उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 29 मई, 2023

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आज सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रामानुजगंज शहर के हाई स्कूल ग्राउंड से लारंगसाय चौक तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन टामन सोनवानी की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया।
जिसमें ABVP के नगर मंत्री रोहित यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर जिला संयोजक रितिक सिंह, उमेश कुशवाहा, उपेंद्र यादव, राहुल पाल, उपेंद्र सरूता, राहुल यादव, सुबास यादव, सत्या सिंह, शिवशंकर गुप्ता, अरविंद यादव,अमित गुप्ता ,विकास कुशवाहा, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
