CG Police Transfer : छत्‍तीसगढ़ में पुलिस अफसरों के हुए थोकबंद तबादले, यहां देख‍िए पूरी लिस्‍ट

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 सितंबर, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने बड़े पैमाने पर एडिशनल एसपी के तबादले किए हैं, जिसमें 7 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को इधर से उधर किया गया है। इसमें रायपुर अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी का भी नाम शामिल है। माहेश्वरी को रायपुर से बिलासपुर भेजा गया है। अब रायपुर के नए एडिशनल एसपी लखन पटले होंगे। इसके अलावा 6 जिलों के लिए गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  सरकार बनते ही शपथ लेते ही, 2 घण्टे के अंदर हमने ऋण माफी किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

देखिए आदेश कॉपी

इन जगहों पर भी हुआ तबादला

रायपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अलावा राजनंदगांव सहित अंबिकापुर के एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला को भी मोहला मानपुर भेजा गया है। पुपलेश पात्रे को मोहला मानपुर से अम्बिकापुर भेजा है। वहीं सोनिया घरडै को दुर्ग से आईयूसीएडब्ल्यू राजनांदगांव, पद्मश्री तंवर को आईयूसीएडब्ल्यू राजनांदगांव से दुर्ग औऱ बिलासपुर एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा को राजनांदगांव भेजा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment