Breaking
13 Nov 2026, Fri

देव दीपावली पर काशी में जलेंगे 11 लाख दीप, नावों के लिए पहली बार लागू होगा टू-वे लेन सिस्टम

लखनऊ
 देव दीपावली पर इस बार काशी के घाट 11 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। श्रद्धा और भव्यता के इस आयोजन में भीड़ प्रबंधन से लेकर नावों के संचालन तक की व्यवस्था बदली गई है। गंगा में नमो घाट से अस्सी घाट तक नावों के आवागमन के लिए पहली बार टू-वे लेन सिस्टम लागू होगा। इसके तहत नावों के आने और लौटने के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं, ताकि गंगा में नावों की टक्कर और अव्यवस्था की आशंका कम हो।

ये भी पढ़ें :  अयोध्या में CM योगी का ऐतिहासिक हमला: सपा पर कसा हमला, रामभक्तों पर गोली चलाने का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। गंगा महोत्सव 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर आयोजित होगा।

चारों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन सभी पक्के घाटों, गंगा के सामने रेतीले तट और शहर के 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इनमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार दीपक भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी, अनुपूरक बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान

27 वॉच टावर और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
देव दीपावली की शाम दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा महाआरती होगी। इसके बाद चेत सिंह घाट पर प्रोजेक्शन और लेजर शो आयोजित किया जाएगा। दशाश्वमेध और अस्सी घाट के सामने ड्रोन शो होगा, जबकि धाम के सामने ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन का उल्लास केवल घाटों तक सीमित न रहे, बल्कि अन्य स्थानों पर भी दीपोत्सव की व्यवस्था की जाए।

एनडीआरएफ, फ्लड पीएसी, जल पुलिस और वाटर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। चेत सिंह घाट पर फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन भी बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर और 36 सब-सेक्टर में बांटा गया है।

ये भी पढ़ें :  महाकुंभ: आज 20 लाख से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 49 करोड़ पहुंचा कुल आंकड़ा

27 वॉच टावर, ड्रोन कैमरों और त्वरित प्रतिक्रिया दलों से निगरानी होगी। 21 प्रमुख घाटों पर एंटी रोमियो स्क्वाड तैनात रहेगी। शहर को जाम से बचाने के लिए सात बाहरी डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। शहर के भीतर 31 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *