मामला: सीबीआई को जांच रिपोर्ट में बड़ी खामियां मिलीं

शेयर बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण

1. FII की जोरदार खरीदारी: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार को बड़ा सहारा मिला है. 2 से 9 नवंबर के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयरों में 53,739 करोड़ रुपये का निवेश किया. वैश्विक बाजारों में AI कंपनियों के शेयरों में बिकवाली, भारत में कंपनियों के मजबूत नतीजों और बड़ी कंपनियों के शेयरों की आकर्षक वैल्यूएशन ने विदेशी निवेशकों को भारतीय बाजार की ओर आकर्षित किया है। 

2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार को राहत मिली है. ब्रेंट क्रूड मंगलवार को गिरकर 89.16 डॉलर प्रति बैरल के दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था. बाद में यह करीब 92.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है. ऐसे में तेल सस्ता होने से देश का आयात बिल और महंगाई का दबाव कम हो सकता है। 

ये भी पढ़ें :  हरिद्वार के वैरागी द्वीप से शुरू हुआ शताब्दी वर्ष, वसुधा वंदन समारोह बना साक्षी

3. ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत: एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स में भी 1.3 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और घरेलू बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला। 

4. रुपये में मजबूती: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में भी सुधार देखने को मिला. रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 93.70 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार पूंजी आने, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों से रुपये को सहारा मिला. रुपये में मजबूती से विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ता है और बाजार की धारणा बेहतर होती है। 

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल से मिला आदिवासी समाज : मतांतरण को लेकर आदिवासियों ने राज्यपाल को सुनाई व्यथा, ईसाई मिशनरियों पर प्रलोभन देकर मतांतरित करने का लगाया आरोप

5. मजबूत खरीदारी और तेजी का मोमेंटम: बाजार में सिर्फ बड़ी कंपनियों के शेयरों में ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 में 1.11 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.73 फीसदी की तेजी रही. निफ्टी के लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी बढ़त में कारोबार कर रहे थे. बाजार में मजबूत खरीदारी से तेजी का रुझान बना हुआ है, हालांकि RSI करीब 80 पर होने से कुछ शेयरों में मुनाफावसूली की आशंका भी है। 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *