गुरुवार 20 मार्च 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- आज स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर नहीं डालेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। कुछ लोगों की मुलाकात उनके एक्स लवर से भी हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशि- आज के दिन किसी भी बहस में ना पड़ने की सलाह दी जाती है। कोई ऐसा प्रोजेक्ट जो किसी कारणवश रुक गया था, वो फिर से अब शुरू हो सकता है। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि- ऑफिस में आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज का दिन बैंकर्स के लिए काफी बिजी रहने वाला है। अपनी डाइट में हेल्दी जूस शामिल करें। ऑफिस रोमांस में न पड़ें।

ये भी पढ़ें :  इंदौर: 40,000 की रिश्वत लेते सहायक राजस्व अधिकारी और प्रभारी बिल कलेक्टर रंगे हाथों पकड़ाए

कर्क राशि- आज आपके जीवन में जरूरी बदलाव आ सकता है। रोमांटिक जीवन में कई प्यार भरे पल आएंगे। आज का आपका दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों आपको पार्टनर की तरफ से खास सरप्राइज मिलेगा।

सिंह राशि- आज के दिन आपके सिनीयर्स आपके प्रति काफी सपोर्टिव रहेंगे, जो आपके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करेंगे। डाइट में सलाद शामिल करना बेहतर रहेगा। ऑफिस में वेतन वृद्धि पर बात करना आपके लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है।

कन्या राशि- आज पैसों का हिसाब-किताब करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। किचन में काम करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद एससी-एसटी वर्ग के गेस्ट फैकल्टी को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट प्रदान करने के आदेश जारी किए

तुला राशि- आज व्यापारियों को नए पार्टनर्स मिल सकते हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बान्डिंग होगी। अपनी बॉडी को फिट रखें। घर-परिवार में शांति रहेगी।

वृश्चिक राशि- आज काम की लापरवाही सिनीयर्स की नाराजगी का कारण बन सकती है। स्ट्रेस से दूर रहने के लिए वो काम करें, जो आपको खुशी देता है। बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्यार दिखाएं।

धनु राशि- आज सकारात्मक बातचीत से सब कुछ सॉल्व हो सकता है। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। आप ऑफिस में अच्छे माहौल का अनुभव करेंगे और अपने रिश्तों में नई चीजें सीखेंगे।

मकर राशि- आप अपनी इच्छाओं और लोगों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर रखें। आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार पर रहेगा। आप अपने कार्यस्थल पर किसी से मिल सकते हैं या उसके प्रति आकर्षित भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  सरकार ड्रोन क्षेत्र के लिए नई पीएलआई योजना लाने की तैयारी में

कुंभ राशि- कोई गलतफहमी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। मैरिड कपल्स को एक दूसरे के काम में हाथ भी बटाना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंगे। पैसों से जुड़े मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं।

मीन राशि- आज का आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। आज के दिन आपको डाइट में हेल्दी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। लव के मामले में दिन अच्छा रहेगा। तनाव कम लें और सेहत पर फोकस करें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment