Breaking
17 Nov 2026, Tue

 

 

मनोरंजन डेस्क, न्यूज राइटर, 19 जनवरी, 2023

1999 में बनी अमिताभ बच्चन अभिनीत फ़िल्म ‘सूर्यवंशम’ एक बार फिर से चर्चा में हैं । इस बार चर्चा की मुख्य वजह है इस फ़िल्म और इसके टेलीकास्ट को लेकर वायरल हो रहा एक लेटर । दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘सूर्यवंशम’ टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्मों में से एक है। सोनी टीवी के चैनल सेट मैक्स (अब सोनी मैक्स) पर इसका बार बार प्रसारण होता है। इससे परेशान एक व्यक्ति ने सेट मैक्स को पत्र लिखा है। पत्र में उसने खुद को ‘सूर्यवंशम पीड़ित’ बताया है। सोशल मीडिया पर ‘सूर्यवंशम’ पीड़ित का यह पत्र खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding : शुरू हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां! इस जगह सात फेरे लेगा कपल

 

पत्र में लिखा है, “आपके चैनल को ‘सूर्यवंशम’ फिल्म के प्रसारण का ठेका प्राप्त हुआ है। आपकी कृपा से हम और हमारा परिवार हीरा ठाकुर (अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम) और उसके परिवार (राधा, गौरी व अन्य) को अच्छे से जान चुके हैं। हम लोगों को ‘सूर्यवंशम’ नामक फिल्म की एक्स्ट्रा इनिंग देख-देख कंठस्थ हो चुकी है।”

वायरल हो रहा पत्र

सूर्यवंशम पीड़ित ने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए आगे लिखा, “मैं आपके चैनल से यह जानना चाहता हूँ कि आपका चैनल अब तक कितनी बार इस फिल्म का प्रसारण कर चुका है? भविष्य में कितनी बार और इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा? यदि हमारी मानसिक स्थिति पर इसका विपरीत असर (पागलपन) पड़ता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? कृपया सूचना देने का कष्ट करें।” सूर्यवंशम पीड़ित का नाम डीके पांडेय है। उन्होंने अपने फेसबुक पर यह लेटर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें :  अजमेर में दर्दनाक हादसा: चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, पूर्व सरपंच समेत 4 लोग जिंदा जले

बॉलीवुड के एक पॉपुलर पैपराजी के सोशल मीडिया पेज से इस लेटर को शेयर किया है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स यह लेटर भेजने वाले शख्स की सराहना कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, ‘ये जरूरी था इस आदमी को सलाम है’ फाइनली किसी ने करेज दिखाया, वो भी पैसे खर्च करके लेटर लिखने का इस 10 रुपए के लेटर की कीमत तुम क्या जानो सेट मैक्स, उम्मीद है कि लेटर को सीरियसली लिया जाए धन्यवाद’। एक यूजर लिखा, ‘फाइनली किसी ने स्टैंड लिया’।

ये भी पढ़ें :  जामनगर एयरपोर्ट पर सितारों की खास मुलाकात वायरल

 

बता दें कि ‘सूर्यवंशम’ तमिल फिल्म की हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म को 21 मई 1999 को रिलीज किया गया था। उसी साल मैक्स चैनल को भी लॉन्च किया गया था। यानी फिल्म और चैनल दोनों एक ही साल में आए थे। चैनल ने बिग बी के डबल रोल वाली इस फिल्म के 100 साल के राइट्स खरीद रखे हैं।

 

यही कारण है कि यह फिल्म इस चैनल पर बार-बार दिखाई जाती है। अब सैट मैक्स चैनल सोनी मैक्स में बदल चुका है। टीवी पर ‘सूर्यवंशम’ के बार-बार टेलीकास्ट होने की वजह से इससे पहले भी इस पर कई मीम्स बन चुके हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *