मुख्यमंत्री बघेल आज विधानसभा क्षेत्र तखतपुर में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात, योजनाओं के संबंध में लेंगे फीडबैक

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 18 जनवरी, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान और खैरी में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

ये भी पढ़ें :  CG Police Transfer : छत्‍तीसगढ़ में पुलिस अफसरों के हुए थोकबंद तबादले, यहां देख‍िए पूरी लिस्‍ट

मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी पूर्वान्ह 11. 00 बजे जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी, बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.20 बजे विधानसभा तख्तपुर अंतर्गत ग्राम बेलपान पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 1.55 बजे ग्राम खैरी पहुंचेंगे और 2.35 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे ग्राम खैरी से अपरान्ह् 4.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर विधानसभा तख्तपुर अंतर्गत ग्राम खपरी पहुंचेंगे और वहां शाम 6.30 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 18 जनवरी को रात्रि विश्राम ग्राम खपरी में करेंगे।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgath: इस मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के नाम से जाना जाएगा, सीएम बघेल ने की घोषणा...

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment