Breaking
25 Nov 2026, Wed

शाहीन शाह को पाकिस्तान का प्रीमियर बॉलर कहा जाता है, लेकिन शाहीन अफरीदी के टिम साइफर्ट ने उड़ा दिए होश

नई दिल्ली
शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान का प्रीमियर बॉलर कहा जाता है, लेकिन शाहीन अफरीदी के टिम साइफर्ट ने होश उड़ा दिए। शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर ने छक्कों की झड़ी लगा दी। बारिश के कारण 15-15 ओवर के मैच में टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके ओवर में 4 छक्कों समेत कुल 26 रन बटोर लिए। इससे न्यूजीलैंड को अच्छा खासा मोमेंटम 136 रनों की चेज में मिला। इसका फायदा बाकी के बल्लेबाजों ने जमकर उठाया। हालांकि, इसी मैच के पहले ओवर में टिम साइफर्ट शाहीन के खिलाफ एक रन भी नहीं बना सके थे।

ये भी पढ़ें :  ऐसे कौन बोल्ड होता है भाई! केन विलियमसन ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, मैदान में ही फट पड़ा कलेजा

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो 2 ओवर में 18 रन बना लिए थे। इसके बाद भी कीवी ओपनर रुके नहीं। टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके दूसरे ओवर में और पारी के तीसरे ओवर में एक या दो नहीं, बल्कि चार छक्के जड़े और एक डबल भी लिया। इस तरह 26 रन शाहीन अफरीदी के इस ओवर में आए। पारी के दूसरे ओवर और मुहम्मद अली के पहले ओवर में फिन एलेन ने 3 छक्के जड़े थे।

ये भी पढ़ें :  30 साल की उम्र में मशहूर बॉडी बिल्डर वांग कुन का निधन, फिटनेस के लिए मशहूर थे

हालांकि, पारी के पहले ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने टिम साइफर्ट को एक भी रन बनाने नहीं दिया था। उन्होंने मेडेन ओवर फेंका था, लेकिन साइफर्ट ने अगले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की कमर तोड़ दी। इस तरह कहा जा सकता है कि आप आगाज से नहीं, बल्कि अंजाम से जाने जाते हैं। आगाज भले ही शाहीन शाह अफरीदी का शानदार रहा, लेकिन साइफर्ट ने किए कराए पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले में टिम साइफर्ट 22 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक वे अपनी मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *