Breaking
13 Nov 2026, Fri

योगी सरकार में स्वच्छता के नए मॉडल से चमके यूपी के शहर, लखनऊ-गाजियाबाद-वाराणसी को बड़ी उपलब्धि

योगी सरकार में स्वच्छता के नए मॉडल से चमके यूपी के शहर, लखनऊ-गाजियाबाद-वाराणसी को बड़ी उपलब्धि

10वें स्वच्छ सर्वेक्षण में यूपी के तीन शहरों ने दर्ज कराई उपलब्धि, लखनऊ देश में तीसरे स्थान पर बरकरार

पुराने डंपिंग स्थलों के कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण कर लखनऊ ने पेश की स्वच्छता की मिसाल

स्वच्छ सर्वेक्षण में गाजियाबाद बना यूपी का नंबर वन स्वच्छ शहर

वाराणसी स्वच्छ रिवर टाउन में देश में तीसरे नंबर पर, गंगा और घाटों की सफाई के लिए तीन शिफ्टों में अभियान

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहर स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में प्रदेश के तीन शहरों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राजधानी लखनऊ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं, गाजियाबाद ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि वाराणसी स्वच्छ रिवर टाउन में देश में तीसरे नंबर पर है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया। इन उपलब्धियों को प्रदेश में स्वच्छता, बेहतर कचरा प्रबंधन और नागरिक सहभागिता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सफलता के रूप में देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  लखनऊ को 100 करोड़ की सौगात, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने 12 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लखनऊ ने देश में तीसरी रैंक बरकरार रखी

लखनऊ में पुराने डंपिंग स्थलों पर जमा 20 से 25 लाख मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर भूमि को दोबारा उपयोगी बनाने की पहल की गई है। जैविक कचरे से खाद और आरडीएफ से औद्योगिक ईंधन तैयार किया जा रहा है। नगर निगम में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने के साथ वायु गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया गया है। वार्ड स्तर पर पेपर मिल कॉलोनी के वार्ड-70 ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। नुक्कड़ नाटकों और सामुदायिक अभियानों के जरिए नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है।

गाजियाबाद बना यूपी का नंबर वन स्वच्छ शहर

वहीं, गाजियाबाद ने कचरे को संसाधन में बदलने का मॉडल विकसित किया है। लोनी, डासना और निडोरी के प्लांटों की प्रसंस्करण क्षमता दोगुनी कर 3,650 टन प्रतिदिन की गई है। नगर निगम ने 15.5 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण किया है। 17 मियावाकी फॉरेस्ट में 3.43 लाख पौधे लगाए गए हैं। प्लास्टिक से पाइप, बेंच और वर्टिकल गार्डन तैयार किए जा रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूह गोबर से रूफटॉप कूलिंग पेंट बना रहे हैं। इस नवाचार को ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज मेयर्स चैलेंज-2025 में एक मिलियन डॉलर का अनुदान भी मिला है।

ये भी पढ़ें :  500 साल के इंतजार के बाद पूरा हुआ राम मंदिर, रामलला के साथ अन्य देवताओं के मंदिर भी बने

वाराणसी का स्वच्छ रिवर टाउन में जलवा

इसी तरह, वाराणसी ने गंगा और घाटों की स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की है। शहर के सभी वार्डों में चार डिब्बों के माध्यम से घरों से अलग-अलग श्रेणियों में कचरा एकत्र किया जा रहा है। घाटों की सफाई तीन शिफ्टों में कराई जाती है। पूजा सामग्री को गंगा में जाने से रोकने के लिए ट्विन बिन और अपर्ण कलश लगाए गए हैं। नदी में तैरते कचरे को हटाने के लिए ट्रैश स्किमर और नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की निगरानी के लिए अधिकारियों को फील्ड वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी भी दी गई है।

एके शर्मा ने यूपी के शहरों की उपलब्धियों को बताया सामूहिक प्रयासों का परिणाम

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश के शहरों की शानदार उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के बदलते नगरीय स्वरूप, बेहतर प्रबंधन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल से पश्चिमांचल तक उत्तर प्रदेश के नगर स्वच्छता, सुंदरता और सुव्यवस्थित नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ की कावा UAV ने रचा इतिहास, स्वदेशी ‘दिव्यास्त्र Mk3’ की पहली सफल उड़ान

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह सम्मान सफाई मित्रों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के अथक परिश्रम का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन से नगरीय विकास के प्रयासों को नई गति मिली है। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद, सचिव/निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *