74th Republic Day 2023 Parade : देश में गणतंत्र दिवस की धूम, परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी

 

नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 26 जनवरी, 2023

पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन होगा। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग होगी। 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

 

मिस्र के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि

मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे मंगलवार को ही तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें :  इथियोपिया में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भावुक होकर खुशी से झूम उठे PM मोदी

परेड की शुरुआत दिल्ली के विजय चौक से सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। इसके बाद सैन्य टुकड़ी लाल किले तक मार्च करती हुई जाएगी। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में हमारा फोकस आत्मनिर्भर भारत पर है। कर्तव्यपथ पर इस बार प्रदर्शित होने वाले सभी हथियार देश में बनाए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह का समापन दो घंटे 14 मिनट बाद यानी दोपहर 12:05 पर होगा।

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9:51 पर नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके बाद सलेयूटिंग डायस पर वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण करेंगी। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :  भारत और विश्‍व उद्योग जगत मेक इन इंडिया के सरकार के प्रयासों को समर्थन दें : रक्षा मंत्री

दिल्ली में सवा सौ से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित

गणतंत्र दिवस परेड के चलते 26 जनवरी की सुबह चार बजे से परेड के रूट और उसके आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई है। दोपहर में लाल किले पर परेड खत्म होने तक ये पाबंदियां लागू रहेंगी। इस दौरान करीब दर्जन भर से ज्यादा जगहों से डीटीसी और क्लस्टर बसों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। सवा सौ से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित होंगी। इसे देखते हुए डीटीसी ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 26 जनवरी की सुबह 4 बजे से बसों को डायवर्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली BJP मुख्यालय का सोमवार को पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन

 

ट्रेनों की आवाजाही भी होगी बंद

गणतंत्र दिवस परेड के लिए किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर 26 जनवरी की सुबह नई दिल्ली के तिलक ब्रिज पर ट्रेनों की आवाजाही भी अस्थायी रूप से बंद रहेगी। रेलवे ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेवा प्रभावित रहेगी। इस दौरान 4 ट्रेनें रद्द की जाएंगी। नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल जेसीओ, पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल जेसीओ, पलवल-नई दिल्ली स्पेशल जेसीओ और गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल जेसीओ शामिल हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment