Breaking
13 Nov 2026, Fri

किश्तवाड़ के जंगल में मिले लापता दो SPOs के शव, आतंकियों ने गोलियों से भूना

श्रीनगर
किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके से बरामद किए गए हैं. अपहरण और हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. SPOs के शव के पास से उनके हथियार बरामद नहीं हुए हैं। 

किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में, घने जंगलों वाले दूर-दराज के क्षेत्रों में तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया गया है. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और केंद्रीय बलों की टीमें अपने काम में जुटी हुई हैं। 

बुधवार को किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके के ऊंचे पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों से दोनों पुलिस अफसर लापता हुए थे. उनकी तलाशी के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था. अधिकारियों ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए जंगली इलाकों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर ड्रोन और स्निफर कुत्तों से लैस विशेष टीमें तलाशी अभियान में जुटी थी।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी बोले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर चीज देश के अंदर बनाने की जरूरत

शरीर पर गोलियों के कई निशान
किश्तवाड़ में अपरहरण और हत्या की वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को तलाशी के दौरान दच्छन के जंगलों से दोनों SPOs के शव बरामद किए गए. सूत्रों के मुताबिक, दोनों के शव उस जगह से करीब 2 किलोमीटर दूर मिले जहां से वे लापता हुए थे. दोनों SPOs के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए। 

ये भी पढ़ें :  उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिये इंदौर में बनेगा गेस्ट हाउस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुधवार से लापता थे SPOs
दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में तैनात बाबी चंद और रशपाल कुमार बुधवार को लापता हो गए थे. बाबी चंद की उम्र 57 वर्ष और रशपाल की उम्र 45 वर्ष थी. जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे. उस समय उनके मोबाइल फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा था और बाद में नके फोन स्विच ऑफ पाए गए। 

ये भी पढ़ें :  परिसीमन में किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं, ये मेरी गारंटी-मेरा वादा...', लोकसभा में बोले पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़ आतंकवाद विरोधी अभियानों का केंद्र बना रहा है. यहां लगातार चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों के चलते कई सक्रिय आतंकवादी मारे गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में आतंकवाद से जुड़ी घटना में कुल 5 लोग मारे गए, जिनमें चार आतंकी और एक जवान शामिल था। 

किश्तवाड़ में अपरहरण और हत्या की वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया गया है। 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *